रोडवेज के दो परिचालक सेवा से बर्खास्त, बिना टिकट यात्रियों को लेकर सख्त कार्रवाई

कार्रवाई की गई 

रोडवेज के दो परिचालक सेवा से बर्खास्त, बिना टिकट यात्रियों को लेकर सख्त कार्रवाई

राजस्थान रोडवेज ने बिना टिकट यात्रियों को यात्रा कराने के आरोप में हनुमानगढ़ की सरोज कुमारी और सरदारशहर के सुनील कुमार को सेवा से बर्खास्त कर दिया। दोनों पर करीब दर्जन भर मामले प्रमाणित पाए गए। निलंबन अवधि का वेतन भी जब्त किया गया।

जयपुर। राजस्थान रोडवेज ने बिना टिकट यात्रियों को यात्रा कराने के मामलों में सख्ती दिखाते हुए दो परिचालकों को सेवा से बर्खास्त कर दिया है। हनुमानगढ़ आगार की परिचालक सरोज कुमारी और सरदारशहर आगार के परिचालक सुनील कुमार के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है। दोनों पर करीब एक दर्जन से अधिक मामलों में बिना टिकट यात्रा कराने के आरोप प्रमाणित पाए गए थे।

इस संबंध में राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की कार्यकारी निदेशक (यातायात) ज्योति चौहान ने आदेश जारी किए। आदेशों के अनुसार, दोनों परिचालकों को सेवा से बर्खास्त करने के साथ ही निलंबन अवधि का वेतन भी जब्त किया गया है। यह कार्रवाई रोडवेज के प्रबंध निदेशक पुरुषोत्तम शर्मा के निर्देशों पर की गई।

बताया गया कि सरोज कुमारी को वर्ष 2020 में बहाल कर जॉइनिंग के आदेश जारी किए गए थे, लेकिन उन्होंने आज तक ड्यूटी जॉइन नहीं की। वहीं सुनील कुमार पर भी लगातार अनुशासनहीनता और नियमों के उल्लंघन के आरोप थे। निगम प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि यात्रियों के साथ धोखाधड़ी और राजस्व को नुकसान पहुंचाने वाले ऐसे मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

गौरतलब है कि इससे पहले भी बिना टिकट यात्रियों को यात्रा कराने वाले कई परिचालकों के खिलाफ इसी तरह की कठोर कार्रवाई की जा चुकी है। रोडवेज प्रशासन का कहना है कि भविष्य में भी नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कदम उठाए जाते रहेंगे।

Read More लापरवाही : मौसमी बीमारियों का प्रकोप मरीजों पर पड़ रहा भारी,भटक रहे मरीज

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ऑस्ट्रेलिया के एंड्रयू चार्लटन एआई इम्पैक्ट समिट में होंगे शामिल, बोलें-इस समिट से भारत बनेगा दुनिया का नया 'AI पावरहाउस'?  ऑस्ट्रेलिया के एंड्रयू चार्लटन एआई इम्पैक्ट समिट में होंगे शामिल, बोलें-इस समिट से भारत बनेगा दुनिया का नया 'AI पावरहाउस'? 
ऑस्ट्रेलियाई मंत्री डॉ. एंड्रयू चार्लटन भारत में आयोजित 'एआई इम्पैक्ट समिट' में भाग लेंगे। वह सुरक्षित एआई और 'ऑस्ट्रेलिया-भारत रणनीतिक...
Weather Update : आज मौसम में बदलाव के आसार, बारिश की भी संभावना 
दो जोड़ी स्पेशल रेलसेवाओं की संचालन अवधि में विस्तार, जानें
कला प्रेमियों ने देखी ‘एका द वन’ प्रदर्शनी, 68 पेंटिंग्स की गई प्रदर्शित 
असम सीएम हिमंत सरमा ने कांग्रेस के पूर्व नेता भूपेन कुमार बोरा के भाजपा में शामिल होने का दिया संकेत, कल दिया था पार्टी से इस्तीफा
अमेरिकी मानवाधिकार कार्यकर्ता जेसी जैक्सन का 84 साल की उम्र में निधन, राष्ट्रपति पद के लिए भी लड़ चुके थे चुनाव
राजस्थान से ‘भारत विस्तार’ का शंखनाद, एआई से बदलेगी खेती की तस्वीर