‘पति-पत्नी और वो दो’ में हास्य और पारिवारिक कहानी का संगम : मुदस्सर अजीज ने कहा- आयुष्मान खुराना ने आम आदमी के किरदारों को जीवंत किया

फिल्म 15 मई, 2026 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने के लिए तैयार

‘पति-पत्नी और वो दो’ में हास्य और पारिवारिक कहानी का संगम : मुदस्सर अजीज ने कहा- आयुष्मान खुराना ने आम आदमी के किरदारों को जीवंत किया
निर्देशक मुदस्सर अजीज ने आयुष्मान खुराना की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने आम आदमी के किरदारों को बेहतरीन तरीके से जीवंत किया। नई मल्टीस्टारर फिल्म ‘पति-पत्नी और वो दो’ हास्य और पारिवारिक कहानी पर आधारित। फिल्म में सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह और वामिका गब्बी भी नजर आएंगी।

मुंबई। बॉलीवुड निर्देशक मुदस्सर अजीज ने कहा है कि पिछले एक दशक में आयुष्मान खुराना ने आम आदमी के किरदारों को जिस तरह जीवंत किया है, वह उन्हें दर्शकों का चहेता बनाता है। निर्देशक मुदस्सर अजीज एक बार फिर एक भरपूर मनोरंजन करने वाली फिल्मपति-पत्नी और वो दोके साथ लौट रहे हैं। अपनी लेखनी और निर्देशन से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाने वाले मुदस्सर इस बार आयुष्मान खुराना, वामिका गब्बी, सारा अली खान और रकुल प्रीत सिंह जैसे कलाकारों से सजी एक बहु-कलाकार फिल्म लेकर रहे हैं। यह फिल्म हास्य, उलझन और रोजमर्रा की परिस्थितियों से जुड़ी एक पारिवारिक मनोरंजक कहानी होने का वादा करती है।

आयुष्मान के साथ काम करने पर बात करते हुए मुदस्सर ने कहा- पिछले एक दशक में इस प्रकार की फिल्मों में उनका काम उत्कृष्ट रहा है। मुझे गर्व है कि इस बार मैं उनके दर्शकों के सामने एक ऐसा आयुष्मान प्रस्तुत कर रहा हूँ, जो अपनी ही परिस्थिति का समाधान भी है। प्रजापति पांडे ने स्वयं को निभाने के लिए आयुष्मान खुराना को चुना है।

फिल्म श्रृंखला के बारे में बात करते हुए मुदस्सर नेपति पत्नी और वो दोके विकास पर जोर दिया और संकेत दिया कि यह फिल्म अपने मूल हास्य तत्वों को बनाए रखते हुए एक नया द्दष्टिकोण प्रस्तुत करेगी।

मुदस्सर ने सेट पर कलाकारों के बीच तालमेल को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा- परिस्थिति-आधारित हास्य में कई किरदारों की कहानी को साथ लेकर चलना एक प्रभावशाली पटकथा की माँग करता है। केवल हास्य प्रसंगों पर निर्भर रहकर, किरदारों को परिस्थितियों में रखना जरूरी होता है, जिससे उनके चरित्र की यात्रा बनी रहे। जहाँ तक हास्य की लय का सवाल है, मैं स्वयं को भाग्यशाली मानता हूँ कि मुझे इस फिल्म में 6-7 उत्कृष्ट कलाकारों के साथ काम करने का अवसर मिला और इसका श्रेय उन्हें भी उतना ही जाता है, जितना मुझे।

Read More ‘सपने वर्सेज एवरीवन 2’ ने आईएमडीबी पर हासिल किया नंबर 1 स्थान, दर्शकों का मिल रहा जबरदस्त प्यार

गुलशन कुमार, बी. आर. चोपड़ा और टी-सीरीज प्रस्तुत, टी-सीरीज फिल्म्स और बी. आर. स्टूडियोज कीपति पत्नी और वो दो’, का निर्देशन मुदस्सर अजीज ने किया है। फिल्म के निर्माता भूषण कुमार, रेनू रवि चोपड़ा और किशन कुमार हैं, जबकि रचनात्मक निर्माता जूनो चोपड़ा हैं यह फिल्म 15 मई, 2026 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने के लिए तैयार है।

Read More पिता धर्मेंद्र को मिला Padma Awards तो भावुक हुई बेटी अहाना, हेमा मालिनी के भी निकले आंसू, जानें सम्मानित होने वाली हस्तियां कौन-कौन? 

Post Comment

Comment List

Latest News

मादक पदार्थ तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाई : हेड कांस्टेबल बर्खास्त, गिरफ्तारी वारंट जारी  मादक पदार्थ तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाई : हेड कांस्टेबल बर्खास्त, गिरफ्तारी वारंट जारी 
पुलिस विभाग ने मादक पदार्थ तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाई कर हेड कांन्स्टेबल शंकरराम विश्नोई को राज्य सेवा से...
अमेरिका-ईरान समझौता पत्र पर सहमत: दोनों ओर से मंजूरी अभी बाकी, मौजूदा युद्धविराम 60 दिन बढ़ेगा
सीयूईटी(यूजी) 2026: तकनीकी गड़बड़ी के कारण परीक्षा में देरी, NTA ने जारी किया दोपहर सत्र के लिए संशोधित कार्यक्रम
हिन्दी पत्रकारिता ने लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ करने में निभाई अहम भूमिका : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
सूर्या चौहान हत्याकांड पर मायावती ने जताया दुख, बोलीं- हत्यारों को मिले कड़ी सजा, चुनाव से पहले सरकार रहे सतर्क
डिजिटल अरेस्ट से बचाएगा सीबीआई का अभय, राजस्थान पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
कॉकरोच जनता पार्टी को कोर्ट से बड़ा झटका: एक्स अकाउंट बहाल करने से इनकार, केंद्र और X को नोटिस जारी