India
<% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<% if(node_description!==false) { %> <%= node_description %>
<% } %> <% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
Read More... "शिमला समझौते" पर भाजपा का बड़ा हमला : 'रणनीतिक चूक' का आरोप, कांग्रेस की नीति पर उठाए सवाल
Published On
By Jaipur NM
भाजपा ने 1972 के शिमला समझौते को कांग्रेस की कमजोर कूटनीति का उदाहरण बताते हुए आरोप लगाया कि 1971 युद्ध में मजबूत स्थिति के बावजूद कश्मीर जैसे अहम मुद्दों का स्थायी समाधान नहीं निकाला गया। पार्टी ने कहा कि यह समझौता आज भी भारत की रणनीतिक और कूटनीतिक नीति पर बहस का विषय बना हुआ है। BJP का AAP पर बड़ा हमला, कहा- हार के डर से मान ने अपनाई VBG राम जी योजना
Published On
By Jaipur NM
भाजपा प्रवक्ता प्रेम शुक्ला ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी ने जिस वीबी जी राम जी योजना का पहले विरोध किया, अब वही पंजाब में लागू कर दी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान को चुनावी हार का डर सताने लगा है। साथ ही तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के बयान पर भी भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया दी। AI और व्यंग्यात्मक पोस्ट मामले में राघव चड्ढा को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ा झटका, सोशल मीडिया पोस्ट हटाने से इनकार
Published On
By Jaipur NM
दिल्ली हाईकोर्ट ने राघव चड्ढा की कथित मानहानिकारक एआई और व्यंग्यात्मक सामग्री हटाने की याचिका पर अंतरिम राहत देने से इनकार कर दिया। अदालत ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में नेताओं को आलोचना और राजनीतिक व्यंग्य स्वीकार करना चाहिए। हालांकि, प्रथम दृष्टया अश्लील मानी गई पांच पोस्ट हटाने का निर्देश दिया गया। कांग्रेस सांसद का बड़ा दावा, बोले- तेलंगाना में नहीं है भाजपा का कोई भविष्य, जानें क्यों ?
Published On
By Jaipur NM
कांग्रेस सांसद मल्लू रवि ने भाजपा पर विभाजनकारी राजनीति का आरोप लगाते हुए कहा कि तेलंगाना में पार्टी का कोई भविष्य नहीं है। उन्होंने मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी की सरकार की सराहना की और दावा किया कि 2027 नहीं, बल्कि भविष्य में केंद्र में कांग्रेस की वापसी होगी तथा राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनेंगे। हवाई यात्रियों के लिए खुशखबरी! इंडिगो ने लॉन्च किया 'लाइट फेयर', हल्के सामान वाले यात्रियों को होगा फायदा
Published On
By Jaipur NM
इंडिगो ने इकोनॉमी यात्रियों के लिए 'इंडिगो लाइट फेयर' लॉन्च किया है। इस विकल्प में बिना चेक-इन बैगेज यात्रा करने पर कम किराया मिलेगा। 15 जुलाई से लागू यह सुविधा घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर उपलब्ध होगी, जबकि अतिरिक्त सेवाओं के लिए अलग से शुल्क देना होगा। मणिपुर पुलिस को बड़ी कामयाबी ; सात उग्रवादी गिरफ्तार, ग्रेनेड हमलों के कई मामलों का खुलासा
Published On
By Jaipur NM
मणिपुर पुलिस ने इंफाल पूर्व, काकचिंग और विष्णुपुर में अलग-अलग अभियानों के दौरान प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े सात सक्रिय उग्रवादियों को गिरफ्तार किया। ग्रेनेड हमलों के कई मामलों का भी खुलासा हुआ। पुलिस ने हैंड ग्रेनेड और हमलों में इस्तेमाल किए गए दो स्कूटर बरामद कर जांच तेज कर दी है। होटल और रेस्तरां संचालकों को बड़ी राहत: कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 183.50 रुपये तक सस्ता, नए रेट आज से लागू
Published On
By Jaipur NM
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतें घटने के बाद तेल कंपनियों ने 19 किलो वाले वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर के दाम में बड़ी कटौती की है। दिल्ली में इसकी कीमत 183.50 रुपये घटकर 2,930 रुपये हो गई, जबकि 14.2 किलो घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया। आम लोगों के लिए बड़ी राहत! पेट्रोल 5 रुपये और डीजल 3 रुपये सस्ता, इस प्राइवेट कंपनी ने घटाए दाम
Published On
By Jaipur NM
कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बाद नायरा एनर्जी ने पेट्रोल 5 रुपये और डीजल 3 रुपये प्रति लीटर सस्ता कर दिया। दो साल से अधिक समय बाद किसी कंपनी ने ईंधन कीमतों में कटौती की है। फिलहाल सरकारी तेल कंपनियों ने अपने दामों में कोई बदलाव नहीं किया है। राहुल गांधी पर बीजेपी का बड़ा हमला, कहा-देश-विरोधी हैं, देश की जनता और अर्थव्यवस्था ने दिया करारा जवाब
Published On
By Jaipur NM
भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने राहुल गांधी पर देश विरोधी बयानबाजी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भारत की मजबूत अर्थव्यवस्था, बढ़ता मैन्युफैक्चरिंग आउटपुट, पूंजीगत वस्तुओं में वृद्धि और 5 ट्रिलियन डॉलर से अधिक मार्केट वैल्यू ने राहुल गांधी के दावों को गलत साबित कर दिया। राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर एसआईटी रिपोर्ट सार्वजनिक करे सरकार: कांग्रेस ने की मांग, सुप्रिया ने कहा- राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी 'महापाप'
Published On
By Jaipur NM
कांग्रेस ने अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी को “महापाप” बताते हुए केंद्र सरकार और मंदिर ट्रस्ट से एसआईटी रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग की है। पार्टी का आरोप है कि छोटे आरोपियों पर कार्रवाई हुई, जबकि बड़े जिम्मेदार लोगों को बचाया गया। कांग्रेस ने मामले की पारदर्शी जांच और पिछले वर्षों के चढ़ावे का पूरा हिसाब जनता के सामने रखने की मांग की। पीएम मोदी की आज हाई-लेवल बैठक: मंत्रालयों के सचिवों के साथ सरकारी कामकाज और योजनाओं की होगी बड़ी समीक्षा
Published On
By Jaipur NM
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम मंत्रालयों के सचिवों के साथ अहम बैठक करेंगे। बैठक में सरकारी कामकाज, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, कारोबार सुगमता, आम लोगों के जीवन को आसान बनाने वाले फैसलों और प्रमुख योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की जाएगी। साथ ही, कुछ मंत्रालयों के सचिव अपनी विभागीय प्रस्तुतियां भी देंगे। रामलला दर्शन से पहले कांग्रेस नेताओं पर पुलिस की कार्रवाई: सांसद ने लगाया नजरबंदी का आरोप, बढ़ा सियासी तापमान
Published On
By Jaipur NM
अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए रवाना होने से पहले कांग्रेस सांसद उज्ज्वल रमण सिंह ने प्रयागराज स्थित आवास पर नजरबंद किए जाने का आरोप लगाया। पार्टी का दावा है कि प्रदेश अध्यक्ष अजय राय समेत प्रतिनिधिमंडल को भी रोका गया। कांग्रेस ने इसे अनुचित कार्रवाई बताया, जबकि पुलिस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं हुआ है। 