बोर्ड परीक्षाएं आज से शुरू : सुबह की पारी में पहुंचे परीक्षार्थी, बिना प्रवेश पत्र के प्रवेश नहीं, शिक्षा विभाग मुस्तैद

बड़ी संख्या में परीक्षार्थी समय से पूर्व ही परीक्षा केंद्रों पर पहुंच गए

बोर्ड परीक्षाएं आज से शुरू : सुबह की पारी में पहुंचे परीक्षार्थी, बिना प्रवेश पत्र के प्रवेश नहीं, शिक्षा विभाग मुस्तैद

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 2025-26 सत्र की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं प्रारंभ हुईं। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा, गोपनीयता और अनुशासन के कड़े निर्देश लागू किए गए। बिना प्रवेश पत्र के प्रवेश पर रोक है।

जयपुर। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान द्वारा आयोजित सत्र 2025-26 की बोर्ड परीक्षाएं प्रदेशभर में प्रारंभ हो गईं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं आज से शुरू हुईं। पहले दिन सुबह 8:30 बजे से आयोजित परीक्षा में बड़ी संख्या में परीक्षार्थी समय से पूर्व ही परीक्षा केंद्रों पर पहुंच गए।

परीक्षा केंद्रों के बाहर विद्यार्थियों और अभिभावकों की उत्सुकता देखने को मिली। केंद्रों पर प्रवेश से पूर्व सघन जांच की गई तथा प्रवेश पत्र की अनिवार्यता सुनिश्चित की गई। बोर्ड के स्पष्ट निर्देश हैं कि बिना प्रवेश पत्र के किसी भी छात्र को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
शिक्षा विभाग ने परीक्षाओं के सफल एवं पारदर्शी संचालन के लिए व्यापक तैयारियां की हैं। सभी केंद्रों पर सुरक्षा, गोपनीयता और अनुशासन को लेकर कड़े निर्देश लागू किए गए हैं। ब्लॉक और जिला स्तर पर उड़नदस्तों की नियुक्ति की गई है। आवश्यक वीक्षकों की तैनाती कर दी गई है, जिनमें प्रारंभिक शिक्षा विभाग से भी कार्मिक लगाए गए हैं।

बोर्ड के अनुसार कक्षा 8वीं की परीक्षा 19 फरवरी से तथा कक्षा 5वीं की परीक्षा 20 फरवरी से शुरू होगी। वहीं राज्य स्तरीय समान परीक्षा के अंतर्गत कक्षा 9वीं व 11वीं की परीक्षाएं 7 मार्च से तथा कक्षा 3 से 7 तक की परीक्षाएं 14 मार्च से आयोजित की जाएंगी।
बोर्ड ने दोहराया है कि किसी भी स्थानीय अवकाश का परीक्षाओं पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। विद्यार्थियों से समय से पहले केंद्र पर पहुंचने और अनुशासन बनाए रखने की अपील की गई है। पहले दिन परीक्षा शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न होने की सूचना है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह
पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने लोकसभा में आश्वस्त किया कि भारत की ईंधन आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने...
ईरान-इजराइल संघर्ष: हैकर्स ने बनाया इजरायल की 'अकादमी ऑफ द हिब्रू लैंग्वेज' वेबसाइट को निशाना, लिखा विवादित संदेश—''हिब्रू सीखने की कोई ज़रूरत नहीं, नहीं पड़ेगी इसकी आवश्यकता''
गोविंद सिंह डोटासरा-टीकाराम जूली ने गैस दाम को लेकर केंद्र पर बोला हमला, जनता पर आर्थिक हमला करने का लगाया आरोप
एमआई रोड व्यापार मंडल का होली स्नेह मिलन 18 मार्च को, बाजार की समस्याओं के समाधान के लिए तीन चरणों में तैयार होगा रोडमैप
जयपुर में हाई ड्रामा : 100 फीट ऊंची पानी टंकी पर चढ़ी महिला ने लगाई जान देने की धमकी, नगर निगम कर्मचारियों के सस्पेंशन की मांग
शिक्षा मंत्री ने निकाली आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में नि:शुल्क प्रवेश की लॉटरी, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने पर सरकार का जोर
राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला: एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने की संभावनाओं पर दें ध्यान, 'माइंडसेट' बदलने की दी सलाह