राहुल गांधी पर बीजेपी का बड़ा हमला, कहा-देश-विरोधी हैं, देश की जनता और अर्थव्यवस्था ने दिया करारा जवाब 

देश-विरोधी बयान या राजनीति

राहुल गांधी पर बीजेपी का बड़ा हमला, कहा-देश-विरोधी हैं, देश की जनता और अर्थव्यवस्था ने दिया करारा जवाब 
भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने राहुल गांधी पर देश विरोधी बयानबाजी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भारत की मजबूत अर्थव्यवस्था, बढ़ता मैन्युफैक्चरिंग आउटपुट, पूंजीगत वस्तुओं में वृद्धि और 5 ट्रिलियन डॉलर से अधिक मार्केट वैल्यू ने राहुल गांधी के दावों को गलत साबित कर दिया।

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर देश विरोधी होने का आरोप लगाते हुए कहा है कि जनता और अर्थव्यवस्था उन्हें करारा जवाब दिया है। भंडारी ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बयान पर यह आज यह बात कही। प्रदीप भंडारी ने कहा, "राहुल गांधी देश-विरोधी व्यक्ति हैं। राहुल गांधी ने कल्पना या संभावना जतायी थी कि भारत में आर्थिक अराजकता और तबाही मचेगी।

देश की जनता और अर्थव्यवस्था ने उन्हें करारा जवाब दिया है। ताज़ा आंकड़ों के अनुसार, भारत का कुल मैन्युफैक्चरिंग आउटपुट पांच प्रतिशत से ज़्यादा बढ़ा है। पूंजीगत वस्तुएं का आउटपुट 12 प्रतिशत बढ़ा है। भारतीय बाज़ार का कुल मूल्य पांच खरब डॉलर के पार पहुँच गया है।"

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

चार माह में 46 हजार करोड़ का राजस्व संग्रह, राज्य की आय में 11.69% बढ़ोतरी  चार माह में 46 हजार करोड़ का राजस्व संग्रह, राज्य की आय में 11.69% बढ़ोतरी 
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में हुई बैठक में बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के प्रथम चार महीनों...
''आ रहा हूं प्रयागराज....छात्रों की होगी गूंज'', राहुल गांधी ने छात्रों को लेकर किया पोस्ट
श्री धर्म फाउंडेशन ट्रस्ट का भव्य आयोजन, 17 अगस्त को झारखंड महादेव मंदिर में महाशिवाभिषेक
बच्चों की सुरक्षा पर Meta को बड़ा झटका, अमेरिकी अदालत ने लगाया 567 मिलियन डॉलर का अतिरिक्त जुर्माना
हंगामे के बीच लोकसभा में MSME संशोधन विधेयक पास, कारोबार के आधार पर भी तय होगा उद्यमों का वर्गीकरण
साइबर ठगी का मामला : क्रेडिट कार्ड रिवॉर्ड पॉइंट के नाम पर 3.19 लाख की ठगी, जानें पूरा मामला  
सप्ताह के आखिरी दिन लाल निशान में बंद हुआ बाजार: सेंसेक्स 456 अंक लुढ़का, इस शेयरों में दिखा एक्शन