लोकधुनों की धरती पर जैज़ का जादू: जयपुर में वर्ल्ड जैज़ डे पर खास म्यूजिकल नाइट, 30 अप्रैल को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में सजेगी सुरों की महफिल
सुरों की शाम: वर्ल्ड जैज़ डे पर जयपुर में सजेगी संगीत की महफिल
राजस्थान पर्यटन विभाग वर्ल्ड जैज़ डे पर 30 अप्रैल को जयपुर में एक भव्य म्यूजिकल नाइट आयोजित कर रहा है। राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में दिल्ली का मशहूर “न्यूग्रूव जैज़ कलेक्टिव” बैंड अपनी प्रस्तुति देगा। लोक-संगीत और अंतरराष्ट्रीय जैज़ का यह अनूठा संगम संगीत प्रेमियों के लिए एक यादगार और जादुई अनुभव साबित होगा।
जयपुर। राजस्थान पर्यटन विभाग वर्ल्ड जैज़ डे के अवसर पर गुरुवार शाम 7 बजे राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में जैज़ म्यूजिकल नाइट का आयोजन करेगा। लोक-संगीत की धरती पर अंतरराष्ट्रीय जैज़ की यह प्रस्तुति संगीत प्रेमियों के लिए खास अनुभव बनेगी। पर्यटन आयुक्त रूकमणी रियाड़ के अनुसार दिल्ली का “न्यूग्रूव जैज़ कलेक्टिव” बैंड प्रस्तुति देगा, जिसका नेतृत्व वोकलिस्ट गौरव करेंगे। बैंड जैज़, इम्प्रोवाइजेशन और आधुनिक संगीत का अनूठा मिश्रण पेश करेगा। आदित्य (ड्रम्स), द्विज (डबल ब्रास), जोनास (सैक्सोफोन) और पारिजात (गिटार) अपनी धुनों से माहौल को जीवंत बनाएंगे।
Related Posts
Post Comment
Latest News
07 Jun 2026 19:01:09
विपक्षी दलों के INDIA गठबंधन की सोमवार को होने वाली बैठक में 23 दलों ने भागीदारी की पुष्टि की है।...

Comment List