खाड़ी देशों पर ईरान के हमले: दुबई हवाई अड्डे पर कई ड्रोन हमले, विमान सेवाएं बाधित हुई

अरब देशों पर ईरानी हमले, ट्रंप ने कहा 'ईरान ने किया आत्मसमर्पण'

खाड़ी देशों पर ईरान के हमले: दुबई हवाई अड्डे पर कई ड्रोन हमले, विमान सेवाएं बाधित हुई

खाड़ी क्षेत्र में तनाव चरम पर है। ईरान ने सऊदी, यूएई और कतर पर मिसाइल व ड्रोन हमले किए, जिससे दुबई एयरपोर्ट ठप हो गया। राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने पड़ोसियों से माफी मांगी, जबकि डोनाल्ड ट्रंप ने इसे अमेरिकी दबाव में 'आत्मसमर्पण' बताया। इजरायल ने ईरान के सैन्य ठिकानों पर 230 बम गिराए हैं, जिसमें अब तक 1,332 मौतें हुई हैं।

रियाद। खाड़ी क्षेत्र में जारी भीषण तनाव के बीच शनिवार को सऊदी अरब, कतर, बहरीन और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) पर ईरान की ओर से ताजा ड्रोन और मिसाइल हमले किए गए। दूसरी ओर ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने पड़ोसी देशों पर ईरान के हमलों के लिए माफी भी मांगी।  इन हमलों के कारण पश्चिमी एशिया का हवाई क्षेत्र प्रभावित हुआ है और दुबई जैसे व्यस्त हवाई अड्डों पर परिचालन बाधित रहा। दुबई हवाई अड्डे पर शनिवार को कई ड्रोन हमले हुए, जिससे विमानों की आवाजाही कई घंटों तक ठप रही। इसके कारण क्षेत्र की प्रमुख विमानन कंपनी एमिरेटस ने विमान संचालन को रोकने का फैसला किया है। कतर के रक्षा मंत्रालय ने भी एक बैलिस्टिक मिसाइल हमले को विफल करने की पुष्टि की है, जिसके बाद दोहा में सुरक्षा अलर्ट जारी कर लोगों को घरों के भीतर रहने की सलाह दी गई। 

सऊदी अरब ने भी 16 ड्रोन गिराए

वहीं बहरीन की सेना ने बताया कि हमलों की शुरुआत से अब तक उसने 86 मिसाइलों और 148 ड्रोनों को मार गिराया है। सऊदी अरब ने भी अपने विशाल ‘शयबाह’ तेल क्षेत्र की ओर बढ़ रहे 16 ड्रोनों को शनिवार तड़के नष्ट करने का दावा किया है।

अरब लीग की अहम बैठक आज

Read More ट्रंप की चेतावनी : होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले टैंकरों से शुल्क लेना करे बंद, तेल की आवाजाही की अनुमति देकर बहुत ही खराब काम कर रहा ईरान

खाड़ी क्षेत्र में बढ़ते तनाव और कई अरब देशों पर हुए कथित ईरानी हमलों पर चर्चा करने के लिए अरब लीग के विदेश मंत्रियों की एक आपात बैठक रविवार को होगी। अरब लीग के सहायक महासचिव होसाम जकी ने शनिवार को यह घोषणा की और कहा कि यह महत्वपूर्ण सत्र वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से आयोजित किया जाएगा। इस आपातकालीन बैठक का अनुरोध कुवैत, सऊदी अरब, कतर, ओमान, जॉर्डन और मिस्र जैसे प्रमुख सदस्य देशों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया है।

Read More अमेरिका-ईरान युद्धविराम पर संकट के बादल : सीजफायर तो हो गया लेकिन बयानों में जंग अब भी जारी, ईरान ने कहा-इजरायल के हमले रुकवाना अमेरिका की जिम्मेदारी

खाड़ी देश किसी के हाथों की कठपुतली न बनें: पेजेशकियन

Read More पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं

इस बीच, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने कहा कि तेहरान अपने पड़ोसियों पर हमला नहीं करना चाहता और भविष्य में तब तक कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी जब तक ईरान पर उन देशों की जमीन से हमला न हो। राष्ट्रपति ने खाड़ी देशों से ‘साम्राज्यवाद’ के हाथों की कठपुतली न बनने की अपील की, हालांकि उनके इस बयान के बाद भी क्षेत्र में हवाई हमले और जवाबी कार्रवाई जारी रही। उन्होंने यह भी कहा ईरान कभी आत्मसमर्पण नहीं करेगा।

