राजस्थान से ‘भारत विस्तार’ का शंखनाद, एआई से बदलेगी खेती की तस्वीर

देशभर के किसान सशक्त होंगे 

राजस्थान से ‘भारत विस्तार’ का शंखनाद, एआई से बदलेगी खेती की तस्वीर

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दुर्गापुरा में राज्य कृषि प्रबंध संस्थान में एआई आधारित डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘भारत विस्तार’ का राष्ट्रीय शुभारंभ किया। यह प्रणाली किसानों को फसल, मौसम, बीज, रोग निदान, मंडी भाव और योजनाओं की जानकारी एक मंच पर उपलब्ध कराएगी।

जयपुर। राज्य कृषि प्रबंध संस्थान (श्याम), दुर्गापुरा में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एआई आधारित डिजिटल प्रणाली ‘भारत विस्तार’ का राष्ट्रीय शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह तकनीक किसानों को उनके मोबाइल फोन पर खेती से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां एक ही मंच पर उपलब्ध कराएगी, जिससे देशभर के किसान सशक्त होंगे और खेती की तस्वीर बदलेगी।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि किसान अन्नदाता ही नहीं, जीवनदाता भी है। किसानों की सेवा हमारे लिए भगवान की पूजा के समान है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किसान कल्याण का अभियान निरंतर आगे बढ़ रहा है। हमारा लक्ष्य उत्पादन बढ़ाने, नई किस्में विकसित करने और लागत कम करने पर केंद्रित है ताकि किसान आर्थिक रूप से संपन्न बन सकें। फसल खराब होने की स्थिति में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के माध्यम से किसानों को आर्थिक संबल दिया जा रहा है।

‘भारत विस्तार’ के जरिए किसान घर बैठे फसल बोने का सही समय, मौसम की जानकारी, उन्नत बीज, रोगों के निदान तथा 32 प्रकार की फसल बीमारियों की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। साथ ही देशभर की मंडियों के भाव, प्रधानमंत्री सिंचाई योजना, फसल बीमा, सॉइल हेल्थ कार्ड, किसान क्रेडिट कार्ड और विभिन्न योजनाओं में आवेदन की स्थिति भी एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगी। वर्तमान में यह सेवा हिंदी और अंग्रेजी में है, जिसे जल्द 11 भाषाओं में शुरू किया जाएगा। फार्मर आईडी के माध्यम से किसानों की सभी जानकारियां एक स्थान पर उपलब्ध होंगी।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि एआई तकनीक से प्रदेश के किसानों को नई कृषि पद्धतियों का लाभ मिलेगा। आधार और यूपीआई की तरह यह पहल भी डिजिटल क्रांति को नई दिशा देगी। उन्होंने विश्वास जताया कि ‘भारत विस्तार’ से किसान आत्मनिर्भर बनेंगे और कृषि क्षेत्र में नई क्रांति का मार्ग प्रशस्त होगा। कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी राजस्थान के कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा सांसद मंजू शर्मा सहित विभागीय अधिकारी एवं किसान उपस्थित रहे।

Read More आरयू एच एस में अब सप्ताह में 6 दिन चलेगी सुपर स्पेशियलिटी ओपीडी, 15 फरवरी से होगी शुरुआत

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ऑस्ट्रेलिया के एंड्रयू चार्लटन एआई इम्पैक्ट समिट में होंगे शामिल, बोलें-इस समिट से भारत बनेगा दुनिया का नया 'AI पावरहाउस'?  ऑस्ट्रेलिया के एंड्रयू चार्लटन एआई इम्पैक्ट समिट में होंगे शामिल, बोलें-इस समिट से भारत बनेगा दुनिया का नया 'AI पावरहाउस'? 
ऑस्ट्रेलियाई मंत्री डॉ. एंड्रयू चार्लटन भारत में आयोजित 'एआई इम्पैक्ट समिट' में भाग लेंगे। वह सुरक्षित एआई और 'ऑस्ट्रेलिया-भारत रणनीतिक...
Weather Update : आज मौसम में बदलाव के आसार, बारिश की भी संभावना 
दो जोड़ी स्पेशल रेलसेवाओं की संचालन अवधि में विस्तार, जानें
कला प्रेमियों ने देखी ‘एका द वन’ प्रदर्शनी, 68 पेंटिंग्स की गई प्रदर्शित 
असम सीएम हिमंत सरमा ने कांग्रेस के पूर्व नेता भूपेन कुमार बोरा के भाजपा में शामिल होने का दिया संकेत, कल दिया था पार्टी से इस्तीफा
अमेरिकी मानवाधिकार कार्यकर्ता जेसी जैक्सन का 84 साल की उम्र में निधन, राष्ट्रपति पद के लिए भी लड़ चुके थे चुनाव
राजस्थान से ‘भारत विस्तार’ का शंखनाद, एआई से बदलेगी खेती की तस्वीर