रणथंभौर टाइगर रिजर्व से दुखद खबर : क्षेत्रीय संघर्ष में बाघ T-2402 की मौत, पहाड़ी पर मिला शव

क्षेत्र पर दूसरे वयस्क नर बाघ के कब्जे के संकेत

रणथंभौर टाइगर रिजर्व से दुखद खबर : क्षेत्रीय संघर्ष में बाघ T-2402 की मौत, पहाड़ी पर मिला शव

फलोदी रेंज के हिंदवार क्षेत्र में मिला साढ़े चार वर्षीय नर बाघ का शव सवाई माधोपुर के रणथंभौर टाइगर रिजर्व से दुखद खबर सामने आई। यहां वन विभाग को फलोदी रेंज के हिंदवार क्षेत्र मेंबाघ T-2402 का शव घने वन क्षेत्र में पहाड़ी पर पाया गया।

जयपुर। फलोदी रेंज के हिंदवार क्षेत्र में मिला साढ़े चार वर्षीय नर बाघ का शव सवाई माधोपुर के रणथंभौर टाइगर रिजर्व से मंगलवार को दुखद खबर सामने आई है। यहां वन विभाग को फलोदी रेंज के हिंदवार क्षेत्र मेंबाघ T-2402 का शव घने वन क्षेत्र में पहाड़ी पर पाया गया। यह बाघिन T-99 का लगभग 4.5 वर्षीय नर शावक था।

वन विभाग के अनुसार, इस बाघ की गतिविधियों पर पहले से निगरानी रखी जा रही थी, क्योंकि इसके क्षेत्र पर दूसरे वयस्क नर बाघ के कब्जे के संकेत मिल रहे थे। इसी आशंका के चलते विभाग द्वारा लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा था। डीसीएफ मानस सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला दो नर बाघों के बीच क्षेत्रीय संघर्ष (टेरिटोरियल फाइट) का प्रतीत हो रहा है, जो वन्यजीवों के व्यवहार में सामान्य लेकिन गंभीर स्थिति मानी जाती है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

डिजिटल युग में छात्र और आमजन का सशक्त, विश्वसनीय और हर समय साथ देने वाला साथी डिजिटल युग में छात्र और आमजन का सशक्त, विश्वसनीय और हर समय साथ देने वाला साथी
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने डिजिटल सुशासन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाते हुए ‘समाधान साथी’ व्हाट्सएप...
विदेशों से मिले नकारात्मक संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार लाल निशान में बंद : बैंकिंग-आईटी शेयरों में दबाव, इन शेयरों में दिखा एक्शन 
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रयासों से संवर रहा प्रदेश के शहरों का बुनियादी ढांचा : 2026-27 में केन्द्र से योजना के बजट आवंटन में भारी बढ़ोतरी, मिलेंगे 2,341 करोड़
सूने मकान का टूटा ताला, पांच लाख के जेवरात पर फेरा हाथ
गौशालाओं के अनुदान आवेदन की अवधि फिर बढ़ी, अब 30 अप्रैल तक कर सकेंगे आवेदन
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव : दूसरे चरण का मतदान बुधवार को ; BJP-TMC के लिए परीक्षा की घड़ी, इन दिग्गजों की साख दांव पर
एन.पी.टी. के आसपास की स्थिति चिंताजनक, पश्चिमी देश इस संधि का कर रहा राजनीतिकरण : रूसी दूत