शहर की सफाई व्यवस्था की प्रभावी मॉनिटरिंग के लिए फील्ड पर उतरी नगर निगम टीम, वार्ड OIC ने किया फील्ड पर जाकर सफाई व्यवस्था का निरीक्षण

मौके पर जाकर स्वच्छता के विभिन्न मानकों को जाँचा

शहर की सफाई व्यवस्था की प्रभावी मॉनिटरिंग के लिए फील्ड पर उतरी नगर निगम टीम, वार्ड OIC ने किया फील्ड पर जाकर सफाई व्यवस्था का निरीक्षण

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 में टॉप-3 लक्ष्य को लेकर नगर निगम एक्शन मोड में है। आयुक्त के निर्देश पर वार्ड OIC और जोन उपायुक्तों ने फील्ड में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, कचरा पात्र, यूनिफॉर्म, सार्वजनिक शौचालय व अवैध होर्डिंग जांचे गए।

जयपुर। नगर निगम की टीम शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने एवं स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 में टॉप 3 में आने के लिए लगातार एक्शन मोड में कार्य कर रही है। नगर निगम की पूरी टीम फील्ड पर उतरी। सभी वार्ड OIC ने आवंटित वार्ड की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। सभी OIC ने सफाई कर्मचारियों की हाज़िरी, मुख्य मार्गों पर कचरा पात्र की स्थिति, डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण का फीडबैक, सफाई कर्मचारी प्रोपर यूनिफॉर्म में है या नहीं, कचरा डिपो की स्थिति, अवैध हॉर्डिंग-बैनर-पोस्टर, सी एंड डी वेस्ट, सार्वजनिक शौचालय की स्थिति सहित विभिन्न बिंदुओं पर सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया।

आयुक्त ने बताया कि शहर को स्वच्छ रखना हमारे लिए प्राथमिक कार्य है। तकनीक का उपयोग, प्रभावी मॉनिटरिंग, आमजन को समझाइश, धरातल पर सफाई, जन भागीदारी और जन जागरूकता से ही शहर स्वच्छ और सुंदर बन सकेगा। सभी जोन उपायुक्तों को भी सुबह फील्ड में सफाई व्यवस्था की मॉनिटरिंग के निर्देश दिये गये है, जिसके तहत सभी जोन उपायुक्तों द्वारा फील्ड में जाकर सफाई व्यवस्था की निगरानी की जा रही है।

आयुक्त के निर्देश पर मंगलवार को वार्ड OIC सुबह 7:30 बजे से 9:00 बजे तक आवंटित वार्ड की सफाई व्यवस्था को परखने फील्ड पर उतरे। मौके पर जाकर स्वच्छता के विभिन्न मानकों को जाँचा। डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण व्यवस्था का आमजन से फीडबैक लिया। आमजन को गंदगी न फैलाने के लिए समझाइश की तथा मौके पर कैरिंग चार्ज भी वसूल किया।

Post Comment

Comment List

Latest News

ऑस्ट्रेलिया के एंड्रयू चार्लटन एआई इम्पैक्ट समिट में होंगे शामिल, बोलें-इस समिट से भारत बनेगा दुनिया का नया 'AI पावरहाउस'?  ऑस्ट्रेलिया के एंड्रयू चार्लटन एआई इम्पैक्ट समिट में होंगे शामिल, बोलें-इस समिट से भारत बनेगा दुनिया का नया 'AI पावरहाउस'? 
ऑस्ट्रेलियाई मंत्री डॉ. एंड्रयू चार्लटन भारत में आयोजित 'एआई इम्पैक्ट समिट' में भाग लेंगे। वह सुरक्षित एआई और 'ऑस्ट्रेलिया-भारत रणनीतिक...
Weather Update : आज मौसम में बदलाव के आसार, बारिश की भी संभावना 
दो जोड़ी स्पेशल रेलसेवाओं की संचालन अवधि में विस्तार, जानें
कला प्रेमियों ने देखी ‘एका द वन’ प्रदर्शनी, 68 पेंटिंग्स की गई प्रदर्शित 
असम सीएम हिमंत सरमा ने कांग्रेस के पूर्व नेता भूपेन कुमार बोरा के भाजपा में शामिल होने का दिया संकेत, कल दिया था पार्टी से इस्तीफा
अमेरिकी मानवाधिकार कार्यकर्ता जेसी जैक्सन का 84 साल की उम्र में निधन, राष्ट्रपति पद के लिए भी लड़ चुके थे चुनाव
राजस्थान से ‘भारत विस्तार’ का शंखनाद, एआई से बदलेगी खेती की तस्वीर