जयपुर से खाड़ी देशों की दो फ्लाइट्स रद्द : यात्री परेशान, जानें कारण 

स्पाइसजेट की दुबई जाने वाली फ्लाइट भी रद्द रही

जयपुर से खाड़ी देशों की दो फ्लाइट्स रद्द : यात्री परेशान, जानें कारण 

मध्य पूर्व में ईरान-इजरायल युद्ध के असर से जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से खाड़ी देशों की दो उड़ानें रद्द। एतिहाद एयरवेज की अबू धाबी (3:15 बजे) और स्पाइसजेट की दुबई (9:40 बजे) फ्लाइट संचालित नहीं हो सकीं,यात्रियों को परेशानी। एयर अरबिया की शारजाह और सलाम एयर की मस्कट उड़ानें तय समय पर चलीं।

जयपुर। मध्य पूर्व में चल रहे ईरान-इजरायल युद्ध के कारण अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर असर लगातार देखा जा रहा है। इसी कड़ी में जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से खाड़ी देशों के लिए जाने वाली दो फ्लाइट्स रद्द कर दी गईं।

एतिहाद एयरवेज की अबू धाबी जाने वाली फ्लाइट संचालित नहीं हो सकी। यह फ्लाइट जयपुर से तड़के रात 3:15 बजे अबू धाबी के लिए रवाना होती है। इसके अलावा स्पाइसजेट की दुबई जाने वाली फ्लाइट भी रद्द रही। यह फ्लाइट जयपुर से सुबह 9:40 बजे दुबई के लिए रवाना होती है। दोनों उड़ानों के रद्द होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा और कई यात्रियों को अपनी यात्रा योजनाओं में बदलाव करना पड़ा।

हालांकि, अन्य कुछ उड़ानें निर्धारित समय पर संचालित हुईं। एयर अरबिया की शारजाह जाने वाली फ्लाइट और सलाम एयर की मस्कट जाने वाली फ्लाइट शुक्रवार को संचालित हुईं। शारजाह की फ्लाइट पिछले पांच दिनों से लगातार नियमित रूप से संचालित हो रही है, जिससे यात्रियों को कुछ राहत मिली है।

Post Comment

Comment List

Latest News

मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके
मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर गुरूवार को जिले में चिकित्सा संस्थानों पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन किया गया।...
विधायिका में महिलाओं को आरक्षण देने से किसी राज्य का सीटों का नुकसान नहीं होगा ; जो दल विरोध करेंगे, चुनावों में भुगतना पड़ेगा खामियाजा : पीएम मोदी 
होर्मुज़ जलड़मरूमध्य को खोलना अंतरराष्ट्रीय समुदाय की सर्वसम्मत मांग : चीनी विदेश मंत्री ने दिया ईरान की संप्रभुता, सुरक्षा और अधिकारों पर ज़ोर
अखिलेश यादव ने साधा निशाना : संविधान संशोधन विधेयक के सहारे सत्ता की राजनीति कर रही सरकार, एसआईआर के जरिए वोट काटने का लगाया आरोप 
कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा 2026 आयोजित, 40872 अभ्यार्थी होंगे सम्मिलित
दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: Akasa और SpiceJet के विमानों में टक्कर, सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित
राजस्थान संपर्क पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में तेजी, जयपुर जिला और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग अव्वल