यश की फिल्म टॉक्सिक की रिलीज की घोषणा : नई तारीख का ऐलान, जानें कब रिलीज होगी फिल्म

क्षेत्रीय अस्थिरता के कारण अब 4 जून को रिलीज होगी

यश की फिल्म टॉक्सिक की रिलीज की घोषणा : नई तारीख का ऐलान, जानें कब रिलीज होगी फिल्म

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के चलते रॉकिंग स्टार यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन अप्स* अब 19 मार्च की बजाय 04 जून 2026 को रिलीज होगी। केवीएन प्रोडक्शंस ने डिस्ट्रीब्यूशन पार्टनर की सलाह पर यह फैसला लिया। फिल्म कन्नड़ और अंग्रेजी में शूट हुई है, जबकि अन्य भाषाओं में डब वर्जन भी आएंगे।

मुंबई। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के चलते रॉकिंग स्टार यश की फिल्म टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन अप्स अब, 04 जून 2026 को रिलीज होगी। केवीएन प्रोडक्शंस और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स ने आज अपनी बहुप्रतीक्षित एक्शन ड्रामा फिल्म टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन अप्स की ग्लोबल थिएट्रिकल रिलीज को नई तारीख देने का ऐलान किया। पहले यह फिल्म 19 मार्च 2026 को दुनियाभर में रिलीज होने वाली थी, लेकिन मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और क्षेत्रीय अस्थिरता के कारण अब यह चार जून 2026 को रिलीज होगी। अपने प्रमुख डिस्ट्रीब्यूशन पार्टनर फार्स फिल्म्स की सलाह के बाद यह फैसला लिया गया। खाड़ी देशों में सिनेमा संचालन पर पड़ रहे असर को देखते हुए निर्माताओं ने हालात पर बारीकी से नजर रखते हुए यह कदम उठाया।  

गौरतलब है कि 08 मार्च को बेंगलुरु में देशभर की मीडिया के साथ फिल्म का भव्य ट्रेलर लॉन्च तय था और 19 मार्च की रिलीज को ध्यान में रखते हुए पूरा प्रमोशनल शेड्यूल फाइनल किया जा चुका था। फिल्म का पहला गाना तबाही 02 मार्च को रिलीज के लिए तैयार था, लेकिन मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए मेकर्स ने म्यूजिक वीडियो को फिलहाल रोकने और प्रमोशन को कुछ समय के लिए थामने का फैसला किया। निर्माताओं ने बयान जारी कर कहा,टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन अप्स एक ऐसी फिल्म है जिसे हमने ग्लोबल दर्शकों को ध्यान में रखकर रचा है। कन्नड़ और अंग्रेजी में शूट की गई यह फिल्म देश और दुनिया के दर्शकों से जुडऩे के विश्वास के साथ बनाई गई है।कई वर्षों की मेहनत के बाद हम 19 मार्च को यह फिल्म आप सभी के साथ साझा करने को उत्साहित थे। लेकिन मौजूदा अनिश्चितता, खासकर मिडिल ईस्ट के हालात, हमारे उस उद्देश्य को प्रभावित कर रहे हैं जिसके तहत हम अधिकतम दर्शकों तक पहुंचना चाहते थे।

अपने पार्टनर्स और दर्शकों के हित में हमने गहन विचार के बाद रिलीज को आगे बढ़ाने का कठिन लेकिन जरूरी फैसला लिया है। आपके धैर्य और समर्थन के लिए हम दिल से आभारी हैं और आगे भी आपके प्यार की उम्मीद रखते हैं।अब टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन अप्स 04 जून 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में अंग्रेजी और भारतीय भाषाओं में रिलीज होगी।सिनेमाघरों में मिलते हैं। इस फिल्म में रॉङ्क्षकग स्टार यश के साथ नयनतारा, कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, रुक्मिणी वसंत और तारा सुतारिया अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। कहानी यश द्वारा लिखी गई है और निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है। फिल्म को कन्नड़ और अंग्रेजी में एक साथ शूट किया गया है, जबकि ङ्क्षहदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम में डब वर्जन भी तैयार किए जा रहे हैं। निर्माण केवीएन प्रोडक्शंस और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स ने किया है, और अब यह फिल्म 04 जून 2026 को रिलीज के लिए तैयार है।

Tags: film

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों की जिलों में तैनाती, असिस्टेंट कलेक्टर पद पर पोस्टिंग  2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों की जिलों में तैनाती, असिस्टेंट कलेक्टर पद पर पोस्टिंग 
राज्य सरकार ने 2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों को विभिन्न जिलों में असिस्टेंट कलेक्टर नियुक्त। विभोर भारद्वाज जयपुर, उत्कर्ष...
कांग्रेस का गंभीर आरोप : अमेरिका को खुश करने के लिए केंद्र सरकार ने दी पाकिस्तान को 'क्लीन चिट', बयान को बताया राष्ट्रविरोधी
ईरान ने दिखाई दरियादिली: जापानी सुपरटैंकर ने पार किया होर्मुज जलडमरूमध्य, आवागमन निर्धारित समुद्री गलियारों और ईरानी अनुमति के तहत ही होगा संभव 
एसएमएस अस्पताल के ई एन टी विभाग का बड़ा अपग्रेड, मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने किया लोकार्पण 
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: मुख्य निर्वाचन अधिकारी की बड़ी घोषणा, ईवीएम के साथ छेड़छाड़ की घटनाओं वाले क्षेत्रों में दोबारा होगा मतदान 
त्रिपुरा में भीषण तूफान और बारिश का कहर : 1,534 घर क्षतिग्रस्त ; जनजीवन अस्त व्यस्त, बचाव और राहत कार्य जारी
लोकधुनों की धरती पर जैज़ का जादू: जयपुर में वर्ल्ड जैज़ डे पर खास म्यूजिकल नाइट, 30 अप्रैल को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में सजेगी सुरों की महफिल