वन्यजीव गणना आज शाम 5 बजे से होगी शुरू, 59 जल स्त्रोतों पर होगी इनकी गणना

वैज्ञानिक निगरानी के लिए कैमरा ट्रैप

वन्यजीव गणना आज शाम 5 बजे से होगी शुरू, 59 जल स्त्रोतों पर होगी इनकी गणना

वैशाख पूर्णिमा के अवसर पर वाटर हॉल पद्धति से 24 घंटे की वन्यजीव गणना शाम 5 बजे से 2 मई शाम 5 बजे तक लगातार। वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार उप वन संरक्षक विजय पाल सिंह ने बताया कि इस गणना का मुख्य उद्देश्य जयपुर वन क्षेत्रों में वन्यजीवों की वर्तमान संख्या का सही आंकलन।

जयपुर। वैशाख पूर्णिमा के अवसर पर वाटर हॉल पद्धति से 24 घंटे की वन्यजीव गणना शुक्रवार शाम 5 बजे से 2 मई शाम 5 बजे तक लगातार की जाएगी। वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार उप वन संरक्षक वन्यजीव चिड़ियाघर जयपुर विजय पाल सिंह ने बताया कि इस गणना का मुख्य उद्देश्य जयपुर वन क्षेत्रों में वन्यजीवों की वर्तमान संख्या का सही आंकलन करना है। जिससे उनके संरक्षण एवं प्रबंधन के लिए बेहतर एवं वैज्ञानिक योजना बनाई जा सके। 

59 जलस्रोत किए गए चिह्नित: वन्यजीव गणना के लिए उप वन संरक्षक वन्यजीव चिड़ियाघर जयपुर के अधीन वन क्षेत्रों में 59 जल स्त्रोत-प्वाइंट्स को चिन्हित किया गया है। इसमें नाहरगढ़ जैविक उद्यान में 9, नाहरगढ़ अभयारण्य में 19 तथा प्रादेशिक रेंज में 31 प्वाइंट्स शामिल हैं। इन सभी जलस्रोतों के समीप मचान बनाए गए हैं। साथ ही वैज्ञानिक निगरानी के लिए कैमरा ट्रैप भी लगाए गए हैं। इस कार्य में वन विभाग का प्रशिक्षित स्टाफ  एवं चयनित वॉलंटियर्स भाग लेंगे। दल की ओर से बाघ, बघेरे (लेपर्ड) सहित समस्त वन्यजीवों की गणना की जाएगी। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

Ukraine Drone Attack: यूक्रेनी ड्रोन हमले से तुआपसे के समुद्री टर्मिनल पर लगी आग, बड़ा हादसा टला, कोई हताहत नहीं Ukraine Drone Attack: यूक्रेनी ड्रोन हमले से तुआपसे के समुद्री टर्मिनल पर लगी आग, बड़ा हादसा टला, कोई हताहत नहीं
रूस के तुआपसे में यूक्रेनी ड्रोन हमले के बाद एक समुद्री टर्मिनल में भीषण आग लग गई। क्रास्नोडार प्रशासन के...
कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी : करीब 1000 हजार रुपए महंगा हुआ सिलेण्डर, जानें घरेलू सिलेण्डर की क्या है कीमत
विकास का सहभागी है मजदूर
सोशल मीडिया पर पत्नी द्वारा अन्य पुरुष के साथ फोटो पोस्ट करना पति के साथ मानसिक क्रूरता, तलाक मंजूर
गर्मी में सुकून की फुहार : आमेर महल में पर्यटकों को मिली राहत, तपन के चलते पर्यटकों का आंकड़ा 1,842 रहा
कोलकाता में स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर टीएमसी का धरना : बैलट बॉक्स से छेड़खानी का आरोप, चुनाव आयोग दी सफाई 
वन्यजीव गणना आज शाम 5 बजे से होगी शुरू, 59 जल स्त्रोतों पर होगी इनकी गणना