अमेरिका ने इजरायल को दी 12,000 बम बेचने की मंजूरी : सौदे की कीमत लगभग 15.18 करोड़ डॉलर, क्षेत्रीय खतरों के खिलाफ बढ़ेगी प्रतिरोध क्षमता

भविष्य के खतरों से निपटने में मिलेगी मदद

अमेरिका ने इजरायल को दी 12,000 बम बेचने की मंजूरी : सौदे की कीमत लगभग 15.18 करोड़ डॉलर, क्षेत्रीय खतरों के खिलाफ बढ़ेगी प्रतिरोध क्षमता

अमेरिका ने इजरायल को 12,000 हवाई बमों सहित हथियारों की बिक्री को मंजूरी दी। करीब 15.18 करोड़ डॉलर के इस सौदे में 1,000 पाउंड क्षमता वाले बम शामिल। अमेरिकी विदेश मंत्रालय के मुताबिक इससे इजरायल की सुरक्षा और क्षेत्रीय खतरों से निपटने की क्षमता मजबूत होगी।

वॉशिंगटन। अमेरिका ने इजरायल को 12,000 हवाई बमों सहित हथियारों की बिक्री को मंजूरी दे दी है।  इस सौदे की कुल अनुमानित कीमत लगभग 15.18 करोड़ डॉलर है। विदेश मंत्रालय के एक बयान में कहा गया कि इजरायल ने 1,000 पाउंड क्षमता वाले 12,000 बम खरीदने का अनुरोध किया है।

मंत्रालय ने कहा कि प्रस्तावित बिक्री से इजरायल की वर्तमान और भविष्य के खतरों से निपटने में मदद मिलेगी, उसकी घरेलू सुरक्षा को बल और क्षेत्रीय खतरों के खिलाफ उसकी प्रतिरोध क्षमता बढ़ेगी। इस सौदे में केवल साजोसामान की खरीद ही नहीं, बल्कि इंजीनियरिंग, लॉजिस्टिक्स और तकनीकी सहायता सेवाएं सहित अन्य तरह की खरीद भी शामिल हैं।

Tags: bomb

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट : जल प्रबंधन, नवीकरणीय ऊर्जा और हरित विकास पर चर्चा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट : जल प्रबंधन, नवीकरणीय ऊर्जा और हरित विकास पर चर्चा
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत रासमस एबिल्डगार्ड क्रिस्टेंसन ने मुख्यमंत्री निवास पर मुलाकात की।
अजय पाल शर्मा के वायरल वीडियो पर सियासत तेज : अखिलेश यादव की चेतावनी, बोले-लोकतंत्र के अपराधी बख़्शे नहीं जाएंगे, ‘महिला सम्मान’ व ‘नारी वंदन’ जैसे दावों की वास्तविकता उजागर 
अमेरिकी दूतावास ने जारी किया सीमावर्ती शहर के लिए सुरक्षा अलर्ट, हिंसक आपराधिक गतिविधियों में वृद्धि होने की रिपोर्टेंआई सामने
नीरज कुमार का बड़ा हमला : जदयू में निशांत के प्रवेश के बाद तेजस्वी राजनीतिक तौर पर शांत और ट्विटर पर अशांत, जदयू के बिखरने की अफवाह 
पश्चिम बंगाल में केंद्र के शपथ ग्रहण में शामिल होने का सपना कभी पूरा नहीं होगा : अजय राय ने कहा-हम खोखले दावे नहीं करते, राहुल गांधी के प्रति जनता का समर्थन और स्नेह 
बेंगलुरू सिटी स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित
जयपुर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बना वाटर पॉजिटिव, जल संरक्षण में नई मिसाल