नींबू उधार नहीं देने पर दुकानदार से मारपीट, चार आरोपी गिरफ्तार
चार आरोपी महज 24 घंटे में गिरफ्तार
मामूली विवाद के बाद सब्जी विक्रेता से मारपीट करने वाले चार आरोपियों को महज 24 घंटे में गिरफ्तार। आरोपियों ने उधार में नींबू नहीं देने पर दुकान में घुसकर लाठी-डंडों से हमला।
जयपुर। जयसिंहपुरा खोर थाना पुलिस ने मामूली विवाद के बाद सब्जी विक्रेता से मारपीट करने वाले चार आरोपियों को महज 24 घंटे में गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने उधार में नींबू नहीं देने पर दुकान में घुसकर लाठी-डंडों से हमला किया था। पुलिस उपायुक्त उत्तर करण शर्मा ने बताया कि 28 अप्रैल की शाम को सब्जी विक्रेता और कुछ युवकों के बीच नींबू के पैसे को लेकर कहासुनी हो गई थी।
युवकों ने दुकान में घुसकर दुकानदार पप्पू लाल सैनी के साथ मारपीट की और मौके से फरार हो गए। पुलिस ने चारों आरोपियों मोहित शर्मा (29), किशन सैनी (30), अमित सैनी (20) और शैलेन्द्र पांचाल (34) निवासी जयसिंहपुरा खोर को गिरफ्तार कर लिया।

Comment List