लगातार तीन दिन की बड़ी गिरावट के बाद शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 414 अंक की बढ़त के साथ 79,530 पर खुला

बाजार में रिकवरी: तीन दिन की गिरावट के बाद सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल

लगातार तीन दिन की बड़ी गिरावट के बाद शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 414 अंक की बढ़त के साथ 79,530 पर खुला

लगातार तीन दिनों की गिरावट के बाद घरेलू शेयर बाजार हरे निशान पर लौट आए हैं। गुरुवार को सेंसेक्स 414 अंक की बढ़त के साथ खुला, वहीं निफ्टी ने भी 24,600 का स्तर पार किया। रुपया 45 पैसे मजबूत होकर 91.62 प्रति डॉलर पर पहुँचा। रिलायंस और एलएंडटी जैसी दिग्गज कंपनियों के शेयरों में खरीदारी से निवेशकों को राहत मिली है।

मुंबई। लगातार तीन दिन की बड़ी गिरावट से उबरते हुए घरेलू शेयर बाजारों में गुरुवार को शुरुआती कारोबार में तेजी देखी गयी। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 414.29 अंक उछलकर 79,530.48 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 352.76 अंक यानी 0.45 प्रतिशत ऊपर 79,468.95 अंक पर था।

इसी प्रकार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक 135.45 अंक चढ़कर 24,615.95 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 123.95 अंक यानी 0.51 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,604.45 अंक पर रहा।

रुपये में भी आज तेजी बनी हुई है। बुधवार के ऐतिहासिक निचले स्तर से उबरता हुआ यह 45 पैसे की मजबूती के साथ 91.62 रुपये प्रति डॉलर पर है। आईटी और एफएमसीजी को छोड़कर अन्य सभी समूहों के सूचकांक हरे निशान में हैं। ऑटो, धातु, फार्मा, रियलटी, स्वास्थ्य, मीडिया, बैंकिंग और रसायन सेक्टरों में तेजी रही। सेंसेक्स की बढ़त में रिलायंस इंडस्ट्रीज एलएंडटी, सनफार्मा, एयरटेल, एनटीपीसी, और बजाज फाइनेंस का ज्यादा योगदान रहा। आईसीआईसीआई बैंक, टीसीएस, इन्फोसिस और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर फिलहाल नीचे चल रहे हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

भीषण गर्मी में परिंदों के दाना और पानी के लिए चलाया अभियान, सिटीपार्क में बांधे पंछियों के लिए 51 परिन्डे भीषण गर्मी में परिंदों के दाना और पानी के लिए चलाया अभियान, सिटीपार्क में बांधे पंछियों के लिए 51 परिन्डे
मानव समाज सेवा संस्थान राजस्थान, फ़िटयोग एवं जयपुर रनर्स क्लब द्वारा मानसरोवर स्थित सिटीपार्क में परिंदों के लिए 51 परिंडे...
पंजाब के मुख्यमंत्री पर नशे से जुड़े आरोप लगना दुर्भाग्यपूर्ण : विधानसभा में नशे में पहुंचे थे मान, कांग्रेस सांसद तिवारी ने मांगा आरोपों पर जवाब
फिर एलन कोचिंग स्टूडेंट की मौत, 3 मई को था एग्जाम
आधुनिक तकनीक से सशक्त हो रहा राजस्थान का किसान, मुख्यमंत्री ने कहा- कृषि क्षेत्र में हो रहा यह परिवर्तन विकसित प्रदेश की मजबूत नींव तैयार कर रहा
नए कलेवर में श्याम मसाला : प्रीति जिंटा बनीं ब्रांड एम्बेसडर, देशभर में विस्तार की तैयारी
देश का पहला बैरियर रहित टोल सिस्टम शुरू : ऑटोमैटिक तरीके से होगी नम्बर प्लेट की पहचान, गडकरी ने कहा- सफर होगा तेज और आसान
उपभोक्ताओं की सेहत की सुरक्षा के लिए बड़ी कार्रवाई : खाद्य सुरक्षा मानदंडों के उल्लंघन पर ई-कॉमर्स पर 6 लाख का जुर्माना, उपभोक्ता की शिकायतों के बाद उठाया कदम