होटल और रेस्तरां संचालकों को बड़ी राहत: कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 183.50 रुपये तक सस्ता, नए रेट आज से लागू

रसोई गैस के दाम में बड़ी कटौती

होटल और रेस्तरां संचालकों को बड़ी राहत: कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 183.50 रुपये तक सस्ता, नए रेट आज से लागू
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतें घटने के बाद तेल कंपनियों ने 19 किलो वाले वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर के दाम में बड़ी कटौती की है। दिल्ली में इसकी कीमत 183.50 रुपये घटकर 2,930 रुपये हो गई, जबकि 14.2 किलो घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया।

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतों में गिरावट के बाद सार्वजनिक तेल विपणन कंपनियों ने वाणिज्यिक उपभोक्ताओं के लिए बुधवार से रसोई गैस (एलीपीजी) सिलेंडर की कीमतों में कटौती की है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज से 19 किलोग्राम वाला वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर 2,930 रुपये का हो गया है। जून में इसकी कीमत 3,113.50 रुपये थी। इस प्रकार यहां इसकी कीमत 183.50 रुपये घटायी गयी है।

देश के अलग-अलग शहरों में वाणिज्यिक सिलेंडर की कीमत और कटौती अलग-अलग है। यह कंपनियों की लागत और अन्य स्थानीय कारकों के हिसाब से तय होती है। वहीं, घरेलू इस्तेमाल वाले 14 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर की कीमत अपरिवर्तित है। दिल्ली में यह 942 रुपये का मिल रहा है।

इससे पहले, एक जून को वाणिज्यिक रसोई गैस की कीमत बढ़ायी गयी थी। दिल्ली में इसकी कीमत 42 रुपये प्रति सिलेंडर बढ़ी थी। देश की राजधानी में घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम सात जून को 29 रुपये बढ़े थे। पश्चिम एशिया संकट के कारण रसोई गैस की आपूर्ति में बाधा के मद्देनजर तेल विपणन कंपनियों ने पिछले तीन महीने में एलपीजी के दाम में अच्छी खासी वृद्धि की थी। आम लोगों को राहत देने के उद्देश्य से घरेलू सिलेंडर के दाम ज्यादा नहीं बढ़ाये गये थे। अब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतों में कमी के बाद वाणिज्यिक सिलेंडर के दाम घटाये गये हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

इसरो के निजीकरण को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, जयराम रमेश बोले- छह दशकों में बनी संस्था को कमजोर करने की कोशिश इसरो के निजीकरण को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, जयराम रमेश बोले- छह दशकों में बनी संस्था को कमजोर करने की कोशिश
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने इसरो (ISRO) की भविष्य की भूमिका को लेकर केंद्र सरकार पर अंतरिक्ष क्षेत्र के आक्रामक...
नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के लिए रिटर्निंग अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित, निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण मतदान पर जोर
ईरान पर अमेरिका का बड़ा आर्थिक वार: ट्रंप प्रशासन आज लगाएगानए प्रतिबंध; तेल, बैंकिंग और शिपिंग कंपनियां निशाने पर
अयोध्या में मछली भोज पर राजनीति गरमाई! योगी के आरोप पर अजय राय का पलटवार, कहा- आरोप साबित हुआ तो दे देंगे इस्तीफा
परिवहन विभाग के सभी उड़नदस्ता वाहनों की लाइव होगी लोकेशन, लापरवाही पर निरीक्षक और डीटीओ होंगे जिम्मेदार
कैग की रिपोर्ट में खुलासा: पेट्रोल-डीजल से रोजाना 60-70 करोड़ का राजस्व, सड़क उपकर के उपयोग पर सवाल
मेडिकल डिवाइस कंपनियों को बड़ी राहत: सरकार ने नियमों में बदलाव का प्रस्ताव रखा, अनुपालन लागत और मंजूरी समय होगा कम