3540 पदों की संविदा भर्ती का विज्ञापन जारी, युवाओं ने जताया रोष
पांच साल के लिए लिखित परीक्षा से होगा चयन
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने 32 टे्रडस के लिए 3540 पदों की संविदा भर्ती का विज्ञापन जारी। बोर्ड के चेयरमैन आलोक राज ने बताया कि ऑनलाइन फार्म पांच मई से तीन जून तक भरे जाएंगे।
जयपुर। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने 32 टे्रडस के लिए 3540 पदों की संविदा भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया है। बोर्ड के चेयरमैन आलोक राज ने बताया कि ऑनलाइन फार्म पांच मई से तीन जून तक भरे जाएंगे। इधर, विद्या सम्बल सहायक आचार्य संघ राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष डॉ.रवीन्द्र सिंह यादव ने बताया कि सरकार को हरियाणा सरकार की तर्ज पर सेवा की सुनिश्चिता व रोजगार गारंटी प्रदान करनी चाहिए।
क्यों है आपत्ति
पूर्व में गेस्ट फैकल्टी में पढ़ाने वाले शिक्षक को एक माह में 45 हजार रुपए तक मिल सकते थे, लेकिन नई संविदा भर्ती में 28,850 रुपए निर्धारित कर दिए हैं।
पूर्व में मैरिट के आधार पर हुआ था चयन, इस बार लिखित परीक्षा से होगा चयन पांच साल के लिए।
जब लिखित परीक्षा के आधार पर पांच साल के लिए चयन हो रहा है तो नियमित भर्ती की जानी चाहिए थी।

Comment List