जबरदस्ती वसूली के लिए सैल्समैन से मारपीट करने वाला हिस्ट्रीशीटर दानिश कुरैशी गिरफ्तार, पुलिस जांच शुरू

हिस्ट्रीशीटर दानिश कुरैशी गिरफ्तार: सेल्समैन से वसूली और मारपीट का मामला

जबरदस्ती वसूली के लिए सैल्समैन से मारपीट करने वाला हिस्ट्रीशीटर दानिश कुरैशी गिरफ्तार, पुलिस जांच शुरू

जयपुर की लालकोठी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हिस्ट्रीशीटर दानिश कुरैशी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने नेक्सा शोरूम के सेल्समैन से जबरन वसूली के लिए लोहे के पाइप से जानलेवा हमला किया था। आरोपी पर पहले से 16 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त हथियार बरामद कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

जयपुर। पुलिस थाना लालकोठी, जयपुर पूर्व पुलिस ने विशेष कार्रवाई करते हुए ICTL NEXA आदर्श नगर, जयपुर शोरूम के सैल्समैन के साथ जबरन वसूली के लिए मारपीट करने वाले हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त दानिश कुरैशी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ जयपुर आयुक्तालय क्षेत्र में पहले से मारपीट, अवैध वसूली और अवैध हथियारों के कुल 16 प्रकरण दर्ज हैं।

पुलिस उपायुक्त पूर्व संजीव नैन ने बताया कि 27 फरवरी 2026 को थाना लालकोठी क्षेत्र में स्थित राजस्थान स्टील एंड रोलिंग शटर, मिश्रा मार्केट, सांगानेरी गेट, जयपुर पर ICTL NEXA आदर्श नगर शोरूम के सैल्समैन मोहित गुर्जर के साथ जबरन वसूली के उद्देश्य से मारपीट की गई। इस हमले में मोहित गुर्जर के दो-तीन दांत टूट गए और शरीर पर गंभीर चोटें आईं।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस आयुक्त संजीव मित्तल और अतिरिक्त पुलिस आयुक्त प्रथम मनीष अग्रवाल ने त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। टीम ने लगातार प्रयास करते हुए घटना के बाद अपने ठिकाने से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान दानिश कुरैशी (32) पुत्र नोसाद कुरैशी, निवासी मकान नंबर 4723, पुरानी कोतवाली का रास्ता, जोगियों का चौराहा, संजय बाजार, थाना रामगंज, जयपुर के रूप में हुई है। आरोपी थाना रामगंज क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर भी है।

Read More राजस्थान यूनिवर्सिटी का 35वां दीक्षांत समारोह, 127 विद्यार्थियों को मिलेगा गोल्ड मेडल

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त लोहे का चौकोर पाइप भी बरामद कर लिया है। फिलहाल आरोपी पुलिस अभिरक्षा में है और मामले में आगे की जांच जारी

Read More अशोक गहलोत ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना, कहा- वन स्टेट वन इलेक्शन के बहाने चुनाव टालने का प्रयास

Post Comment

Comment List

Latest News

कस्तूरबा गांधी राष्ट्रीय आंदोलन में महिला सशक्तिकरण की एक मजबूत नींव : वह हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत, खड़गे बोले- जेल जाने के बावजूद राजनीतिक उद्देश्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता पर रही अडिग कस्तूरबा गांधी राष्ट्रीय आंदोलन में महिला सशक्तिकरण की एक मजबूत नींव : वह हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत, खड़गे बोले- जेल जाने के बावजूद राजनीतिक उद्देश्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता पर रही अडिग
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कस्तूरबा गांधी की जयंती पर उन्हें महिला सशक्तिकरण की मजबूत नींव और प्रेरणा का प्रतीक...
अशोक गहलोत का भाजपा पर हमला : झांसा देने वालों को माफ नहीं करेगी राजस्थान की जनता, कहा- कांग्रेस की योजनाओं को किया कमजोर
व्यापार राजस्थान सेमिनार शुरू : देशभर के ऑटो मोबाइल डीलर्स हुए शामिल, विशेषज्ञ के साथ हो रहा मंथन
कृषि की पैदावार बढ़ाना और लागत कम करना समय की आवश्यकता : एकीकृत कृषि प्रणाली अपनाएं किसान, शिवराज ने कहा- इंटीग्रेटेड फार्मिंग मॉडल को अपनाने पर 2 लाख की कर सकते है आमदनी
अशोक गहलोत ने किया अखिलेश के बयान का समर्थन : भाजपा सरकार पर साधा निशाना, कहा- मुखिया दौरों में व्यस्त
राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड की 9वीं बैठक : जन विश्वास संशोधन से व्यापार सुगमता को मिलेगा बढ़ावा, छोटे व्यापारियों को राहत
कांग्रेस का केंद्र सरकार पर हमला : भू-राजनीतिक परिदृश्य में भारत की रणनीतिक स्थिति पर उठाए सवाल, जयराम बोले- देश ने गंवाया अपने राजनयिक नेतृत्व को साबित करने का अवसर