एसएमएस गोल्ड वास कप : विशाल के पंजे से कृष्णा पोलो फाइनल में पहुंची, कानोता पोलो को 7-5 से हराया 

विशाल सिंह ने अपनी टीम के लिए शानदार पांच गोल दागे

एसएमएस गोल्ड वास कप : विशाल के पंजे से कृष्णा पोलो फाइनल में पहुंची, कानोता पोलो को 7-5 से हराया 

रामबाग पोलो ग्राउंड पर खेले गए एसएमएस गोल्ड वास कप के सेमीफाइनल में कृष्णा पोलो ने कानोता पोलो को 7-5 से हराकर फाइनल में। विशाल सिंह राठौड़ ने शानदार खेल दिखाते हुए पांच गोल दागे। सिद्धांत सिंह और अश्विनी शर्मा ने एक-एक गोल।

जयपुर। विशाल सिंह राठौड़ के शानदार खेल की बदौलत कृष्णा पोलो ने रामबाग पोलो ग्राउण्ड पर खेले गए सेमीफाइनल में कानोता पोलो को 7-5 से हराकर एसएमएस गोल्ड वास कप के फाइनल में जगह बना ली। फाइनल में कृष्णा पोलो का मुकाबला शनिवार को आरपीसी और जयपुर के मध्य होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। छह गोल के खिलाड़ी रहे विशाल सिंह राठौड़ अब एक हैंडीकैप पर खेल रहे हैं, लेकिन उनकी फुर्ती और रफ्तार आज भी वैसी ही नजर आती है। विशाल सिंह ने अपनी टीम के लिए शानदार पांच गोल दागे। इसके अलावा सिद्धांत सिंह और अश्विनी शर्मा ने भी एक-एक गोल किया।

कानोता पोलो की ओर से एलन शॉन माइकल और प्रताप कानोता ने दो-दो गोल किए, जबकि एक गोल विक्रमादित्य सिंह बरकाना ने बनाया। कानातो पोलो की ओर से 14 साल के लक्ष्यराज सिंह भी मैदान पर उतरे, जो टूर्नामेंट के सबसे कम उम्र के खिलाड़ी हैं। शनिवार को दूसरा सेमी फाइनल जयपुर और आरपीसी के बीच खेला जाएगा।

Post Comment

Comment List

Latest News

2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों की जिलों में तैनाती, असिस्टेंट कलेक्टर पद पर पोस्टिंग  2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों की जिलों में तैनाती, असिस्टेंट कलेक्टर पद पर पोस्टिंग 
राज्य सरकार ने 2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों को विभिन्न जिलों में असिस्टेंट कलेक्टर नियुक्त। विभोर भारद्वाज जयपुर, उत्कर्ष...
कांग्रेस का गंभीर आरोप : अमेरिका को खुश करने के लिए केंद्र सरकार ने दी पाकिस्तान को 'क्लीन चिट', बयान को बताया राष्ट्रविरोधी
ईरान ने दिखाई दरियादिली: जापानी सुपरटैंकर ने पार किया होर्मुज जलडमरूमध्य, आवागमन निर्धारित समुद्री गलियारों और ईरानी अनुमति के तहत ही होगा संभव 
एसएमएस अस्पताल के ई एन टी विभाग का बड़ा अपग्रेड, मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने किया लोकार्पण 
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: मुख्य निर्वाचन अधिकारी की बड़ी घोषणा, ईवीएम के साथ छेड़छाड़ की घटनाओं वाले क्षेत्रों में दोबारा होगा मतदान 
त्रिपुरा में भीषण तूफान और बारिश का कहर : 1,534 घर क्षतिग्रस्त ; जनजीवन अस्त व्यस्त, बचाव और राहत कार्य जारी
लोकधुनों की धरती पर जैज़ का जादू: जयपुर में वर्ल्ड जैज़ डे पर खास म्यूजिकल नाइट, 30 अप्रैल को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में सजेगी सुरों की महफिल