हम फिर चैंपियन : भारत तीसरी बार टी-20 वर्ल्ड चैंपियन, न्यूजीलैंड को फाइनल में 96 रनों से हराया

पहली बार मेजबान टीम ने जीता खिताब 

हम फिर चैंपियन : भारत तीसरी बार टी-20 वर्ल्ड चैंपियन, न्यूजीलैंड को फाइनल में 96 रनों से हराया

भारत ने टी-20 विश्वकप फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर लगातार दूसरी बार खिताब जीता। संजू सैमसन (89), ईशान किशन (54) और अभिषेक शर्मा (52) की धमाकेदार पारियों से भारत ने 255/5 का विशाल स्कोर। बुमराह ने 4 और अक्षर पटेल ने 3 विकेट।

अहमदाबाद। संजू सैमसन (89), इशान किशन (54) और अभिषेक शर्मा (52) की विस्फोटक अर्धशतकीय पारियों के बाद जसप्रीत बुमराह (4 विकेट) और अक्षर पटेल (3 विकेट) के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत भारत ने रविवार को टी-20 विश्वकप के फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर तीसरी बार यह खिताब अपने नाम किया। भारत लगातार दूसरी बार टी-20 विश्वकप खिताब जीतने वाली पहली टीम बन गई है। भारत ने टॉस हारने के बाद निर्धारित  20 ओवर में 5 विकेट पर 255 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड टीम 19 ओवर में ही 159 रनों  पर ढेर हो गई।

लगातार दो मैचों में 250 का स्कोर :

भारत दुनिया की पहली टीम है, जिसके नाम दो टी-20 मैचों में लगातार 250 से अधिक का स्कोर है। टी-20 मैचों में भी केवल सनराइजर्स हैदराबाद ऐसा कर चुकी है। यह टी-20 विश्व कप फाइनल में भी सर्वाधिक स्कोर है। इस मामले में भारत ने पिछले विश्व कप में बनाए गए अपने ही 176 रनों के रिकॉर्ड को तोड़ा।  

ओपनर्स ने जोड़े 98 रन :

Read More आर्टेमिस ढ्ढढ्ढ मिशन के अंतरिक्ष यात्री चंद्रमा की परिक्रमा कर पृथ्वी पर लौटे : पृथ्वी से 4,06,000 किलोमीटर से अधिक दूर था अंतरिक्ष यान, सफलतापूर्वक की लैंडिंग

इससे पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारत के लिए अभिषेक शर्मा और संजूसैम तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 7.1 ओवर में 98 रन जोड़े। आठवें ओवर की पहली गेंद पर रचिन रवींद्र ने अभिषेक शर्मा को विकेट के पीछे कैच आउट कराकर पवेलियन भेज दिया।

Read More अमेरिका-ईरान में तनाव बढ़ने से शेयर बाजारों में भ़ारी गिरावट: सेंसेक्स 1,600 अंक लुढ़का, निवेशकों के 10 लाख करोड़ लगे दांव पर

ईशान-सैमसन की शतकीय साझेदारी :

Read More सोनिया गांधी का सरकार पर निशाना : असली चिंता महिला आरक्षण नहीं, बल्कि प्रस्तावित परिसीमन, राजनीतिक लाभ लेने की मंशा का लगाया आरोप

इसके बाद बल्लेबाजी करने आये ईशान किशन संजू सैमन के साथ दूसरे विकेट लिये 105 रनों की साझेदारी की। जिमी नीशम ने 16वें ओवर की पहली गेंद पर संजू सैमसन को बाउंड्री पर कैच आउट करा दिया। इसी ओवर की पांचवीं गेंद पर ईशान किशन और आखिरी गेंद पर कप्तान सूर्यकुमार यादव (0) को आउट कर न्यूजीलैंड की मैच में वापसी कराई।  19वें ओवर में मैट हेनरी ने हार्दिक पांड्या (18) को आउट कर भारत को पांचवां झटका दिया। भारत ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट पर 255 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। शिवम दुबे ने आखिरी ओवर कर रहे जिमी नीशम के ओवर में 24 रन ठोक कर भारत का स्कोर 250 के पार पहुंचाया। शिवम दुबे ने आठ गेंदों में तीन चौके और दो छक्के उड़ाते हुए नाबाद 28 रनों की तूफानी पारी खेली। तिलक वर्मा आठ रन बनाकर नाबाद रहे। न्यूजीलैंड के लिए जिमी नीशम ने तीन विकेट लिये। रचिन रवींद्र और मैट हेनरी ने एक- एक बल्लेबाज को आउट किया।

सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बने बुमराह :

भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने चार विकेट लिये। अक्षर पटेल को तीन विकेट मिले। वरुण चकव्रर्ती, हार्दिक पंड्या और अभिषेक  शर्मा ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया। इस मैच में चार विकेट लेने के साथ जसप्रीत बुमराह टी-20 विश्वकप में सबसे अधिक 40 विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गये है। 

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं
महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने होर्मुज जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता और अंतरराष्ट्रीय कानून के सम्मान की अपील की है। उन्होंने...
महिला आरक्षण समय की जरूरत, उम्मीद है सभी करेंगे इस ऐतिहासिक कदम का समर्थन : अमित शाह
सीएम भजनलाल शर्मा ने अंबेडकर जयंती पर की बड़ी घोषणाएं, 200 ई-लाइब्रेरी और कोचिंग केंद्र खोलने का ऐलान
दो युवकों ने फंदा लगाकर दी जान : अवसाद में आकर सुसाइड, जानें पूुरा मामला
कांग्रेस के मजबूत प्रदर्शन का दावा करते हुए बोले पायलट- केरल, असम में कांग्रेस सरकार बनाएगी, भाजपा से दूरी बना रहे लोग
हरीश रावत ने पीएम दौरे को बताया चुनावी झमेला : एक्सप्रेस वे का नाम भीमराव अंबेडकर के नाम पर रखने की मांग, देहरादून एक्सप्रेस हाईवे गिनाई खामियां
सीएचसी में मदर लैब शुरू नहीं होने से मरीज परेशान, नहीं मिल रहा उन्नत जांच सुविधाओं का लाभ