जयपुर में चार ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार, 16 लाख की एमडी और 6.8 लाख की स्मैक बरामद

नकद और तस्करी में प्रयुक्त बाइक जब्त

जयपुर में चार ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार, 16 लाख की एमडी और 6.8 लाख की स्मैक बरामद

कमिश्नरेट की सीएसटी ने रविवार को शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दबिश देकर चार तस्करों को गिरफ्तार। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 16 लाख रुपए की 162.98 ग्राम एमडी, 6.80 लाख रुपए की 34.05 ग्राम स्मैक, 9730 रुपए नकद और तस्करी में प्रयुक्त बाइक जब्त।

जयपुर। कमिश्नरेट की सीएसटी ने रविवार को शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दबिश देकर चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 16 लाख रुपए की 162.98 ग्राम एमडी, 6.80 लाख रुपए की 34.05 ग्राम स्मैक, 9730 रुपए नकद और तस्करी में प्रयुक्त बाइक जब्त की है। पुलिस उपायुक्त अपराध अभिजीत सिंह ने बताया कि सीएसटी ने थाना गलतागेट, खोह-नागोरियान और चित्रकूट क्षेत्रों में कार्रवाई हुई। गलतागेट थाना क्षेत्र में कार्रवाई: सीएसटी को गलतागेट थाना इलाके में दिल्ली बाईपास रोड पर नेशनल ऑटोमोबाइल नगर जाने वाले रास्ते के सामने अवैध मादक पदार्थ तस्करी की सूचना मिली थी।

सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने विकास जाट और भगत सिंह निवासी करणी विहार को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 162.98 ग्राम एमडी तथा बाइक जब्त की। खोह नागोरियान थाना क्षेत्र में कार्रवाई: सीएसटी को विंध्याचल अपार्टमेंट के सामने स्मैक तस्करी की सूचना मिली थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अजय सिंह मीना निवासी करौली को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 29.57 ग्राम स्मैक और 9730 रुपए नकद बरामद किए। चित्रकूट थाना क्षेत्र में कार्रवाई: इसी तरह चित्रकूट थाना इलाके में कमला बुधिया स्कूल टैगोर नगर के पास कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मनोहर विश्नोई निवासी करणी विहार को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 4.48 ग्राम स्मैक बरामद हुई।  

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके
मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर गुरूवार को जिले में चिकित्सा संस्थानों पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन किया गया।...
विधायिका में महिलाओं को आरक्षण देने से किसी राज्य का सीटों का नुकसान नहीं होगा ; जो दल विरोध करेंगे, चुनावों में भुगतना पड़ेगा खामियाजा : पीएम मोदी 
होर्मुज़ जलड़मरूमध्य को खोलना अंतरराष्ट्रीय समुदाय की सर्वसम्मत मांग : चीनी विदेश मंत्री ने दिया ईरान की संप्रभुता, सुरक्षा और अधिकारों पर ज़ोर
अखिलेश यादव ने साधा निशाना : संविधान संशोधन विधेयक के सहारे सत्ता की राजनीति कर रही सरकार, एसआईआर के जरिए वोट काटने का लगाया आरोप 
कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा 2026 आयोजित, 40872 अभ्यार्थी होंगे सम्मिलित
दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: Akasa और SpiceJet के विमानों में टक्कर, सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित
राजस्थान संपर्क पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में तेजी, जयपुर जिला और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग अव्वल