सरकारी विश्राम गृहों में चाय-नाश्ता और भोजन महंगा : नई दरें लागू, जानें कीमत 

लंबे समय बाद इन दरों में संशोधन किया गया 

सरकारी विश्राम गृहों में चाय-नाश्ता और भोजन महंगा : नई दरें लागू, जानें कीमत 

राजस्थान के सरकारी गेस्ट हाउस में चाय-नाश्ता और भोजन की दरों में बड़ी बढ़ोतरी। अब चाय 25 रुपए, कॉफी 40 रुपए, नाश्ता 125 रुपए और लंच-डिनर 225 रुपए प्रति व्यक्ति। सामान्य प्रशासन विभाग ने नई दरें लागू की, जो 2021 के बाद पहली बार संशोधित हुई।

जयपुर। प्रदेश के विभिन्न शहरों में स्थित सरकारी विश्राम गृहों (गेस्ट हाउस) में चाय-नाश्ता और भोजन की दरों में भारी बढ़ोतरी कर दी गई है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार अब सरकारी गेस्ट हाउस में ठहरने वाले अधिकारियों और आगंतुकों को पहले की तुलना में अधिक राशि चुकानी होगी।

नई दरों के मुताबिक अब सरकारी विश्राम गृहों में चाय 25 रुपये प्रति कप और कॉफी 40 रुपये प्रति कप मिलेगी। इसके अलावा नाश्ते की दर 125 रुपये प्रति प्लेट तय की गई है, जबकि लंच और डिनर के लिए 225 रुपये प्रति व्यक्ति भुगतान करना होगा।

विभाग के अनुसार यu दरें राज्य के विभिन्न शहरों में स्थित सरकारी गेस्ट हाउस और विश्राम स्थलों पर लागू होंगी। लंबे समय बाद इन दरों में संशोधन किया गया है, जिससे गेस्ट हाउस में खानपान की व्यवस्था करने वाले विभागों को भी राहत मिलने की उम्मीद है।

गौरतलब है कि इससे पहले वर्ष 2021 में इन दरों का निर्धारण किया गया था। अब बढ़ती लागत और बाजार दरों को देखते हुए राज्य सरकार ने इन्हें संशोधित कर नई दरें लागू कर दी हैं। नई व्यवस्था लागू होने से सरकारी विश्राम गृहों में ठहरने वाले लोगों के लिए चाय-नाश्ता और भोजन पहले की तुलना में महंगा हो गया है।

Read More मोदी ने नोएडा अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट का किया उद्घाटन : भाजपा सरकार ने हवाई सफर को गरीबों के लिए बनाया सुलभ, कहा- पूर्ववर्ती सरकारों ने एयरपोर्ट के काम को जानबूझकर अटकाया

 

Read More गृह मंत्री का तृणमूल कांग्रेस पर प्रहार : पिछड़े समुदायों की व्यवस्थित रूप से उपेक्षा कर रही ममता सरकार, राज्य सरकार पर पिछड़े वर्गों के प्रति अत्यधिक उदासीनता और भेदभाव का लगाया आरोप

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

कृषि नीतियों के कारण किसान, व्यापारी और मजदूर परेशान : सैलजा ने सरकार पर लगाया छोटे व्यापारी और आढ़ती के कमजोर होने का आरोप, कहा- किसानों पर बढ़ाया जा रहा नियमों का बोझ कृषि नीतियों के कारण किसान, व्यापारी और मजदूर परेशान : सैलजा ने सरकार पर लगाया छोटे व्यापारी और आढ़ती के कमजोर होने का आरोप, कहा- किसानों पर बढ़ाया जा रहा नियमों का बोझ
चंडीगढ़ में पूर्व मंत्री कुमारी सैलजा ने घरौंडा अनाज मंडी का दौरा कर किसानों, आढ़तियों और व्यापारियों की समस्याएं सुनीं।...
सड़क पर टूटे पेड़ से टकराई कार : पलटने से 2 लोगों की मौके पर ही मौत, अन्य 3 लोग घायल
3डी प्रिंटिंग तकनीक से जटिल हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी : सामान्य सर्जरी से कहीं अधिक चुनौतीपूर्ण था केस, अपनी जगह से खिसक गया था कृत्रिम कप
जयपुर सर्राफा बाजार में कोई उतार चढ़ाव नहीं : सोना और चांदी की कीमतें यथावत, जानें क्या है भाव
कांग्रेस ने ग्रेट निकोबार परियोजना को लेकर केंद्र सरकार को घेरा : जमीनी स्तर की आवाजों की अनदेखी करने का लगाया आरोप, जयराम ने कहा- आदिवासी सुमदायों पर पड़ सकता है बुरा असर
वाहन चोरों का तांडव : अस्पताल से बस स्टैंड तक चोरी ही चोरी, शहर में दहशत
रिपोर्ट में खुलासा : ईरान युद्ध में अब तक 365 अमेरिकी जवान घायल, 13 सैनिकों की मौत