अनहद की सातवीं कड़ी में चलेगा सरोद का जादू, उस्ताद अमजद अली खान होंगे रूबरू

जयपुर में गूंजेगा उस्ताद अमजद अली खान का सरोद

अनहद की सातवीं कड़ी में चलेगा सरोद का जादू, उस्ताद अमजद अली खान होंगे रूबरू

पर्यटन विभाग और स्पिकमैके की "अनहद" श्रृंखला के तहत 14 मार्च को पद्मविभूषण उस्ताद अमजद अली खान जयपुर में प्रस्तुति देंगे। राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में संगीत प्रेमी विश्वविख्यात सरोद वादन का आनंद ले सकेंगे। निःशुल्क प्रवेश के साथ, यह शाम भारतीय शास्त्रीय संगीत की समृद्ध परंपरा और सांस्कृतिक चेतना को समर्पित होगी।

जयपुर। पर्यटन विभाग और स्पिकमैके के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हो रही “अनहद” संगीत श्रृंखला की सातवीं कड़ी शनिवार, 14 मार्च को जयपुर के संगीत प्रेमियों के लिए एक विशेष संगीतमय अवसर लेकर आ रही है। इस अवसर पर विश्वविख्यात सरोद वादक और पद्मविभूषण सम्मानित उस्ताद अमजद अली खान अपनी अद्वितीय सरोद वादन शैली के साथ श्रोताओं से रूबरू होंगे।

स्पिकमैके की प्रवक्ता अनु चंडोक ने बताया की कार्यक्रम का आयोजन राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर के मुख्य सभागार में शाम 6:30 बजे से किया जाएगा। कार्यक्रम में उनके साथ तबले पर रोहन बोस और जुहेब खान संगत करेंगे I 

सरोद वादन की समृद्ध परंपरा के ध्वजवाहक उस्ताद अमजद अली खान भारतीय शास्त्रीय संगीत के विश्वस्तरीय प्रतिनिधि माने जाते हैं। सेनिया बंगश घराने के इस महान कलाकार ने अपने विलक्षण वादन, सूक्ष्म राग विस्तार और मधुर सरोद की अनूठी अभिव्यक्ति के माध्यम से भारतीय संगीत को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर प्रतिष्ठित किया है। उनकी प्रस्तुति में परंपरा की गंभीरता और नवीनता की सहज चमक एक साथ दिखाई देती है।

अनु चंडोक ने आगे बताया कि “अनहद” के अंतर्गत देश के श्रेष्ठ कलाकारों को जयपुर के संगीत प्रेमियों के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास लगातार किया जा रहा है, जिससे भारतीय शास्त्रीय संगीत की परंपरा और सांस्कृतिक चेतना को नई ऊर्जा मिल सके। कार्यक्रम में प्रवेश निशुल्क रहेगा I

Read More ईरान-अमेरिका सीजफायर के बाद भी जयपुर से फ्लाइट शुरू नहीं, यात्रियों को भारी परेशानी

Post Comment

Comment List

Latest News

कस्तूरबा गांधी राष्ट्रीय आंदोलन में महिला सशक्तिकरण की एक मजबूत नींव : वह हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत, खड़गे बोले- जेल जाने के बावजूद राजनीतिक उद्देश्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता पर रही अडिग कस्तूरबा गांधी राष्ट्रीय आंदोलन में महिला सशक्तिकरण की एक मजबूत नींव : वह हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत, खड़गे बोले- जेल जाने के बावजूद राजनीतिक उद्देश्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता पर रही अडिग
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कस्तूरबा गांधी की जयंती पर उन्हें महिला सशक्तिकरण की मजबूत नींव और प्रेरणा का प्रतीक...
अशोक गहलोत का भाजपा पर हमला : झांसा देने वालों को माफ नहीं करेगी राजस्थान की जनता, कहा- कांग्रेस की योजनाओं को किया कमजोर
व्यापार राजस्थान सेमिनार शुरू : देशभर के ऑटो मोबाइल डीलर्स हुए शामिल, विशेषज्ञ के साथ हो रहा मंथन
कृषि की पैदावार बढ़ाना और लागत कम करना समय की आवश्यकता : एकीकृत कृषि प्रणाली अपनाएं किसान, शिवराज ने कहा- इंटीग्रेटेड फार्मिंग मॉडल को अपनाने पर 2 लाख की कर सकते है आमदनी
अशोक गहलोत ने किया अखिलेश के बयान का समर्थन : भाजपा सरकार पर साधा निशाना, कहा- मुखिया दौरों में व्यस्त
राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड की 9वीं बैठक : जन विश्वास संशोधन से व्यापार सुगमता को मिलेगा बढ़ावा, छोटे व्यापारियों को राहत
कांग्रेस का केंद्र सरकार पर हमला : भू-राजनीतिक परिदृश्य में भारत की रणनीतिक स्थिति पर उठाए सवाल, जयराम बोले- देश ने गंवाया अपने राजनयिक नेतृत्व को साबित करने का अवसर