राजस्थान के विभिन्न लोकप्रिय पर्यटन स्थलों का अनुभव कराने के लिए फैम टूर आयोजित, जयपुर से 45 फॉरेन टूर ऑपरेटर्स रवाना

ये रहा पूरा शेड्यूल

राजस्थान के विभिन्न लोकप्रिय पर्यटन स्थलों का अनुभव कराने के लिए फैम टूर आयोजित, जयपुर से 45 फॉरेन टूर ऑपरेटर्स रवाना

ग्रेट इंडियन ट्रैवल बाज़ार के सफल आयोजन के बाद 45 विदेशी टूर ऑपरेटर्स राजस्थान की विरासत निहारने निकले हैं। राटो (RATO) द्वारा आयोजित यह फैम टूर जयपुर, उदयपुर, जैसलमेर और रणथंभौर जैसे प्रमुख पर्यटन केंद्रों का अनुभव कराएगा। इस पहल का उद्देश्य वैश्विक स्तर पर राजस्थान पर्यटन और बी-टू-बी बिजनेस को नई ऊंचाइयों पर ले जाना है।

जयपुर। इंडियन ट्रैवल बाज़ार (जीआईटीबी) के 15वें संस्करण के भव्य आयोजन के बाद, जिसमें 10,000 से अधिक पूर्व-निर्धारित बी-टू-बी बैठकें आयोजित हुईं। जीआईटीबी में भाग लेने आए फॉरेन टूर ऑपरेटर्स (एफटीओ) को बुधवार सुबह होटल ललित से फैमिलिराइजेशन (फैम) टूर के लिए रवाना किया गया। राजस्थान एसोसिएशन ऑफ टूर ऑपरेटर्स (राटो) द्वारा आयोजित इस फैम टूर में कुल 45 टूर ऑपरेटर्स हिस्सा ले रहे हैं।

राटो के अध्यक्ष, महेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि टूर ऑपरेटर्स को पूरे राज्य में, जिसमें जयपुर भी शामिल है, विशेष रूप से तैयार किए गए यात्रा कार्यक्रमों पर ले जाया गया है। इस वर्ष के टूर में 3 यात्रा कार्यक्रम शामिल हैं। पहला टूर जयपुर – कोटा – उदयपुर – देवगढ़ – जयपुर है। दूसरा टूर जयपुर – आभानेरी- सरिस्का – सवाई माधोपुर - रणथम्भौर – जयपुर है। इसी तरह, तीसरा टूर जयपुर – पुष्कर- जोधपुर – जैसलमेर – बीकानेर – मंडावा- जयपुर है।  

फैम टूर के रवाना होने के समय राटो कार्यकारिणी सदस्य - दिलीप सिंह चौहान, सुखदेव सिंह, हेम सिंह, यतीश धाभाई, पीयूष माथुर और शुभम पारीक भी उपस्थित रहे।

Post Comment

Comment List

Latest News

आज से शुरू होगा नौतपा, तापमान में होगी दो-तीन डिग्री तक बढ़ोतरी आज से शुरू होगा नौतपा, तापमान में होगी दो-तीन डिग्री तक बढ़ोतरी
राज्य में गर्मी कहर बरपा रही है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में पारा चढ़ने से दिन में ही नहीं रात...
राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी का पलटवार: कांग्रेस देश में आर्थिक असंतोष के नाम पर हिंसा और भ्रम फैलाने की कर रही कोशिश, सरकार को 140 करोड़ देशवासियों का समर्थन
अलवर में भीषण हादसा: प्लास्टिक फैक्ट्री में आग लगने से करोड़ों का नुकसान, बचाव और राहत कार्य जारी
चंबल नदी बनी काल : बकरियां चरा रहे युवक पर मगरमच्छ का हमला, 14 घंटे बाद नदी से मिला शव
Jodhpur Solar Society की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रीतेश माथुर बने अध्यक्ष
60 दिनों के लिए युद्धविराम बढ़ाने पर अमेरिका- ईरान के बीच बन सकती है सहमति, होर्मुज जलडमरूमध्य से हटेंगी बारूदी सुरंगें : रिपोर्ट
विवेकानन्द केंद्र का अनोखा प्रयास, तनावमुक्त जीवन के लिए 7 दिवसीय योग शिविर का आयोजन