आवासन मंडल की अवाप्तशुदा जमीन पर बसी 87 कॉलोनियों के लोग सड़कों पर उतरे, हजारों लोगों ने किया आंदोलन

पिंजरापोल गौशाला में प्रशासन को सद्बुद्धि लाने के लिए यज्ञ

आवासन मंडल की अवाप्तशुदा जमीन पर बसी 87 कॉलोनियों के लोग सड़कों पर उतरे, हजारों लोगों ने किया आंदोलन

राजस्थान आवासन मंडल की अवाप्तशुदा जमीनों पर बसी 87 कॉलोनियों के हजारों निवासियों ने अब आंदोलन का बिगुल बजा। इसको लेकर रविवार को हजारों लोगों ने टोंक रोड जाम कर दिया और पिंजरापोल गौशाला में प्रशासन को सद्बुद्धि लाने के लिए यज्ञ किया।

जयपुर। राजस्थान आवासन मंडल की अवाप्तशुदा जमीनों पर बसी 87 कॉलोनियों के हजारों निवासियों ने अब आंदोलन का बिगुल बजा दिया है। इसको लेकर रविवार को हजारों लोगों ने टोंक रोड जाम कर दिया और पिंजरापोल गौशाला में प्रशासन को सद्बुद्धि लाने के लिए यज्ञ किया। नियमन हेतु संघर्ष समिति के बैनर तले विभिन्न कॉलोनियों की विकास समिति के लोगों ने अपनी अपनी कॉलोनियों से रैली निकाल कर सरकार एवं आवासन मंडल प्रशासन के खिलाफ तख्तियां लेकर और नारेबाजी करते हुए गौशाला पर सभा आयोजित की। इस दौरान टोंक रोड के साथ ही आसपास के इलाकों में जाम लग गया जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए समिति के अध्यक्ष रघुनंदन सिंह हाड़ा एवं महासचिव परशुराम चौधरी ने कहा कि सांगानेर में अवासन मंडल, प्रशासनिक अधिकारियों व राजकीय अधिवक्ताओं की घोर लापरवाही के साथ ही राज्य सरकार की असंवेदनशीलता से 87 कॉलोनियों के निवासियों के आशियानों पर संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने बताया कि यह कॉलोनियां तीस से चालीस साल पुरानी हैं और 80 प्रतिशत से अधिक विकसित है और लोगों के आशियाने बने हुए है। अब इनको तोड़ने की तैयारी की जा रही है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह योजनाएं सरकार द्वारा रजिस्टर्ड सहकारी गृह निर्माण समितियों ने अवाप्ति से पूर्व व अवाप्ति प्रक्रिया के दौरान ही खातेदारों से भूमि क्रय कर कॉलोनियां सृजित कर दी और लोगों ने कर्ज लेकर आवासों का निर्माण कर दिया।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके
मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर गुरूवार को जिले में चिकित्सा संस्थानों पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन किया गया।...
विधायिका में महिलाओं को आरक्षण देने से किसी राज्य का सीटों का नुकसान नहीं होगा ; जो दल विरोध करेंगे, चुनावों में भुगतना पड़ेगा खामियाजा : पीएम मोदी 
होर्मुज़ जलड़मरूमध्य को खोलना अंतरराष्ट्रीय समुदाय की सर्वसम्मत मांग : चीनी विदेश मंत्री ने दिया ईरान की संप्रभुता, सुरक्षा और अधिकारों पर ज़ोर
अखिलेश यादव ने साधा निशाना : संविधान संशोधन विधेयक के सहारे सत्ता की राजनीति कर रही सरकार, एसआईआर के जरिए वोट काटने का लगाया आरोप 
कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा 2026 आयोजित, 40872 अभ्यार्थी होंगे सम्मिलित
दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: Akasa और SpiceJet के विमानों में टक्कर, सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित
राजस्थान संपर्क पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में तेजी, जयपुर जिला और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग अव्वल