पुलिस थाना ब्रह्मपुरी की बड़ी कार्रवाई : शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, पांच स्कूटी बरामद

एक दर्जन वाहन चोरी की वारदातों का खुलासा हुआ 

पुलिस थाना ब्रह्मपुरी की बड़ी कार्रवाई : शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, पांच स्कूटी बरामद

पुलिस ने दुपहिया वाहन चोरी के शातिर आरोपी सुरेश कुमार चतुर्वेदी (27) को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से पांच स्कूटी बरामद हुईं और करीब एक दर्जन चोरी की वारदातों का खुलासा हुआ। अनुसंधान में पता चला कि वह नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करता था।

जयपुर। पुलिस ने दुपहिया वाहन चोरी के मामलों में बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की पांच स्कूटी बरामद की गई हैं। साथ ही करीब एक दर्जन वाहन चोरी की वारदातों का खुलासा हुआ है।

पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर करन शर्मा ने बताया कि दिनांक 15.02.2026 को परिवादी ललित ने पुलिस थाना ब्रह्मपुरी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि अज्ञात चोर उसकी स्कूटी नंबर RJ-14-DT-3342 चोरी कर ले गया। इस पर प्रकरण संख्या 52/2026 धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया गया।

जयपुर शहर में बढ़ती वाहन चोरी की वारदातों को गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर प्रथम नीरज पाठक के सुपरविजन तथा सहायक पुलिस आयुक्त आमेर सुरेन्द्र सिंह राणावत के निर्देशन में थानाधिकारी हेमन्त जनागल के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई।

टीम ने तकनीकी सहायता और आसूचना के आधार पर लगातार पीछा करते हुए शातिर वाहन चोर सुरेश कुमार चतुर्वेदी (27) निवासी पुरानी बस्ती, जयपुर को चोरी की स्कूटी सहित गिरफ्तार कर 16.02.2026 को न्यायालय में पेश किया, जहां से पुलिस अभिरक्षा प्राप्त की गई।

Read More सावधान : ट्राई अधिकारी बनकर लूट रहे साइबर ठग, मोबाइल टॉवर का दे रहे फर्जी लालच

पांच स्कूटी बरामद, एक दर्जन वारदातों का खुलासा :

Read More कागजों में सफाई, सड़कों पर गंदगी : मॉनिटरिंग के अभाव में शहर कचरे के ढेर में तब्दील, आयुक्त के आदेश के बाद भी मॉनिटरिंग की अनदेखी

पुलिस अभिरक्षा के दौरान आरोपी से पूछताछ में चार अन्य चोरी की होंडा एक्टिवा सहित कुल पांच स्कूटी बरामद की गईं। आरोपी ने ब्रह्मपुरी, नाहरगढ़ रोड और रामगंज थाना क्षेत्रों में वारदातें करना स्वीकार किया है। अन्य वारदातों के संबंध में भी उससे गहन पूछताछ जारी है।

Read More ईरान-इजराइल तनाव के बीच सचिन पायलट ने उठाए सवाल, कहा- अमेरिका की मनमानी शर्तों पर सरकार की चुप्पी समझ से परे

नशे की लत पूरी करने के लिए करता था चोरी :

अनुसंधान में सामने आया है कि आरोपी नशे का आदी है और अपनी लत पूरी करने के लिए वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। पुलिस अन्य संभावित वारदातों के खुलासे के लिए जांच में जुटी हुई है।

Post Comment

Comment List

Latest News

 2026 की पहली लोक अदालत : लाखों मुकदमों का होगा निस्तारण, 10 लाख से अधिक प्रकरण सूचीबद्ध 2026 की पहली लोक अदालत : लाखों मुकदमों का होगा निस्तारण, 10 लाख से अधिक प्रकरण सूचीबद्ध
राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से 2026 की पहली राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित। हाईकोर्ट सहित अधीनस्थ अदालतों में 480...
Weather Update : तेज गर्मी से राहत, कल बारिश-आंधी के आसार, जानें आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम 
ईरान पर अमेरिका-इजरायल के हमले को शशि थरूर ने ठहराया गलत, खामेनेई की मौत पर चुप्पी साधने पर केंद्र सरकार को घेरा
अमेरिका का दावा: ऑपरेशन एपिक फ्यूरी के दौरान ईरान में 6,000 ठिकानों पर किया हमला, 60 जहाज और 30 बारूदी सुरंगों को किया नेस्तनाबूद
National Testing Agency ने NEET-UG आवेदन में ऑनलाइन सुधार की सुविधा शुरू की, 13 मार्च से अभ्यर्थी कर सकेंगे फॉर्म में बदलाव
हज यात्रियों के लिए पांच दिवसीय ट्रेनिंग कैम्प 22 मार्च से : यात्रियों को एहराम, उमरा और हज के अहम अरकान की दी जाएगी जानकारी
देश में बढ़ते ऊर्जा संकट पर तुरंत ठोस उपाय करे सरकार : एलपीजी सिलेंडरों की कमी के कारण घंटों लाइन में लग रहे लोग, सैलजा ने कहा- कई स्थानों पर धक्का-मुक्की के हालात चिंताजनक