हनुमानगढ़ में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम : भजनलाल शर्मा बोले- महिला सशक्तीकरण से ही देश का विकास

लाडो प्रोत्साहन योजना पोर्टल लॉन्च

हनुमानगढ़ में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम : भजनलाल शर्मा बोले- महिला सशक्तीकरण से ही देश का विकास

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने हनुमानगढ़ के धान मंडी में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित करते कहा कि नारी शक्ति हम सबके लिए प्रेरणा स्रोत। देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और ऑपरेशन सिंदूर के दौरान कर्नल सोफि या कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने देश का गौरव बढ़ाया।

हनुमानगढ़। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को हनुमानगढ़ के धान मंडी में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित करते कहा कि नारी शक्ति हम सबके लिए प्रेरणा स्रोत है। देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और ऑपरेशन सिंदूर के दौरान कर्नल सोफि या कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने देश का गौरव बढ़ाया है। वहीं पीवी सिंधु, स्मृति मंधाना, मीराबाई चानू, हरमनप्रीत कौर, मनु भाकर, अवनी लेखरा ने विश्वभर में खेल के क्षेत्र में देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को केन्द्र में रखकर नीतियों का निर्माण किया है। सरकार आधी आबादी के सशक्तीकरण और उनकी सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध होकर कार्य कर रही है। राज्य में 16 लाख से अधिक लखपति दीदी बनाई गईं हैं। बालिकाओं के स्वास्थ्य एवं शिक्षा के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने में लाडो प्रोत्साहन योजना बड़ी भूमिका निभा रही है। योजना के अन्तर्गत सात किस्तों में डेढ़ लाख रुपये की राशि दी जा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के सभी अंचलों का विकास सुनिश्चित कर रही है।

वित्तीय वर्ष बजट 2026 में गेहूं की एमएसपी पर 150 रुपए के अतिरिक्त बोनस से गंगानगर-हनुमानगढ़ क्षेत्र के किसानों को विशेष लाभ होगा। हनुमानगढ़ में खालों के निर्माण के लिए 500 करोड़ रुपए भी दिए है। इस मौके पर उन्होंने हनुमानगढ़ में 1 हजार करोड़ रुपए  से अधिक के विकास कायोंर् का शिलान्यास और लोकार्पण कर लाडो प्रोत्साहन योजना पोर्टल लॉन्च किया। उन्होंने लाडो प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री मातृत्व पोषण योजना और बालिका दूरस्थ शिक्षा योजना के तहत लाभार्थियों को डीबीटी के माध्यम से राशि का अंतरण किया। साथ ही पीएम स्वनिधि योजना, मुख्यमंत्री नारी शक्ति उद्यम प्रोत्साहन योजना और स्वयं सहायता समूहों को ऋण वितरण के प्रतीकात्मक चेक भी सौंपे। साथिन मार्गदर्शिका का डिजिटल लॉन्च और पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान योजना के तहत पुरस्कार भी वितरित किए।

डीबीटी से जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हो रहा सुनिश्चित: दिया
इस मौके पर उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य सरकार डीबीटी के माध्यम से विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ महिलाओं को सुनिश्चित कर रही है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, साथिनों और सहायिका के मानदेय में 10 प्रतिशत बढ़ोतरी से महिलाओं के सशक्तीकरण का मार्ग प्रशस्त होगा। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने पेट्रोल और डीज़ल के मूल्य में कमी कर श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ जिलों को बड़ी राहत दी है। वहीं, बिजली आपूर्ति के साथ.साथ नहरी पानी की उपलब्धता के लिए 5 हजार करोड़ रुपए की किसानों को बड़ी सौगात मिली। 

Post Comment

Comment List

Latest News

अंबेडकर जयंती पर पीसीसी ने प्रदेश भर में किए कार्यक्रम, पुष्पांजलि कार्यक्रम और संगोष्ठी सम्पन्न अंबेडकर जयंती पर पीसीसी ने प्रदेश भर में किए कार्यक्रम, पुष्पांजलि कार्यक्रम और संगोष्ठी सम्पन्न
संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती पर प्रदेश कांग्रेस ने जयपुर मुख्यालय सहित सभी जिला, ब्लॉक, नगर और मंडल...
राजस्थान में पंचायत और निकाय चुनावों में देरी, गहलोत बोले- राजस्थान में पंचायत और स्थानीय निकाय चुनाव न होने पर राष्ट्रपति एवं राज्यपाल को करना चाहिए हस्तक्षेप
संशोधन विधेयक सांसदों को उपलब्ध न कराना लोकतंत्र का मजाक : यह सरकार की मनमानी, जयराम ने कहा- सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाने की विपक्ष की जायज मांग को किया खारिज
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री स्टार्मर ने लेबनान पर इजरायली हमलों को रोकने का किया आह्वान : तत्काल युद्धविराम की मांग, बोले- इजराइल के हमले गलत
अखिलेश यादव ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को अर्पित की श्रद्धांजलि : नोएडा की घटना के लिए राज्य सरकार को ठहराया जिम्मेदार, सत्ता परिर्वतन की मांग
पति को पत्नी के प्रेमी ने दी जान से मारने की धमकी, कहा- तेरा काल हूं, जहां मिलेगा वहीं खत्म
अंबेडकर जयंती पर मायावती का नमन : गरीबों, वंचितों और शोषितों के अधिकारों की रक्षा में बीता जीवन, कहा- देश में करोड़ों लोगबेरोजगारी, जातिवाद और शोषण की समस्याओं से जूझ रहे