ईरान-इजरायल युद्ध का असर : जयपुर से खाड़ी देशों की 3 फ्लाइट्स रद्द, एयरपोर्ट पर इंतजार करते रहे यात्री

खाड़ी देशों की यात्रा करने वाले यात्रियों की परेशानी बढ़ती जा रही

ईरान-इजरायल युद्ध का असर : जयपुर से खाड़ी देशों की 3 फ्लाइट्स रद्द, एयरपोर्ट पर इंतजार करते रहे यात्री

एयरपोर्ट से खाड़ी देशों की तीन उड़ानें रद्द, यात्री परेशान। ईरान-इजरायल युद्ध के चलते बदले एयर रूट और सुरक्षा कारणों से एयर अरबिया की शारजाह, एयर इंडिया एक्सप्रेस और स्पाइसजेट की दुबई जाने वाली फ्लाइट्स रद्द। अचानक रद्दीकरण से यात्री घंटों एयरपोर्ट पर इंतजार करते रहे, बाद में एयरलाइंस ने रिफंड या अगली उड़ानों में समायोजन की प्रक्रिया शुरू।

जयपुर। मध्य-पूर्व में जारी ईरान-इजरायल युद्ध का असर अब हवाई उड़ानों पर भी साफ दिखाई देने लगा है। सुरक्षा कारणों और बदलते एयर रूट के चलते जयपुर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से खाड़ी देशों के लिए संचालित तीन फ्लाइट्स रद्द कर दी गईं। इससे एयरपोर्ट पर पहुंचे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार एयर अरबिया की अलसुबह 4:10 बजे जयपुर से शारजाह जाने वाली फ्लाइट रद्द रही। इसके अलावा एयर इंडिया एक्सप्रेस की सुबह 8:45 बजे दुबई के लिए निर्धारित उड़ान भी संचालित नहीं हो सकी। वहीं स्पाइसजेट की सुबह 9:40 बजे दुबई जाने वाली फ्लाइट भी रद्द कर दी गई।

फ्लाइट्स रद्द होने की सूचना मिलने के बाद कई यात्री घंटों तक एयरपोर्ट पर इंतजार करते रहे। बाद में एयरलाइंस की ओर से यात्रियों को अगली उपलब्ध उड़ानों में समायोजित करने या टिकट रिफंड की प्रक्रिया शुरू की गई। लगातार उड़ानें रद्द होने से खाड़ी देशों की यात्रा करने वाले यात्रियों की परेशानी बढ़ती जा रही है।

Tags: flights

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

सरे राह युवती का टॉप खींचने वाले चार बदमाश गिरफ्तार : पुलिस ने टोंक से पकड़ा, आरोपी मनराज के खिलाफ पूर्व में दर्ज हैं कई आपराधिक प्र्रकरण सरे राह युवती का टॉप खींचने वाले चार बदमाश गिरफ्तार : पुलिस ने टोंक से पकड़ा, आरोपी मनराज के खिलाफ पूर्व में दर्ज हैं कई आपराधिक प्र्रकरण
प्रारंम्भिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि शराब पीने के शौकीन है। वीडियो में बाइक चला रहा मनराज मीणा और...
रहस्यमयी बीमारी से एक और बालिका ने तोड़ा दम, प्रतापगढ़ सीएमएचओ को हटाया
भाजपा ने शिवराज सिंह को सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी : बिहार में भाजपा विधायक दल के नेता चयन के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त, नई सरकार के गठन की दिशा में अहम कदम
अशोक गहलोत ने आरजीएचएस सुविधाओं को लेकर भाजपा सरकार को घेरा : संवेदनहीन सरकार में मेडिकल सेवाएं बदहाल, कहा- विधायक भी परेशान
ज्वैलरी शॉप पर चोरों का धावा : दुकान के गेट तोड़कर अंदर घुसे बदमाश, चांदी के गहने और 7 ग्राम सोने के आभूषण ले उड़े बदमाश
मोदी ने टीएमसी पर साधा निशाना : देश में टुकड़े-टुकड़े गैंग ने दी थी सिलीगुड़ी गलियारे को काटने की धमकी, बोले- तृणमूल बंगाल विरोधी और भाजपा है विकास का चालक
महिला विधेयक पर मोदी का सभी दलों को पत्र : दल को परे रखकर एकस्वर में करें पारित, लिखा- विधेयक पर होने वाली चर्चा लोकतंत्र को और सशक्त बनाने का अवसर