नेपाल में बालेन की ऐतिहासिक जीत: पूर्व पीएम ओली को दी करारी शिकस्त, पीएम मोदी ने नेपाल में सफल चुनाव के लिए दी बधाई

पीएम नरेन्द्र मोदी ने नेपाल की इस लोकतांत्रिक उपलब्धि पर वहां की जनता को दी हार्दिक बधाई

नेपाल में बालेन की ऐतिहासिक जीत: पूर्व पीएम ओली को दी करारी शिकस्त, पीएम मोदी ने नेपाल में सफल चुनाव के लिए दी बधाई

नेपाल के संसदीय चुनावों में बालेन शाह ने बड़ा उलटफेर करते हुए झापा-5 सीट से केपी शर्मा ओली को 49,000 से अधिक मतों से हरा दिया। आरएसपी के प्रधानमंत्री उम्मीदवार शाह की इस लहर ने पुराने राजनीतिक समीकरणों को ध्वस्त कर दिया है।

काठमांडू। नेपाल के प्रतिनिधि सभा चुनावों में एक बड़ा राजनीतिक उलटफेर करते हुए राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) के उम्मीदवार और काठमांडू के पूर्व महापौर बालेंद्र शाह (बालेन) ने शनिवार को झापा-5 निर्वाचन क्षेत्र से ऐतिहासिक जीत दर्ज की।  इस हाई-प्रोफाइल सीट पर शाह ने  नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीएन-यूएमएल) के अध्यक्ष और पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को 49,614 मतों के भारी अंतर से पराजित किया। निर्वाचन आयोग के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, शाह को कुल 68,348 वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी केपी शर्मा ओली मात्र 18,734 वोटों पर सिमट गए।  

झापा-5 सीट रही चर्चा का केंद्र : गौरतलब है कि झापा-5 सीट पूरे देश में चर्चा का केंद्र बनी हुई थी क्योंकि आरएसपी ने शाह को पहले ही अपना प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित कर दिया था। वर्ष 2079 के पिछले चुनावों में इसी सीट से ओली ने 28,576 वोटों के अंतर से जीत हासिल की थी, लेकिन इस बार बालेन शाह की लहर ने पुराने समीकरणों को ध्वस्त कर दिया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नेपाल में शांतिपूर्ण और सफल चुनावों के लिए वहां की जनता और सरकार को बधाई देते हुए नई सरकार के साथ सहयोग की दृढ़ प्रतिबद्धता जतायी है। मोदी ने शनिवार को एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि यह ऐतिहासिक उपलब्धि नेपाल की लोकतांत्रिक यात्रा में गौरव का क्षण है। मैं नेपाल की जनता और सरकार को चुनावों के सफल और शांतिपूर्ण संचालन के लिए हार्दिक बधाई देता हूं। यह देखकर हर्ष होता है कि मेरे नेपाली भाई-बहन अपने लोकतांत्रिक अधिकारों का इतनी उत्साहपूर्ण तरीके से प्रयोग कर रहे हैं। यह ऐतिहासिक उपलब्धि नेपाल की लोकतांत्रिक यात्रा में गर्व का क्षण है।  

Post Comment

Comment List

Latest News

आरपीएससी ने जारी किया आरएएस भर्ती परीक्षा का परिणाम, बाड़मेर के दिनेश विश्नोई को मिली पहली रैंक आरपीएससी ने जारी किया आरएएस भर्ती परीक्षा का परिणाम, बाड़मेर के दिनेश विश्नोई को मिली पहली रैंक
राजस्थान लोक सेवा आयोग ने आरएएस भर्ती परीक्षा-2024 का परिणाम जारी किया। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर परिणाम देख सकते हैं।...
पुलिस की कार्रवाई : 1.60 लाख के 27 इनामी गिरफ्तार, 21 कुख्यात समेत 254 को दबोचा
पश्चिम बंगाल में सीएम का चुनावी दौरा : घुसपैठियों को बढ़ावा दे रही ममता सरकार, कहा- भाजपा का संकल्प स्पष्ट नीति और तेज गति से विकास
मां बन गई बेटी की कातिल : पहले मासूम का गला घोंटा, फिर खुद ने किया सुसाइड का प्रयास
आईपीएल-2026 : गुजरात टाइटंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 5 विकेट से दी शिकस्त, शुभमन गिल ने 86 रन की पारी खेलकर ऑरेंज कैप पर जमाया कब्जा
सिरसी रोड का मामला : सड़क चौड़ीकरण के लिए बुलडोजर कार्रवाई पर रोक, यथास्थिति बनाए रखने का निर्देश
नि:शुल्क दवा योजना में लाभ लेने में सिर्फ 6 जिलों की जनता जागरुक : बाकी सब फिसड्डी, छोटे जिलों में कम उपयोग