एएनटीएफ का शिकंजा : मध्य प्रदेश से 50 हजार के 2 इनामी तस्कर गिरफ्तार, सवा 5 करोड़ की अफीम जब्त; 6 अलग-अलग कार्रवाई में 12 तस्कर दस्तयाब
सिंथेटिक ड्रग एमडीएमए बनाकर बेचने की साजिश बनाई
राजस्थान एएनटीएफ ने ऑपरेशन 750 और मदप्रलय के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रदेश में छह जगह छापे मारकर 12 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई में 80 किलो से अधिक अफीम का दूध, 41 किलो डोडा चूरा, 5 किलो गांजा और 527 ग्राम अफीम** बरामद हुई। आईजी विकास कुमार ने बताया कि नशे के नेटवर्क पर लगातार कड़ा शिकंजा कसा जा रहा है।
जयपुर। प्रदेश में नशे का काला कारोबार करने के खिलाफ राजस्थान एएनटीएफ की कार्रवाई लगातार जारी है। एएनटीएफ आईजी विकास कुमार ने बताया कि ऑपरेशन 750 व मदप्रलय चलाकर प्रदेश में अलग-अलग छह कार्रवाई कर 12 तस्करों को दस्तयाब किया है।
पहली कार्रवाई: एएनटीएफ ने 25-25 हजार के दो इनामी तस्करों गोपाल सिंह (28) और नरेन्द्र सिंह (35) निवासी मिश्रोली झालावाड़ को गिरफ्तार किया है। तस्कर नरेन्द्र सिंह ने अलग-अलग विदेशी ब्रांडों की शराब बनाकर करीब दो साल तक शराब तस्करी से अच्छी कमाई की। नरेन्द्र, गोपाल व दिनेश तीनों आपस में मामा-भुआ के रिश्ते में हैं। तीनों ने सिंथेटिक ड्रग एमडीएमए बनाकर बेचने की साजिश बनाई।
दूसरी कार्रवाई: एएनटीएफ जालोर की टीम को अफीम सप्लाई की सूचना मिलने पर टीम भारतमाला टोल सांचौर पहुंची। इस दौरान एक सफेद कलर की स्कॉपियों आती दिखाई दी। टीम ने इसको पंक्चर कर दी फिर भी तस्करों ने भागने के लिए वाहनों को टक्कर मारी, लेकिन टीम ने श्रवण कुमार निवासी सुरजाराम शिवपुर पाली को दबोचकर 80.724 किलोग्राम अफीम का दूध बरामद, वाहन को जब्त किया।
तीसरी कार्रवाई: एएनटीएफ भीलवाड़ा को सूचना मिली कि बोलेरो पिकअप में तीन व्यक्तिसवार होकर आ रहे हैं जिनके पास अवैध मादक पदार्थ हैं। वे श्री गंगानगर जाएंगे। सूचना पर टीम रायला थाने के पास दिल्ली मुम्बई हाईवे पर पहुंची तथा नाकाबंदी शुरू की। टीम ने हुलिए के आधार पर पिकअप को रुकवाकर तीन आरोपियों सुभाष भूरिया निवासी श्री गंगानगर, मनफूल निवासी बीकानेर, कैलाश निवासी श्री गंगानगर को गिरफ्तार कर 80.724 किलोग्राम अफीम का दूध बरामद किया।
चौथी कार्रवाई: एएनटीएफ जोधपुर शहर को सूचना मिली कि ब्यावर जिले में रायपुर कस्बे में दो व्यक्तिमादक पदार्थो की तस्करी करते हैं। टीम ने मुखबिर की सूचना पर प्रवीण सिंह निवासी पाली व अरविंद निवासी जोधपुर को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से 41 किलो डोडा चूरा जब्त किया।
पांचवी कार्रवाई: एएनटीएफ भीलवाड़ा की टीम ने कोठारी नदी के पास गुढ़ा चौराहे पर अबरार खान और मुन्ना भाई निवासी चितौड़गढ़ को दबोचा। इनके कब्जे से 527 ग्राम अफीम बरामद कर बाइक जब्त की गई।
छठवीं कार्रवाई: एएनटीएफ उदयपुर टीम ने सूचना पर गांजा तस्कर सहीद मोहम्मद निवासी कोटड़ा को दस्तयाब कर पांच किलोग्राम गांजा बरामद किया।

Comment List