ईरान के सैन्य ठिकानों पर इजरायली हमले जारी 

इजरायली रक्षा बलों (आईडीएफ) ने शनिवार तड़के ईरान की राजधानी तेहरान और मध्य ईरान के कई खास सैन्य ठिकानों पर भीषण हवाई हमले किए। इनमें एक भूमिगत बैलिस्टिक मिसाइल कारखाने और एक प्रमुख सैन्य अकादमी को निशाना बनाया गया। आईडीएफ के अनुसार इस अभियान में 80 से अधिक लड़ाकू विमानों ने हिस्सा लिया और निर्धारित लक्ष्यों पर लगभग 230 बम गिराए।

ईरान ने पड़ोसियों के सामने किया ‘आत्मसमर्पण’: ट्रम्प

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को दावा किया कि ईरान ने भविष्य में अपने पड़ोसी देशों पर हमला न करने का वादा करके उन देशों के सामने ‘आत्मसमर्पण’ कर दिया है। अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर जारी एक कड़े बयान में ट्रम्प ने ईरान को चेतावनी दी कि आज उस पर ‘बहुत भीषण’ हमले किए जाएंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति ने तर्क दिया कि ईरान द्वारा अपने पड़ोसी देशों से माफी मांगना और उन पर दोबारा हमला न करने का वादा केवल अमेरिका और इजरायल के निरंतर हमलों के दबाव के कारण संभव हुआ है।

पहली बार ईरान पड़ोसी देशों से हारा

उन्होंने यह भी कहा, यह पहली बार है जब ईरान हजारों सालों में, आस-पास के देशों से हारा है। ट्रम्प ने आगामी हमलों की घोषणा करते हुए कहा कि ईरान के ‘बुरे व्यवहार’ के कारण अब उन क्षेत्रों और समूहों को भी पूरी तरह नष्ट करने पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है, जिन्हें अभी तक निशाना नहीं बनाया गया था। ईरान पश्चिम एशिया पर कब्ज़ा करके राज करना चाहता था। ईरान अब पश्चिम एशिया का धौंस जमाने वाला नहीं है, बल्कि वे पश्चिम एशिया के फिसड्डी हैं।

हमलों में 1,332 ईरानी नागरिकों की मौत

इस बीच ईरान के संयुक्त राष्ट्र में स्थायी प्रतिनिधि अमीर सईद इरावानी ने कहा है कि अमेरिका-इजरायल के हवाई हमलों में अब तक कम से कम 1,332 ईरानी नागरिकों की मौत हो चुकी है और हजारों लोग घायल हुए हैं। मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अमेरिका-इजरायल ने ईरान में नागरिकों और नागरिक अवसंरचनाओं को जानबूझकर निशाना बनाया है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि वे अपने सैन्य अभियानों में किसी भी तरह का संयम नहीं बरत रहे हैं।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके
मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर गुरूवार को जिले में चिकित्सा संस्थानों पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन किया गया।...
विधायिका में महिलाओं को आरक्षण देने से किसी राज्य का सीटों का नुकसान नहीं होगा ; जो दल विरोध करेंगे, चुनावों में भुगतना पड़ेगा खामियाजा : पीएम मोदी 
होर्मुज़ जलड़मरूमध्य को खोलना अंतरराष्ट्रीय समुदाय की सर्वसम्मत मांग : चीनी विदेश मंत्री ने दिया ईरान की संप्रभुता, सुरक्षा और अधिकारों पर ज़ोर
अखिलेश यादव ने साधा निशाना : संविधान संशोधन विधेयक के सहारे सत्ता की राजनीति कर रही सरकार, एसआईआर के जरिए वोट काटने का लगाया आरोप 
कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा 2026 आयोजित, 40872 अभ्यार्थी होंगे सम्मिलित
दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: Akasa और SpiceJet के विमानों में टक्कर, सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित
राजस्थान संपर्क पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में तेजी, जयपुर जिला और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग अव्वल