चेक बाउंस केस में सुनवाई आज: राजपाल यादव को जेल मिलेगी या बेल? जानें पूरा मामला

चेक बाउंस केस: राजपाल यादव की जमानत पर फैसला आज

चेक बाउंस केस में सुनवाई आज: राजपाल यादव को जेल मिलेगी या बेल? जानें पूरा मामला

अभिनेता राजपाल यादव आज 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में जमानत हेतु कोर्ट पहुंचेंगे। सोनू सूद और अन्य बॉलीवुड सितारों ने उनकी आर्थिक मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया है।

मुंबई। 16 साल पुराने चेक बाउंस मामले में आज अभिनेता राजपाल यादव कोर्ट पहुंचेंगे, जहां इस मामले में सुनवाई होगी। इससे पहले 12 फरवरी को कोर्ट में सुनवाई हुई थी लेकिन किन्ही कारणों से इस केस में सुनवाई को आज के लिए टाल दिया गया था लेकिन आज इस मामले में कोर्ट अपना फैसला सुनाएगा। बता दें कि ये पूरा मामला करीब 9 करोड़ रूपए का है, जिसके कारण अभिनेता को दूसरी बार तिहाड़ जेल जाना पड़ा है। एक्टर ने हाल ही में 5 फरवरी को कोर्ट में सरेंडर किया था। 12 फरवरी को एक्टर के वकील ने घर में शादी का हवाला देकर जमानत के लिए याचिका दायर की थी जिसे कोर्ट ने टाल दिया था। ऐसे में अब अभिनेता घर के फंक्शन में शामिल होने के लिए अंतरिम जमानत की मांग करेंगे। 

दिल्ली हाईकोर्ट ने इससे पहले 12 को सुनवाई करते हुए एक्टर और उनके वकील दोनों को फटकार लगाई थी। जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा की अदालत ने सुनवाई करते हुए अभिनेता और उनके वकील को कहा, वो जेल इसलिए गए क्योंकि उन्होंने अपना वादा पूरा नहीं किया। इस दौरान कोर्ट ने पिछले कोर्ट ऑर्डर को सुप्रीम कोर्ट में चैलेंज किया था लेकिन राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से भी कोई राहत नहीं मिली थी।

जानकारी के अनुसार, चेक बाउंस केस में राजपाल यादव के ​दौबारा जेल जाने की खबर सामने आते ही बॉलीवुड के कई सेलेब्स उनके समर्थन में खड़े हो चुके हैं और इसके लिए सबसे बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने उनकी मदद के लिए हाथ बढ़ाया और उनको अपनी आने वाली फिल्म में कास्ट करने का फैसला किया, जिसके लिए वो राजपाल यादव को साइनिंग अमाउंट भी दे रहे हैं। इसके अलावा राजनीतिक गलियारे से तेज प्रताप यादव ने भी एक्टर की मदद करने का आश्वान दिया है। वहीं, फिल्म इंडस्ट्री से गुरु रंधावा, अजय देवगन, सलमान खान, रतन जैन और वरुण धवन समेत कई सेलेब्स उनकी मदद के लिए आगे आए हैं। इस बात की पुष्टि राजपाल यादव की पत्नी राधा यादव ने की है। इसके लिए राधा यादव ने सभी का धन्यवाद दिया है। अब देखना ये होगा कि इस केस में क्या आज हाई कोर्ट अभिनेता को जमानत देता है या नहीं।

Post Comment

Comment List

Latest News

धोखाधड़ी मामले में सुमित अग्रवाल को राजस्थान हाई कोर्ट से राहत : गिरफ्तारी पर रोक, पढ़ें पूरा मामला धोखाधड़ी मामले में सुमित अग्रवाल को राजस्थान हाई कोर्ट से राहत : गिरफ्तारी पर रोक, पढ़ें पूरा मामला
राजस्थान हाई कोर्ट ने कलाइट इंजीनियरिंग एंड वर्कस के प्रोपराइटर गुवाहाटी निवासी सुमित अग्रवाल को राहत देते हुए उसके खिलाफ...
प्रधानमंत्री बालेन शाह का बड़ा फ़ैसला : दलितों पर सदियों से हो रहे अत्याचार के लिए मांगेंगे माफ़ी, सामाजिक संगठनों ने की भेदभाव-विरोधी कानूनों को सख्ती से लागू करने की मांग
नौसेना के बेड़े में शामिल हुआ तारागिरी युद्धपोत : राजनाथ सिंह ने कहा-मजबूत और सक्षम नौसेना समय की आवश्यकता, ऊर्जा सुरक्षा होगी मजबूत
एसआई भर्ती परीक्षा-2025 : निर्धारित समय एवं तिथि पर ही आयोजित होगी परीक्षा, सर्वोच्च न्यायालय ने किया जारी आदेश में संशोधन
पत्नी ने की पति की हत्या : 12 घंटे में पुलिस ने सुलझाया अधजले शव का मामला, मृतक की पत्नी गिरफ्तार 
दिल्ली में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई : एमसीडी और एएसआई के रिश्वतख़ोरी रैकेट का भंडाफोड़, आरोपी गिरफ़्तार
महिला आरक्षण विधेयक पर घमासान : कांग्रेस ने सरकार के फैसले को बताया 'एकतरफा' , सर्वदलीय बैठक की मांग