जेईई-मेन : राजस्थान फिर रहा शीर्ष पर, गत वर्ष के मुकाबले इस वर्ष 14 से घटकर 12 हुई परसेंटाइल हासिल करने वालों की संख्या 

महिला अभ्यर्थियों में से किसी को भी प्राप्त नहीं हुआ 100 परसेंटाइल

जेईई-मेन : राजस्थान फिर रहा शीर्ष पर, गत वर्ष के मुकाबले इस वर्ष 14 से घटकर 12 हुई परसेंटाइल हासिल करने वालों की संख्या 

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जेईई-मेन, 2026 जनवरी-सेशन के स्कोर-कार्ड जारी किए। 12 विद्यार्थियों ने 100 परसेंटाइल प्राप्त किया, जिनमें से 6 कोटा से हैं। राजस्थान ने 3 छात्रों के साथ सबसे ज्यादा 100 परसेंटाइल स्कोर हासिल किया। इस वर्ष 100 परसेंटाइल प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की संख्या 14 से घटकर 12 हो गई।

कोटा। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी-एनटीए ने इंजीनियरिंग प्रवेश-परीक्षा जेईई-मेन,2026 जनवरी-सेशन के स्कोर-कार्ड सोमवार को जारी कर दिए गए हैं। जिसमें देशभर में 12 स्टूडेंट्स को 100 परसेंटाइल घोषित किया गया है। इसमें से 6 स्टूडेंट्स कोटा कोचिंग क्लासरूम से हैं।  एजुकेशन एक्सपर्ट देव शर्मा ने बताया कि वर्ष-2025, जनवरी सेशन में मल्टी-कांसेप्चुअल,स्टेटमेंट बेस्ड स्तरीय तथा संतुलित प्रश्नपत्रों का प्रभाव स्पष्ट तौर पर दिखाई दिया। जिस कारण 100-परसेंटाइल प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की संख्या 14 से घटकर 12 रह गई। उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष-2025 के जनवरी सेशन में कुल 14 विद्यार्थियों ने 100-परसेंटाइल प्राप्त किया था जबकि जनवरी-सेशन,2024 में 100-परसेंटाइल स्कोर प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की संख्या-23 थी। इन तीनों ही वर्षों के सभी जनवरी-सेशंस का आयोजन 5-दिन तक 10-शिफ्टों में किया गया था। जेईई-मेन,2026 जनवरी-सेशन में महिला अभ्यर्थियों में से किसी को भी 100-परसेंटाइल प्राप्त नहीं हुआ। हरियाणा की अशी ग्रेवाल 99.9969766-परसेंटाइल के साथ ऑल इंडिया फीमेल टॉपर्स रहीं हैं।

राजस्थान से 100 परसेंटाइल प्राप्त करने वाले विद्यार्थी :

1.कबीर छिल्लर
2.चिरंजीब कर
3.अर्णव गौतम

प्रदेश के तीन ने किए 100- परसेंटाइल :

Read More तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से युवती की मौत : बाइक चालक घायल, जानें पूरा मामला 

जेईई-मेन जनवरी-सेशन में 100-परसेंटाइल प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की संख्या के आधार पर राजस्थान  ने देश में एक बार फिर शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। वर्ष-2026 के जनवरी-सेशन में राजस्थान से सर्वाधिक 3-विद्यार्थियों ने 100-परसेंटाइल स्कोर प्राप्त किया है। आंध्र प्रदेश 100-परसेंटाइल प्राप्त करने वाले 2-विद्यार्थियों के साथ दूसरे स्थान पर है। दिल्ली-एनसीटी, बिहार, उड़ीसा, हरियाणा, महाराष्ट्र, गुजरात तथा तेलंगाना से एक-एक विद्यार्थियों ने 100-परसेंटाइल स्कोर  प्राप्त किया है तथा ये राज्य संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर हैं।

Read More क्या सच में जल्द खत्म होने वाला युद्व? पश्चिम एशिया तनाव के बीच ट्रंप-पुतिन ने की टेलीफ़ोन पर बात, युद्ध सहित कई वैश्विक मुद्दों पर हुई चर्चा

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

रोडवेज एमडी ने ली वीसी, खराब परफॉर्मेंस पर जताई नाराजगी रोडवेज एमडी ने ली वीसी, खराब परफॉर्मेंस पर जताई नाराजगी
राजस्थान रोडवेज की वीसी बैठक में प्रबंध निदेशक पुरुषोत्तम शर्मा ने बूंदी, जोधपुर और राजसमंद डिपो के खराब प्रदर्शन पर...
त्रिपुरा में 3 साल में 1245 उग्रवादियों ने किया आत्मसमर्पण, पुनर्वास समझौते के तहत इन शर्तों का पालन करना अनिवार्य 
काबुल नरसंहार: अफगानिस्तान ने पाकिस्तान पर लगाया 400 लोगों की हत्या का आरोप, पाकिस्तानी सरकार ने किया खारिज
जयपुर में हिट एंड रन हादसा : स्कॉर्पियो की टक्कर से ड्राइवर की मौत, आरोपी फरार
एआईयु की वेस्ट जोन वाइस चांसलर्स मीट 2025-26 का शुभारंभ, राज्यपाल बागडे- वैश्विक प्रतिस्पर्धा के दौर में भारत को आत्मनिर्भर बनाने में विश्वविद्यालयों की भूमिका महत्वपूर्ण 
शेयर बाजारों में लगातार दूसरे दिन तेजी, सेंसेक्स 567 अंक चढ़कर 76,070 पर बंद, इन कंपनियों में दिखा एक्शन
Weather Update : प्रदेश में बदला मौसम, पारा गिरने से गर्मी से राहत, जानें आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम