राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर एसआईटी रिपोर्ट सार्वजनिक करे सरकार: कांग्रेस ने की मांग, सुप्रिया ने कहा- राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी 'महापाप'

चढ़ावे का पूरा हिसाब जनता के सामने रखने की मांग

राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर एसआईटी रिपोर्ट सार्वजनिक करे सरकार: कांग्रेस ने की मांग, सुप्रिया ने कहा- राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी 'महापाप'
कांग्रेस ने अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी को “महापाप” बताते हुए केंद्र सरकार और मंदिर ट्रस्ट से एसआईटी रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग की है। पार्टी का आरोप है कि छोटे आरोपियों पर कार्रवाई हुई, जबकि बड़े जिम्मेदार लोगों को बचाया गया। कांग्रेस ने मामले की पारदर्शी जांच और पिछले वर्षों के चढ़ावे का पूरा हिसाब जनता के सामने रखने की मांग की।

नई दिल्ली। कांग्रेस ने अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी के मामले में बड़े और जिम्मेदार लोगों को बचाने का आरोप लगाते हुए केंद्र सरकार और मंदिर ट्रस्ट से इस मामले की जांच के लिए गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) की रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग की है। कांग्रेस की सोशल मीडिया एवं डिजिटल प्लेटफॉर्म्स की चेयरपर्सन सुप्रिया श्रीनेत ने मंगलवार को यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी 'महापाप' है। उन्होंने आरोप लगाया कि विशेष जांच दल (एसआईटी) की रिपोर्ट जमा होने के बावजूद उसे सार्वजनिक नहीं किया गया।

उन्होंने कहा कि देशभर के श्रद्धालुओं ने आस्था के साथ दान दिया था लेकिन उनकी आस्था के साथ खिलवाड़ हुआ। उनका कहना था कि सीसीटीवी फुटेज में 40 दिनों के भीतर 70 चोरियों का पता चला है। ऐसे में पिछले साढ़े पांच वर्षों में हुई कथित चोरियों का पूरा हिसाब जनता को बताया जाना चाहिए। श्रीनेत ने आरोप लगाया कि मामले में केवल छोटे आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि बड़े जिम्मेदार लोगों को बचाया गया। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय का इस्तीफा इस बात का संकेत है कि मामला गंभीर है और इससे पूरे ट्रस्ट की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े होते हैं। कांग्रेस ने एसआईटी की रिपोर्ट सार्वजनिक करने और पूरे मामले की पारदर्शी जांच की मांग की है।

Post Comment

Comment List

Latest News

कैफे से लौट रहे युवक पर हमला : कार रुकवाकर की मारपीट, जानें पूरा मामला   कैफे से लौट रहे युवक पर हमला : कार रुकवाकर की मारपीट, जानें पूरा मामला  
प्रताप नगर थाना क्षेत्र में कैफे से घर लौट रहे 25 वर्षीय सूरज चौधरी पर 3-4 अज्ञात युवकों ने कार...
भारत-UK के बीच ऐतिहासिक व्यापार समझौता लागू, पीएम मोदी बोले- किसानों, MSME और प्रोफेशनल्स के लिए खुले नए अवसर
जयपुर में गूंजा देशभक्ति का जज्बा, 'तिरंगा: ए जर्नी' ने बांधा समां
राज्यसभा के नवनिर्वाचित सदस्यों ने ली शपथ, कांग्रेस के खान और बीजेपी के अग्रवाल को सभापति ने दिलाई शपथ
UN में भारत का बड़ा संदेश: ऊर्जा परिवर्तन के लिए सुरक्षित वैश्विक सप्लाई चेन जरूरी, खनिज बनें विकास का इंजन
ईसीएलजीएस 5.0 से एमएसएमई को मिलेगा नया संबल, वैश्विक संकट के बीच अर्थव्यवस्था रहेगी मजबूत: मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास
रसोई गैस उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर! इंस्टामार्ट पर मिलेगा अब एलपीजी सिलेंडर, जल्द शुरू होगी ऑन-डिमांड डिलीवरी सेवा