चलती कार बनी आग का गोला : एक ही परिवार के पांच लोग जिंदा जले, शव पूरी तरह कंकाल में तब्दील

दमकल की दो गाड़ियों ने आग पर पाया काबू

चलती कार बनी आग का गोला : एक ही परिवार के पांच लोग जिंदा जले, शव पूरी तरह कंकाल में तब्दील
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर देर रात एक दिल दहला देने वाला हादसा। लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र में मौजपुर के पास चलती कार में आग लग गई, जिसने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप ले लिया। आग इतनी तेजी से फैली कि कार में सवार पांच लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला और वे जिंदा जल गए।

राजगढ (अलवर)। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर गुरुवार देर रात एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया। लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र में मौजपुर के पास चलती कार में आग लग गई, जिसने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप ले लिया। आग इतनी तेजी से फैली कि कार में सवार पांच लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला और वे जिंदा जल गए। हादसे में पति-पत्नी, दो बेटियां और सास की मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से झुलस गया। कार दिल्ली से कोटा की ओर जा रही थी। 

गैस लीकेज से लगी आग
शुरूआती जांच में गैस लीकेज को हादसे की वजह माना जा रहा है। देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया और वाहन धू-धू कर जलने लगा। हाईवे पर मौजूद अन्य वाहन चालक भी कुछ समझ पाते, उससे पहले ही कार पूरी तरह आग का गोला बन चुकी थी। पुलिस के अनुसार हादसे में श्योपुर के चैनपुरा निवासी एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हुई है। मृतकों में संतोष (35), उनकी पत्नी शशि (32), बेटियां रागिनी और साक्षी तथा संतोष की सास पार्वती (50) शामिल हैं। हादसे की सूचना परिजनों को दे दी गई है, जिससे गांव में मातम पसरा हुआ है। हादसे में कार चालक मध्यप्रदेश के श्योपुर निवासी विनोद कुमार मेहर किसी तरह कार से कूदकर अपनी जान बचाने में सफल रहा, लेकिन वह करीब 80 प्रतिशत तक झुलस गया। पहले उसे पिनान सीएचसी ले जाया गया, जहां से अलवर जिला अस्पताल और फिर गंभीर हालत में जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल रैफर किया गया, जहां उसका उपचार जारी है। स्थानीय लोगों की सूचना पर एनएचएआई पेट्रोलिंग टीम, एम्बुलेंस और लक्ष्मणगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एसएचओ नेकीराम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तुरंत राहत कार्य शुरू कराया। दमकल की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।

शव पूरी तरह कंकाल में तब्दील
हादसा इतना भयावह था कि मृतकों के शव पूरी तरह जलकर कंकाल में तब्दील हो गए। पुलिस और डॉक्टरों की टीम ने बड़ी मुश्किल से अवशेष एकत्रित कर अलग-अलग पोटलियों में रखा। शवों को लक्ष्मणगढ़ सीएचसी की मोर्चरी में रखवाया गया है। पहचान सुनिश्चित करने के लिए डीएनए सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। परिजनों के आने के बाद मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया जाएगा। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी सुधीर चौधरी भी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

निकाय-पंचायत चुनाव में टिकट को लेकर गहलोत का बड़ा बयान, बोले- मेरी सिफारिश भी मत मानना, जमीनी हकीकत देखें निकाय-पंचायत चुनाव में टिकट को लेकर गहलोत का बड़ा बयान, बोले- मेरी सिफारिश भी मत मानना, जमीनी हकीकत देखें
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने स्थानीय चुनावों में वास्तविक कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता देने पर जोर दिया है। उन्होंने...
आवाज दबा रही सरकार! खड़गे का आरोप- एक लाख इंस्टाग्राम और 15 हजार यूट्यूब चैनल को ब्लॉक करने का आदेश
केंद्रीय कैबिनेट बहुत कमजोर, राउत बोले- फडणवीस को दिल्ली बुला रहा केंद्र
जयपुर में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के पर्यटन मंत्री : 19 से 22 अगस्त तक चलेगा महामंथन, पर्यटन को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाने की तैयारी
जयपुर में कल टेक्सटाइल उद्योग पर राज्य स्तरीय कार्यशाला, अपशिष्ट जल के पुनः उपयोग पर होगा मंथन
जयपुर में मिस ओशन वर्ल्ड और मिस फ्यूजन इंडिया के गाउन राउंड का भव्य आयोजन, बीस देशों की सुंदरियां ले रहीं हिस्सा
हाई रिस्क गर्भवतियों की हुई सघन जांच, एनीमिया पीड़ितों को लगाए एफसीएम इंजेक्शन