मणिपुर पुलिस को बड़ी कामयाबी ; सात उग्रवादी गिरफ्तार, ग्रेनेड हमलों के कई मामलों का खुलासा

उग्रवादियों पर बड़ा एक्शन

मणिपुर पुलिस को बड़ी कामयाबी ; सात उग्रवादी गिरफ्तार, ग्रेनेड हमलों के कई मामलों का खुलासा
मणिपुर पुलिस ने इंफाल पूर्व, काकचिंग और विष्णुपुर में अलग-अलग अभियानों के दौरान प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े सात सक्रिय उग्रवादियों को गिरफ्तार किया। ग्रेनेड हमलों के कई मामलों का भी खुलासा हुआ। पुलिस ने हैंड ग्रेनेड और हमलों में इस्तेमाल किए गए दो स्कूटर बरामद कर जांच तेज कर दी है।

इंफाल। मणिपुर पुलिस ने इंफाल पूर्व, काकचिंग और विष्णुपुर जिलों में अलग-अलग अभियानों के दौरान प्रतिबंधित उग्रवादी संगठनों से जुड़े सात सक्रिय उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने इस दौरान रिहायशी मकानों पर ग्रेनेड हमलों के कई मामलों का भी खुलासा किया गया। पुलिस के अनुसार मंगलवार को इंफाल पूर्व जिले के खाबेइसोई क्षेत्र से एक प्रतिबंधित संगठन के सक्रिय उग्रवादी को गिरफ्तार किया गया और एक अन्य अभियान में काकचिंग जिले से भी एक सक्रिय उग्रवादी को गिरफ्तार किया गया है।

इस बीच, सोमवार को को पुलिस ने लामलाई थाना क्षेत्र के साओम्बुंग इलाके से एक किशोर समेत तीन सक्रिय उग्रवादियों को गिरफ्तार किया। इनकी गिरफ्तारी इंफाल पूर्व जिले के ब्रह्मपुर स्थित एक मकान पर ग्रेनेड हमले से संबंधित पोरोमपट थाना में दर्ज प्राथमिकी के सिलसिले में की गयी। पुलिस के अनुसार जांच में पता चला कि इस समूह को उसके संचालक ने छह हैंड ग्रेनेड उपलब्ध कराए थे। इनमें से पांच ग्रेनेड इंफाल पूर्व और इंफाल पश्चिम जिलों के विभिन्न रिहायशी इलाकों में फेंके गये थे। पुलिस ने एक हथगोला (हैंड ग्रेनेड) तथा हमलों में कथित रूप से इस्तेमाल किए गए दो स्कूटर भी बरामद किये हैं। एक अन्य अभियान में 29 जून को विष्णुपुर जिले के कुम्बी थाना क्षेत्र से केवाईकेएल के दो सक्रिय उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि सभी मामलों में जांच जारी है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

कर्नाटक में सूखे का अलर्ट, शिवकुमार ने कहा- संकट से निपटने के लिए सरकार ने उठाए एहतियाती कदम कर्नाटक में सूखे का अलर्ट, शिवकुमार ने कहा- संकट से निपटने के लिए सरकार ने उठाए एहतियाती कदम
सूखे जैसे हालात के बीच मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने किसानों और आम लोगों को राहत देने के लिए एहतियाती कदम...
राजस्थान विश्वविद्यालय मुख्य द्वार पर शुभम रेवाड़ का आमरण अनशन जारी, निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
पेपर लीक पर सरकार सख्त : रिकॉर्ड 2 महीने में कराई पारदर्शी परीक्षा, शेखावत ने कहा- युवाओं के भविष्य को लेकर सरकार अत्यंत संवेदनशील
सीजेपी का जंतर-मंतर से धरना खत्म करने का ऐलान : छात्रों से घर लौटने की अपील, कहा- हमारी सभी मांगों पर सरकार सहमत
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की दिशा में बड़ा कदम : संघर्ष करने वाले छात्रों की बड़ी जीत, राहुल बोले- हिंसा के दोषियों के खिलाफ हो सख्त कार्रवाई
कारगिल विजय दिवस पर सैनिकों के शौर्य को नमन, युवाओं को जिम्मेदारी निभाने का संदेश
निजी अस्पताल में जटिल सर्जरी : 3 महीने तक फेफड़े में फंसी रही मूंगफली, डॉक्टरों ने ऑटिज्म पीड़ित मासूम की बचाई सांसें