गोविंद देवजी मंदिर में धूमधाम से हुआ गणगौर पूजन और पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ

जयपुर में गणगौर उत्सव: गोविंद देवजी मंदिर में सुहागिनों ने किया अखंड सौभाग्य का पूजन

गोविंद देवजी मंदिर में धूमधाम से हुआ गणगौर पूजन और पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ

आराध्य गोविंद देवजी मंदिर में गणगौर पूजन के छठे दिन उत्सव का उल्लास दिखा। एक हजार से अधिक महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में माता पार्वती और ईसर जी की पूजा की। गायत्री परिवार द्वारा आयोजित पंच कुंडीय महायज्ञ में सुखी दाम्पत्य की कामना के साथ आहुतियां दी गईं। नव-विवाहिताओं को विशेष सुहाग सामग्री भेंट कर सम्मानित किया गया।

जयपुर। सोलह दिवसीय गणगौर पूजन के छठे दिन रविवार को आराध्य देव गोविंद देवजी मंदिर में  गणगौर पूजन किया गया। मंदिर महंत अंजन कुमार गोस्वामी महाराज के सान्निध्य में एक हजार से अधिक महिलाओं ने अखंड सुख-सौभाग्य और सुखी दाम्पत्य जीवन की कामना के साथ पूजन किया। 

सजी धजी महिलाओं ने माता पार्वती के स्वरूप गणगौर तथा भगवान भोलेनाथ के स्वरूप ईसर का विधिवत पूजन किया। गणगौर पूजन के लिए महिलाएं लाल रंग के पारंपरिक परिधान और राजस्थानी आभूषण पहनकर मंदिर पहुंचीं।  पारंपरिक लोकगीत गाते हुए महिलाओं ने समूह में भक्ति भाव से पूजा-अर्चना की। गणगौर माता के होली से तिलक लगाकर काजल, मेहंदी सहित अन्य सुहाग की सामग्री अर्पित की। इससे पहले दूब से माता रानी को जल के छींटे दिए। 

इस दौरान अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार की ओर से सुखी दाम्पत्य जीवन की कामना के साथ पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ किया गया। वेद माता गायत्री, ठाकुर श्री राधा गोविंद देव जी, गायत्री परिवार के संस्थापक युग ऋषि पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य   वंदनीय माताजी भगवती देवी शर्मा का षोडशोपचार पूजन किया गया।

गायत्री शक्तिपीठ ब्रह्मपुरी के दिनेश आचार्य और डॉ. अजय भारद्वाज ने विधिवत मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ कराया। भारद्वाज ने सुखद दाम्पत्य जीवन के सूत्र बताए। दस पारी में श्रद्धालुओं ने आहुतियां देकर परिवार और समाज के मंगल की कामना की। पहली बार गणगौर पूजन कर रही नव विवाहिताओं को गायत्री परिवार की ओर सुहाग की सामग्री भेंट की गई। शांति पाठ के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। गणगौर पूजन में शामिल होने वाली सुहागिन महिलाओं ने आयोजन की सराहना की। इस अवसर पर गायत्री चेतना केंद्र जनता कॉलोनी की ओर से साहित्य स्टॉल लगाई गई।

Read More रीको ने भूखण्ड आवंटियों को दी बड़ी राहत, भूखण्ड से संबंधित विभिन्न स्वीकृतियों के निस्तारण की समय सीमा घटाई

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

अखिलेश यादव ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को अर्पित की श्रद्धांजलि : नोएडा की घटना के लिए राज्य सरकार को ठहराया जिम्मेदार, सत्ता परिर्वतन की मांग अखिलेश यादव ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को अर्पित की श्रद्धांजलि : नोएडा की घटना के लिए राज्य सरकार को ठहराया जिम्मेदार, सत्ता परिर्वतन की मांग
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बाबा साहब को नमन करते हुए नोएडा घटना पर सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने...
पति को पत्नी के प्रेमी ने दी जान से मारने की धमकी, कहा- तेरा काल हूं, जहां मिलेगा वहीं खत्म
अंबेडकर जयंती पर मायावती का नमन : गरीबों, वंचितों और शोषितों के अधिकारों की रक्षा में बीता जीवन, कहा- देश में करोड़ों लोगबेरोजगारी, जातिवाद और शोषण की समस्याओं से जूझ रहे
अमेरिकी-इजरायली हमले में ईरान को लगभग 270 अरब डॉलर का नुकसान : रिपोर्ट
बदमाश ने गर्भवती महिला के अलावा एक और महिला के साथ की थी छेड़छाड़, ग्वालियर टीम रवाना
आईपीएल-2026 : हैदराबाद ने रोका राजस्थान रॉयल्स का विजयी रथ, सनराइजर्स हैदराबाद 57 रन से जीती
उत्तराखंड पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी : एशिया के सबसे लंबे एलिवेटेड कॉरिडार का करेंगे लोकार्पण, डाट काली मंदिर में की पूजा