स्वास्थ्य चिंताओं के बीच पाकिस्तानी पूर्व पीएम इमरान खान अस्पताल में भर्ती, वसीम अकरम, वकार यूनिस सहित ये क्रिकेटर आए सपोर्ट में

इमरान खान की बिगड़ी तबीयत, होंगे भर्ती

स्वास्थ्य चिंताओं के बीच पाकिस्तानी पूर्व पीएम इमरान खान अस्पताल में भर्ती, वसीम अकरम, वकार यूनिस सहित ये क्रिकेटर आए सपोर्ट में

पाकिस्तान सरकार ने पूर्व पीएम इमरान खान को आंखों के गंभीर संक्रमण के इलाज हेतु अस्पताल शिफ्ट करने का फैसला किया है। जेल में इलाज के अभाव में उनकी दाहिनी आंख की रोशनी 85% तक कम हो गई है।

लाहौर। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और प्रधानमंत्री इमरान खान को स्वास्थ्य चिंताओं के बीच अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा। सरकार के मंत्री तारीक फजल चौधरी ने इमरान खान के स्वास्थ्य को लेकर जानकारी देते हुए सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, उनके स्वास्थ्य को देखते हुए उन्हें मेडिकल बोर्ड से अस्पताल में भर्ती करने का फैसला किया गया है।

यह फैसला विपक्ष द्वारा लगतार पाकिस्तानी सरकार पर बनाए जा रहे दबाव के बीच लिया गया है। इमरान की सेहत को लेकर दिग्गज तेज गेंदबाज वसीम अकरम और वकार यूनिस ने भी आवाज उठाई थी। दोनों पूर्व क्रिकेटरों ने मांग की है कि जेल में बंद इमरान को बेहतर इलाज मुहैया कराया जाए। खबरों के अनुसार, 73 वर्षीय इमरान की दाईं आंख की रोशनी खराब हो गयी है। उनकी कानूनी टीम का दावा है कि पिछले कई महीनों से अकेले कैद काट रहे इमरान की आंखों में इंफेक्शन हुआ है।

अकरम ने एक्स पर लिखा कि अपने कप्तान इमरान खान की सेहत और उनकी तकलीफो के बारे में जानना उनके लिए बेहद तकलीफदेह है। उन्होंने कहा, मैं दिल से गुजारिश करता हूं कि जिम्मेदार अधिकारी इस मामले को पूरी संजीदगी से लें और उन्हें बेहतरीन मेडिकल सुविधाएं मुहैया कराएं। मेरी दुआएं उनके साथ हैं कि वे जल्द सेहतमंद हों और वह दोबारा पहले की तरह सेहतमंद हो जाएं।

वकार यूनिस ने लिखा, राजनीति से अलग हटकर देखें तो हमारे राष्ट्रीय नायक, जिन्होंने हमें खेल के मैदान पर हमारी सबसे बड़ी गौरवपूर्ण जीत दिलाई, एक कैंसर अस्पताल बनाया, जिसने मेरी मां सहित अनगिनत लोगों की मदद की, आज स्वास्थ्य आपात स्थिति से जूझ रहे हैं और उन्हें तुरंत उपचार की आवश्यकता है। मैं विनम्रतापूर्वक संबंधित अधिकारियों से अनुरोध करता हूं कि उन्हें समय पर उचित इलाज उपलब्ध कराया जाए। जल्दी स्वस्थ हो जाइए कप्तान।

Read More आईसीसी पुरुष टी-20 विश्वकप: भारत-न्यूजीलैंड में खिताबी मुकाबला आज; देश को एक ही आस, रच दो इतिहास

शोएब अख्तर ने कहा, उनकी आंख की रोशनी जाने की खबर सुनकर मुझे गहरा दुख हुआ है उम्मीद है उन्हें सही और सबसे बढिय़ा इलाज मिलेगा और मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। शाहिद अफरीदी ने कहा कि चिकित्सा सुविधा तक पहुंच मूल अधिकार है और इसे उपलब्ध कराया जाना चाहिए। रमीज राजाने कहा कि उन्हें उम्मीद है मानवता की जीत होगी। उन्होंने लिखा, इमरान खान को पीड़ा में देखना और एक आंख की दृष्टि खोना भावनात्मक रूप से झकझोर देने वाला है।

Read More सऊदी अरब का दावा : तेल क्षेत्र और एयरपोर्ट पर हमले की कोशिश की नाकाम, बैलिस्टिक मिसाइल को मार गिराया

मोहम्मद हफीज ने भी इमरान के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए उन्हें उचित चिकित्सीय सुविधा देने की मांग का समर्थन किया है। भारत के पूर्व बल्लेबाज अजय जाडेजा ने शुक्रवार को पाकिस्तान के क्रिकेटरों से इमरान के समर्थन में आगे आने की अपील की।

Read More ईरान-इजरायल में हमलों का सिलसिला सातवें दिन भी जारी, ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस-4 के तहत हवाई रक्षा तंत्र और मिसाइल लॉन्चर नष्ट   

Post Comment

Comment List

Latest News

‘फ्लाइंग फ्यूल स्टेशन’ खतरे में...अमेरिकी सेना का केसी-135 पश्चिमी इराक में दुर्घटनाग्रस्त, राहत और बचाव कार्य जारी ‘फ्लाइंग फ्यूल स्टेशन’ खतरे में...अमेरिकी सेना का केसी-135 पश्चिमी इराक में दुर्घटनाग्रस्त, राहत और बचाव कार्य जारी
पश्चिमी इराक में ईंधन भरने वाला अमेरिकी KC-135 विमान क्रैश हो गया है। अमेरिकी केंद्रीय कमान के अनुसार, यह हादसा...
गैस सिलेंडर कीमत बढ़ोतरी और किल्लत के विरोध में जयपुर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, आपूर्ति सुधारने और दाम कम करने की उठी मांग 
वित्तीय वर्ष 2025-26 के व्यय का विवरण IFMS पर अपलोड करने के निर्देश, 7 अप्रैल तक रिपोर्ट अनिवार्य
पीएम मोदी ने की ईरानी राष्ट्रपति डॉ. मसूद पेजेशकियान से फोन पर बात: शांति और स्थिरता के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को दोहराया, बुनियादी ढांचे को हुए नुकसान पर जताई गहरी चिंता 
डॉलर के मुकाबले रुपया और फिसला, मंहगाई दर में बढ़ोतरी से रुपये पर दबाव
ऑयल टैंकरों को कबाड़ में बदल देती हैं ईरानी समुद्री बारूदी सुरंगें, ऐसी भारत के पास भी नहीं
इच्छामृत्यु दुरुपयोग की आशंका कम नहीं