अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की घोषणा: गाजा में शांति, पुनर्निर्माण के लिए पांच अरब डॉलर देगा शांति बोर्ड, 19 फरवरी को दिया जाएगा अंतिम रूप

ट्रंप की गाजा शांति योजना: $5 अरब की मदद

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की घोषणा: गाजा में शांति, पुनर्निर्माण के लिए पांच अरब डॉलर देगा शांति बोर्ड, 19 फरवरी को दिया जाएगा अंतिम रूप

राष्ट्रपति ट्रंप ने गाजा पुनर्निर्माण हेतु अंतरराष्ट्रीय देशों द्वारा 5 अरब डॉलर की प्रतिबद्धता की घोषणा की। 19 फरवरी को वॉशिंगटन में शांति बोर्ड की बैठक में इस योजना को अंतिम रूप दिया जाएगा।

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गाजा शांति योजना में अंतरराष्ट्रीय योगदान की घोषणा करते हुए सोमवार को कहा कि शांति बोर्ड के सदस्य देशों ने क्षेत्र में मानवीय एवं पुनर्निर्माण कार्यों के लिए पांच अरब डॉलर से ज्यादा देने का वादा किया है। राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, इस पहल को 19 फरवरी 2026 को वॉशिंगटन डीसी में डोनाल्ड जे ट्रंप शांति संस्थान में अंतिम रूप दिया जाएगा। यहां शांति बोर्ड के सदस्य बैठक करेंगे। 

राष्ट्रपति ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा, शांति बोर्ड में असीम संभावनाएं हैं। वॉशिंगटन डीसी के डोनाल्ड जे ट्रंप शांति संस्थान में 19 फरवरी 2026 को शांति बोर्ड के सदस्य मेरे साथ होंगे जहां हम घोषणा करेंगे कि सदस्य देशों ने गाजा के मानवीय और पुनर्निर्माण कार्यों के लिए पांच अरब डॉलर से ज्यादा देने का वादा किया है। साथ ही गाजा के लोगों के लिए सुरक्षा और शांति बरकरार रखने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्थायीकरण बल एवं स्थानीय पुलिस बल में हजारों कर्मी उतारने का भी वादा किया है। 

इसके आगे ट्रंप ने अपने बयान में दावा किया कि उन्होंने अक्टूबर 2025 में गाजा संघर्ष को पूरी तरह खत्म करने की एक योजना बनायी थी, जिसे संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने एकमत से स्वीकार कर लिया था। उन्होंने कहा कि उनकी पहल ने मानवीय राहत को रिकॉर्ड रफ्तार से जरूरतमंदों तक पहुंचाया। साथ ही जीवित एवं मृत बंधकों को इजरायल वापस पहुंचाया था। 

ट्रंप ने पिछले महीने स्विट्जरलैंड के दावोस में हुई शांति बोर्ड की बैठक ओर इशारा करते हुए कहा कि यह बोर्ड न सिर्फ गाजा के लिए, बल्कि विश्व शांति के लिए है। ट्रंप के अनुसार, यह पहल न सिर्फ गाजा का पुनर्निर्माण करेगी, बल्कि अंतरराष्ट्रीय शांति एवं सुरक्षा सहयोग के लिए एक विस्तृत नक्शा भी तैयार करेगी। 

Read More रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव का दावा, बोलें-ब्रिक्स, एससीओ आम सहमति से काम करते हैं, नाटो के फैसले अमेरिका की मर्जी पर निर्भर

उन्होंने कहा कि स्थायी शांति के लिए हमास का विसैन्यीकरण जरूरी होगा। उन्होंने लिखा, सबसे जरूरी, हमास को पूर्ण एवं तत्काल विसैन्यीकरण के अपने वादे को पूरा करना होगा। हमास ने अब तक इस नयी टिप्पणी का कोई जवाब नहीं दिया है। 

Read More पाकिस्तान में बस-ट्रेलर की टक्कर : हादसे में 11 लोगों की मौत, चालक और कंडक्टर भी शामिल

Post Comment

Comment List

Latest News

पीएम मोदी का दावा, बोलें-एआई समिट के नतीजे प्रगतिशील, नवाचारी और अवसरों से भरपूर भविष्य का करेंगे निर्माण पीएम मोदी का दावा, बोलें-एआई समिट के नतीजे प्रगतिशील, नवाचारी और अवसरों से भरपूर भविष्य का करेंगे निर्माण
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में पांच दिवसीय 'एआई इम्पैक्ट समिट 2026' का उद्घाटन किया। उन्होंने 'सर्वजन हिताय, सर्वजन...
ईरानी सरकार की बड़ी घोषणा, कहा अगर अमेरिका प्रतिबंध हटा दें तो हम समझौते के लिये तैयार, दोनों पक्षों ने बैठक को बताया अच्दी शुरूआत 
पंच गौरव योजना से निखर रहा आमेर का पर्यटन वैभव, सैलानियों को मिलेंगी विश्वस्तरीय सुविधाएं
श्याम भजन संध्या में झूमे भक्त, फूलों की होली संग फागोत्सव की धूम
दिल्ली पुलिस के 79वें स्थापना दिवस के मौके पर अमित शाह ने रखी कई परियोजनाओं की आधारशिला, सी4आई दिल्ली की जनता को किया समर्पित
न्यूजीलैंड में तूफान से जनजीवन अस्त-व्यस्त: हवाई यातायात ठप्प; 30,000 घरों की बिजली गुल, कई उड़ाने रद्द
भावनगर टर्मिनस-बीकानेर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का संचालन, जानें समय