ईरान-इजरायल युद्ध का असर : जयपुर से खाड़ी देशों की 3 फ्लाइट्स रद्द, यात्री परेशान

लगातार उड़ानें रद्द होने से यात्रियों की यात्रा योजनाएं प्रभावित

ईरान-इजरायल युद्ध का असर : जयपुर से खाड़ी देशों की 3 फ्लाइट्स रद्द, यात्री परेशान

ईरान-इजरायल युद्ध का असर अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर लगातार देखा जा रहा। जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से खाड़ी देशों के लिए संचालित होने वाली तीन फ्लाइट्स रद्द कर दी गईं, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। एयरपोर्ट प्रशासन के अनुसार अबूधाबी और दुबई जाने वाली उड़ानें प्रभावित।

जयपुर। ईरान-इजरायल युद्ध का असर अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर लगातार देखा जा रहा है। सोमवार को जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से खाड़ी देशों के लिए संचालित होने वाली तीन फ्लाइट्स रद्द कर दी गईं, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। एयरपोर्ट प्रशासन के अनुसार अबूधाबी और दुबई जाने वाली उड़ानें प्रभावित हुई हैं। जानकारी के मुताबिक एतिहाद एयरवेज की जयपुर से अबूधाबी जाने वाली फ्लाइट, जो रात 3:15 बजे रवाना होती है, उसे रद्द कर दिया गया।

इसके अलावा एयर इंडिया एक्सप्रेस की सुबह 8:45 बजे जयपुर से दुबई जाने वाली फ्लाइट भी सोमवार को संचालित नहीं हो सकी। वहीं एतिहाद एयरवेज की ही रात 9:30 बजे अबूधाबी के लिए जाने वाली दूसरी फ्लाइट भी रद्द रही। लगातार उड़ानें रद्द होने से यात्रियों की यात्रा योजनाएं प्रभावित हो रही हैं। कई यात्रियों को एयरपोर्ट से वापस लौटना पड़ा, जबकि कुछ को वैकल्पिक फ्लाइट्स का इंतजार करना पड़ा।

Post Comment

Comment List

Latest News

960 करोड़ घोटाला : IAS सुबोध अग्रवाल को भेजा जेल, एसीबी ने मांगा था 2 दिन का रिमांड 960 करोड़ घोटाला : IAS सुबोध अग्रवाल को भेजा जेल, एसीबी ने मांगा था 2 दिन का रिमांड
जल जीवन मिशन में 960 करोड़ रुपए के कथित घोटाले के मामले में एसीबी ने आईएएस सुबोध अग्रवाल को कोर्ट...
रसोई गैस पर माफिया का कब्जा : थड़ी-ढाबों में खप रहे घरेलू सिलेंडर, जनता की रसोई ठप
हाईकोर्ट का नीट पीजी काउंसलिंग पर अहम आदेश : अन्य राज्यों के आरक्षित अभ्यर्थियों को नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सीटें भरने के उद्देश्य से न्यूनतम योग्यता मानकों से नहीं किया जा सकता समझौता
छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा : वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर विस्फोट, 11 लोगों की मौत; धमाके से मची अफरा-तफरी
शिक्षक भर्ती में अधिक अंक होने के बावजूद चयन नहीं, हाईकोर्ट ने कहा- अभ्यावेदन तय करें
भीषण गर्मी की चपेट में प्रदेश : बाड़मेर में पारा 41 डिग्री पार, लू के थपेड़ों से आमजन परेशान
ओवरलोड वाहनों से 4 गुना तक होगी शुल्क वसूली : टोल नाकों पर ही होगा वजन मापन, जानें नए नियमों की प्रमुख बातें