रणथंभौर की खंडार रेंज में मृत अवस्था में मिली बाघिन टी 94,बाघिन के लंग्स फेलियर बताया जा रहा मौत का कारण

रणथंभौर से दुखद खबर: बाघिन टी-94 का निधन

रणथंभौर की खंडार रेंज में मृत अवस्था में मिली बाघिन टी 94,बाघिन के लंग्स फेलियर बताया जा रहा मौत का कारण

रणथंभौर टाइगर रिजर्व के खंडार रेंज में रविवार सुबह 11 वर्षीय बाघिन टी-94 मृत पाई गई। गश्त के दौरान वन विभाग की टीम ने घोड़ा घाटी क्षेत्र में शव बरामद किया। डीसीएफ मानस सिंह के अनुसार, बाघिन के सभी अंग सुरक्षित हैं। मौत के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम और प्रोटोकॉल आधारित जांच की जा रही है।

सवाई माधोपुर।देश के सबसे बड़े रणथंभौर नेशनल पार्क से आज एक दुखद ख़बर सामने आई । जहा रणथंभौर की खंडार रेंज में विचरण करने वाली बाघिन टी 94 की आज मौत हो गई। बाघिन की मौत को लेकर रणथंभौर वन प्रशासन सहित वन्यजीव प्रेमियों में शोक की लहर है । 

जानकारी के मुताबिक आज सुबह जब वन विभाग की टीम खंडार रेंज में गस्त कर रही थी ऐसे में गस्त के दौरान वन विभाग की टीम को घोड़ा घाटी के नीचे वन क्षेत्र में बाघिन टी 94 मृत अवस्था में पड़ी हुई नजर आई। जिसके बाद वनकर्मियों ने बाघिन  की मौत की सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी। 

सूचना रणथंभौर वन प्रशासन के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और बाघिन के शव को कब्जे में लेकर राजबाग वन चौकी लाया गया। जहाँ वेटिनरी बोर्ड द्वारा गठित पशु चिकित्सकों ने बाघिन के शव का पोस्टमार्टम किया और पोस्टमार्टम के बाद एनटीसीए की गाइडलाइन के अनुसार वन एंव जिला प्रशासन के अधिकारियों की मौजूदगी में बाघिन के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया । 

वेटिनरी डॉक्टर सीपी मीणा ने बताया कि प्रथम दृष्टया बाघिन की मौत का कारण लंग्स फेलियर लग रहा है। उन्होंने कहा कि बाघिन के लंग्स ओर लिवर सहित अधिकतर ऑर्गन्स खराब हो चुके थे संभवतया इसी वजह से बाघिन की प्राकृतिक मौत हुई है। वेटिनरी डॉक्टर का कहना है कि पोस्टमार्टम के दौरान सैम्पल लिए गए है जिन्हें लेब में जाँच के लिए भेजा जायेगा ओर जाँच रिपोर्ट आने के बाद ही बाघिन की मौत के सही कारणों का पता लग सकेगा।

Read More रणथंभौर टाइगर रिजर्व से दुखद खबर : क्षेत्रीय संघर्ष में बाघ T-2402 की मौत, पहाड़ी पर मिला शव

वही रणथंभौर के डीएफओ मानस सिंह ने बताया कि बाघिन की उम्र तकरीबन 11 वर्ष है। बाघिन  टी 94 का विचरण क्षेत्र रणथंभौर की खंडार रेंज के ओंदी खोह , मूड घुसा, इंडाला, खटोला, कासेरा, बालाजी , घोड़ा घाटी, विंध्यकड़ा, फरिया आदि वन क्षेत्र में रहता था । डीएफओ ने बताया कि बाघिन का शव पूरी तरह सुरक्षित मिला था। डीएफओ ने बताया कि वेटिनरी डॉक्टर के मुताबिक बाघिन की मौत लंग्स फेलियर की वजह से हुई है। डॉक्टर्स द्वारा सैम्पल लिए गए है जिन्हें जांच के लिए भेजा जायेगा और जाँच रिपोर्ट आने के बाद ही बाघिन टी 94 की मौत के सही कारणों का पता लग सकेगा। डीएफओ ने कहा कि बाघिन के शव का पोस्टमार्टम के बाद एनटीसीए की गाइडलाइन के अनुसार अंतिम संस्कार कर दिया गया है। इस दौरान डीएफओ मानस सिंह सहित वन एंव प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे ।

Read More राजस्थान के विभिन्न लोकप्रिय पर्यटन स्थलों का अनुभव कराने के लिए फैम टूर आयोजित, जयपुर से 45 फॉरेन टूर ऑपरेटर्स रवाना

Post Comment

Comment List

Latest News

‘पति-पत्नी और वो दो’ में हास्य और पारिवारिक कहानी का संगम : मुदस्सर अजीज ने कहा- आयुष्मान खुराना ने आम आदमी के किरदारों को जीवंत किया ‘पति-पत्नी और वो दो’ में हास्य और पारिवारिक कहानी का संगम : मुदस्सर अजीज ने कहा- आयुष्मान खुराना ने आम आदमी के किरदारों को जीवंत किया
निर्देशक मुदस्सर अजीज ने आयुष्मान खुराना की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने आम आदमी के किरदारों को बेहतरीन तरीके...
नींबू उधार नहीं देने पर दुकानदार से मारपीट, चार आरोपी गिरफ्तार
जनगणना 2027 मुख्यमंत्री ने स्व-गणना में लिया भाग, नागरिकों से राष्ट्र निर्माण से जुड़े इस महाअभियान में जुड़ने की अपील
शुभेंदु ने स्ट्रॉन्ग रूम में ममता की मौजूदगी पर उठाए सवाल , बनर्जी ने कहा- अनुचित तरीके से स्थानांतरित किए जा रहे थे पोस्टल बैलेट
3540 पदों की संविदा भर्ती का विज्ञापन जारी, युवाओं ने जताया रोष
पीएम मोदी ने बुद्ध पूर्णिमा की दी शुभकामनाएं: बुद्ध के आदर्शों के प्रति नवीकृत प्रतिबद्धता का किया आह्वान, बोले-गौतम बुद्ध का जन्म, ज्ञान प्राप्ति एवं महापरिनिर्वाण का प्रतीक 
दो अलग-अलग इलाकों में हुक्का बार पर छापे, महिला समेत 2 गिरफ्तार