जयपुर के प्रमोद अग्रवाल डेरेवाला ने बढ़ाया भारत का गौरव, सीआईबीजेओ के उपाध्यक्ष पद पर तीसरी बार पुनर्निर्वाचित

विश्व आभूषण उद्योग में भारत की मजबूत मौजूदगी दर्ज

जयपुर के प्रमोद अग्रवाल डेरेवाला ने बढ़ाया भारत का गौरव, सीआईबीजेओ के उपाध्यक्ष पद पर तीसरी बार पुनर्निर्वाचित
जयपुर निवासी और रत्न-आभूषण उद्योग विशेषज्ञ प्रमोद अग्रवाल को इटली के विसेंजा में आयोजित सेंटेनरी सीआईबीजेओ कांग्रेस-2026 में द वर्ल्ड ज्वैलरी कन्फेडरेशन (सीआईबीजेओ) का लगातार तीसरी बार उपाध्यक्ष चुना। इटली के डॉ. गेटानो कैवलियरी अध्यक्ष पद पर पुनर्निर्वाचित।

जयपुर। जयपुर निवासी और देश के प्रमुख रत्न एवं आभूषण उद्योग विशेषज्ञ प्रमोद अग्रवाल ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का गौरव बढ़ाया है। इटली के विसेंजा में आयोजित सेंटेनरी सीआईबीजेओ कांग्रेस-2026 में उन्हें द वर्ल्ड ज्वैलरी कन्फेडरेशन (सीआईबीजेओ) के उपाध्यक्ष पद पर लगातार तीसरी बार पुनर्निर्वाचित किया गया है। वहीं, इटली के डॉ. गेटानो कैवलियरी को सीआईबीजेओ के अध्यक्ष पद पर पुनः निर्वाचित किया गया। सीआईबीजेओ विश्व स्तर पर आभूषण, रत्न और बहुमूल्य धातु उद्योग का प्रतिनिधित्व करने वाला प्रमुख अंतरराष्ट्रीय संगठन है। इसकी स्थापना 1926 में पेरिस में हुई थी और वर्ष 2026 में संगठन अपनी स्थापना के 100 वर्ष पूरे कर रहा है। प्रमोद अग्रवाल का तीसरी बार उपाध्यक्ष चुना जाना भारतीय रत्न एवं आभूषण उद्योग के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

सीआईबीजेओ खनन से लेकर विनिर्माण, व्यापार और खुदरा बाजार तक पूरी आभूषण आपूर्ति शृंखला का प्रतिनिधित्व करता है। ऐसे में संगठन के शीर्ष नेतृत्व में भारतीय प्रतिनिधित्व से जयपुर और भारत के रत्न-आभूषण कारोबार की वैश्विक पहचान को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।

 

Read More जयपुर में विजय जुलूस पर रोक, 25 सितंबर तक लागू रहेगी निषेधाज्ञा

Read More स्कूल संचालक ने सातवीं मंजिल से कूदकर दी जान, जेब से मिले आधार कार्ड से हुई पहचान

 

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ब्रिक्स 2026 : भारत-रूस के बीच एसएमआर, एस-400 में देरी, एआई और रेयर अर्थ पर होगी चर्चा ब्रिक्स 2026 : भारत-रूस के बीच एसएमआर, एस-400 में देरी, एआई और रेयर अर्थ पर होगी चर्चा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की आगामी बैठक में छोटे मॉड्यूलर रिएक्टरों, नए परमाणु बिजली संयंत्र, एस-400...
राजस्थान में अनुपूरक बजट राशि खर्च करने के निर्देश, केंद्रीय योजनाओं में मंजूरी के बाद ही धनराशि खर्च होगी
जयपुर पहुंची पैलेस ऑन व्हील्स, पारम्परिक अंदाज में पर्यटकों का स्वागत
अशोक सिद्धार्थ का मायावती को पत्र, कहा-'आपके आदेश से बढ़कर मेरे लिए कुछ नहीं', मायावती को बताया राजनीतिक गुरू
फिलीपींस में दर्दनाक हादसा: नौका में आग लगने से 5 लोगों की मौत, 87 लापता; बचाव और राहत कार्य जारी
भारत, वैश्विक व्यापार में महिलाओं के नेतृत्व वाले उद्यमों के लिए मौके बढ़ाने हेतु ब्रिक्स सहयोगियों के साथ मिलकर काम करेगा : पीयूष गोयल
ट्रंप का बड़ा ऐलान, बोले- होर्मुज जलडमरूमध्य अब कहलाएगा ट्रंप जलडमरूमध्य, ईरान के खिलाफ युद्ध में अमेरिका जीत रहा है