गैस सिलेंडर कीमत बढ़ोतरी और किल्लत के विरोध में जयपुर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, आपूर्ति सुधारने और दाम कम करने की उठी मांग 

कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक शामिल हुए

गैस सिलेंडर कीमत बढ़ोतरी और किल्लत के विरोध में जयपुर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, आपूर्ति सुधारने और दाम कम करने की उठी मांग 

जयपुर शहर कांग्रेस ने संजय सर्किल पर एलपीजी सिलेंडर की बढ़ती कीमतों और आपूर्ति किल्लत के विरोध में प्रदर्शन। जिलाध्यक्ष सुनील शर्मा के नेतृत्व में हुए धरने में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और नागरिक शामिल। कांग्रेस ने केंद्र सरकार की नीतियों को आम जनता पर बोझ बताते हुए कीमतें घटाने, सब्सिडी बहाल करने और आपूर्ति सुचारू करने की मांग।

जयपुर। जयपुर शहर कांग्रेस ने संजय सर्किल पर केंद्र सरकार द्वारा रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में की गई बढ़ोतरी के विरोध में प्रदर्शन किया। जयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील शर्मा के नेतृत्व में आयोजित इस धरने-प्रदर्शन में पार्टी के दर्जनों पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक शामिल हुए।

प्रदर्शन का मुख्य उद्देश्य घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में हालिया 60 रुपये की बढ़ोतरी और कमर्शियल सिलेंडरों की आपूर्ति में हो रही अनियमितता तथा किल्लत के खिलाफ केंद्र की नीतियों का विरोध जताना था। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार की नीतियों के कारण आम आदमी की रसोई पर भारी बोझ पड़ रहा है। पहले जहां गैस सिलेंडर 500 रुपये में देने का वादा किया गया था, वहीं अब कीमतें आसमान छू रही हैं और आपूर्ति भी प्रभावित हो रही है।

जिलाध्यक्ष सुनील शर्मा ने प्रदर्शन स्थल पर बयान देते हुए कहा कि केंद्र सरकार महंगाई पर काबू करने के बजाय जनता के जख्मों पर नमक छिड़क रही है। रसोई गैस हर घर की जरूरत है, लेकिन इसकी बेलगाम बढ़ती कीमतें और किल्लत ने मध्यम वर्गीय परिवारों को परेशान कर दिया है। हम मांग करते हैं कि सिलेंडर की कीमतें तुरंत कम की जाएं, सब्सिडी बहाल हो और आपूर्ति व्यवस्था सुचारू की जाए। यह प्रदर्शन प्रदेशभर में चल रहे कांग्रेस के अभियान का हिस्सा है, जिसके तहत पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देश पर सभी जिला मुख्यालयों पर धरने दिए जा रहे हैं। प्रदर्शन के दौरान नारेबाजी की गई, पोस्टर और बैनर लगाए गए तथा केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।

 

Read More रीको ने भूखण्ड आवंटियों को दी बड़ी राहत, भूखण्ड से संबंधित विभिन्न स्वीकृतियों के निस्तारण की समय सीमा घटाई

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं
महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने होर्मुज जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता और अंतरराष्ट्रीय कानून के सम्मान की अपील की है। उन्होंने...
महिला आरक्षण समय की जरूरत, उम्मीद है सभी करेंगे इस ऐतिहासिक कदम का समर्थन : अमित शाह
सीएम भजनलाल शर्मा ने अंबेडकर जयंती पर की बड़ी घोषणाएं, 200 ई-लाइब्रेरी और कोचिंग केंद्र खोलने का ऐलान
दो युवकों ने फंदा लगाकर दी जान : अवसाद में आकर सुसाइड, जानें पूुरा मामला
कांग्रेस के मजबूत प्रदर्शन का दावा करते हुए बोले पायलट- केरल, असम में कांग्रेस सरकार बनाएगी, भाजपा से दूरी बना रहे लोग
हरीश रावत ने पीएम दौरे को बताया चुनावी झमेला : एक्सप्रेस वे का नाम भीमराव अंबेडकर के नाम पर रखने की मांग, देहरादून एक्सप्रेस हाईवे गिनाई खामियां
सीएचसी में मदर लैब शुरू नहीं होने से मरीज परेशान, नहीं मिल रहा उन्नत जांच सुविधाओं का लाभ