धुरंधर की सफलता के बाद अर्जुन रामपाल की नई फिल्म का ऐलान, परिवार और मूल्यों पर आधारित दमदार कहानी

अर्जुन रामपाल की वापसी: 'धुरंधर' के बाद अब दिल छू लेने वाले फैमिली ड्रामा में दिखेंगे सोलो लीड

धुरंधर की सफलता के बाद अर्जुन रामपाल की नई फिल्म का ऐलान, परिवार और मूल्यों पर आधारित दमदार कहानी

सुपरहिट फिल्म 'धुरंधर' के बाद अर्जुन रामपाल लेखक-निर्देशक शैलेश वर्मा के साथ एक अनटाइटल्ड फैमिली ड्रामा में नजर आएंगे। यह फिल्म पारंपरिक मसाला फिल्मों से हटकर पारिवारिक मूल्यों और रिश्तों की गहराई पर आधारित होगी। अगस्त 2026 में रिलीज होने वाली यह फिल्म मनोरंजन के साथ समाज को एक सकारात्मक संदेश देने का प्रयास करेगी।

मुंबई।  सुपरहिट फिल्म धुरंधर की शानदार सफलता के बाद अभिनेता अर्जुन रामपाल एक बार फिर बड़े पर्दे पर दमदार वापसी के लिए तैयार हैं। उनकी अगली फिल्म एक अनटाइटल्ड फैमिली ड्रामा होगी, जिसमें वे सोलो लीड भूमिका में नजर आएंगे। यह फिल्म मनोरंजन के साथ-साथ एक मजबूत सामाजिक संदेश भी देगी।

फिल्म की कहानी जीवन के सरल मूल्यों, परिवार की अहमियत और अपनी जड़ों से जुड़े रहने के संदेश को सामने लाएगी। निर्माताओं के अनुसार यह कोई पारंपरिक मसाला फिल्म नहीं होगी, बल्कि भावनात्मक और दिल को छू लेने वाली कहानी के जरिए दर्शकों को परिवार और रिश्तों की असली अहमियत का एहसास कराएगी। खास बात यह है कि यह फिल्म हर उम्र के दर्शकों के लिए उपयुक्त होगी और पारिवारिक दर्शकों को खास तौर पर जोड़ने का प्रयास करेगी।

इस फिल्म के जरिए अर्जुन रामपाल पहली बार लेखक-निर्देशक शैलेश वर्मा के साथ काम करने जा रहे हैं। फिल्म के निर्माता डॉ. विकास कुमार मोदी ने बताया कि इस साल वे लेखक-निर्देशक शैलेश वर्मा के साथ मिलकर तीन ऐसी फिल्में लाने की योजना बना रहे हैं, जो सामाजिक रूप से प्रभावशाली और सकारात्मक मूल्यों पर आधारित होंगी।

यह नई फिल्म अगस्त 2026 के मध्य में सिनेमाघरों में रिलीज होने की संभावना है। निर्माता-निर्देशक का मानना है कि यह फिल्म दर्शकों को मनोरंजन के साथ एक गहरा संदेश भी देगी और परिवार के साथ देखने लायक एक यादगार सिनेमाई अनुभव साबित होगी।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

कस्तूरबा गांधी राष्ट्रीय आंदोलन में महिला सशक्तिकरण की एक मजबूत नींव : वह हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत, खड़गे बोले- जेल जाने के बावजूद राजनीतिक उद्देश्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता पर रही अडिग कस्तूरबा गांधी राष्ट्रीय आंदोलन में महिला सशक्तिकरण की एक मजबूत नींव : वह हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत, खड़गे बोले- जेल जाने के बावजूद राजनीतिक उद्देश्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता पर रही अडिग
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कस्तूरबा गांधी की जयंती पर उन्हें महिला सशक्तिकरण की मजबूत नींव और प्रेरणा का प्रतीक...
अशोक गहलोत का भाजपा पर हमला : झांसा देने वालों को माफ नहीं करेगी राजस्थान की जनता, कहा- कांग्रेस की योजनाओं को किया कमजोर
व्यापार राजस्थान सेमिनार शुरू : देशभर के ऑटो मोबाइल डीलर्स हुए शामिल, विशेषज्ञ के साथ हो रहा मंथन
कृषि की पैदावार बढ़ाना और लागत कम करना समय की आवश्यकता : एकीकृत कृषि प्रणाली अपनाएं किसान, शिवराज ने कहा- इंटीग्रेटेड फार्मिंग मॉडल को अपनाने पर 2 लाख की कर सकते है आमदनी
अशोक गहलोत ने किया अखिलेश के बयान का समर्थन : भाजपा सरकार पर साधा निशाना, कहा- मुखिया दौरों में व्यस्त
राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड की 9वीं बैठक : जन विश्वास संशोधन से व्यापार सुगमता को मिलेगा बढ़ावा, छोटे व्यापारियों को राहत
कांग्रेस का केंद्र सरकार पर हमला : भू-राजनीतिक परिदृश्य में भारत की रणनीतिक स्थिति पर उठाए सवाल, जयराम बोले- देश ने गंवाया अपने राजनयिक नेतृत्व को साबित करने का अवसर