सरकारी अधिकारियों-कर्मचारियों को 31 मार्च तक नहीं मिलेगी छुट्टी : सरकार ने लगाई रोक, अत्यावश्यक परिस्थिति में ही अवकाश का उपभोग करें

शिक्षण कार्यक्रम पर रोक लगा दी

सरकारी अधिकारियों-कर्मचारियों को 31 मार्च तक नहीं मिलेगी छुट्टी : सरकार ने लगाई रोक, अत्यावश्यक परिस्थिति में ही अवकाश का उपभोग करें

वित्तीय वर्ष 2025-26 के समापन को देखते हुए राज्य सरकार ने 31 मार्च 2026 तक अधिकारियों-कर्मचारियों के अवकाश और प्रशिक्षण कार्यक्रमों पर रोक लगा दी है। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने निर्देश दिए हैं कि सभी विभागों में काम समयबद्ध तरीके से निपटाया जाए। अत्यावश्यक या आपात स्थिति को छोड़कर किसी भी कर्मचारी को अवकाश स्वीकृत नहीं किया जाएगा।

जयपुर। वित्तीय वर्ष 2025-26 के समापन के दृष्टिगत सरकारी कार्यालय कार्यों के समयबद्ध एवं सुचारू निष्पादन को सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार ने 31 मार्च 2026 तक अधिकारियों कर्मचारियों के अवकाश, प्रशिक्षण कार्यक्रम पर रोक लगा दी हैं।

मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने  निर्देशित किया है कि राज्य के समस्त शासकीय विभागों, कार्यालयों में कार्यरत समस्त अधिकारी कर्मचारियों को अत्यावश्यक आपातकालीन परिस्थितियों के अलावा 31 मार्च 2026 तक अवकाश प्रशिक्षण कार्यक्रम स्वीकृत नहीं किए जाए। जिन अधिकारियों कर्मचारियों के अवकाश स्वीकृत हैं, वे आपातकालीन अत्यावश्यक परिस्थिति में ही अवकाश का उपभोग करें।

Tags: employees

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पीएम मोदी ने की ईरानी राष्ट्रपति डॉ. मसूद पेजेशकियान से फोन पर बात: शांति और स्थिरता के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को दोहराया, बुनियादी ढांचे को हुए नुकसान पर जताई गहरी चिंता  पीएम मोदी ने की ईरानी राष्ट्रपति डॉ. मसूद पेजेशकियान से फोन पर बात: शांति और स्थिरता के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को दोहराया, बुनियादी ढांचे को हुए नुकसान पर जताई गहरी चिंता 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान से क्षेत्र के तनावपूर्ण हालातों पर चर्चा की। पीएम ने कूटनीति और...
डॉलर के मुकाबले रुपया और फिसला, मंहगाई दर में बढ़ोतरी से रुपये पर दबाव
ऑयल टैंकरों को कबाड़ में बदल देती हैं ईरानी समुद्री बारूदी सुरंगें, ऐसी भारत के पास भी नहीं
इच्छामृत्यु दुरुपयोग की आशंका कम नहीं
इजरायल और ईरान जंग के बीच खलीफा एर्दोगन का इस्लामिक कार्ड, शिया हो या सुन्नी, मुसलमान एक हों
एएनटीएफ का शिकंजा : मध्य प्रदेश से 50 हजार के 2 इनामी तस्कर गिरफ्तार, सवा 5 करोड़ की अफीम जब्त; 6 अलग-अलग कार्रवाई में 12 तस्कर दस्तयाब
सीईईडब्ल्यू रिपोर्ट में खुलासा: स्वच्छ ऊर्जा की नई लहर, दिल्ली और तमिलनाडु में 17% घरों में ई-कुकिंग