सीएमए परीक्षा में ऑल इंडिया प्रथम स्थान, परी अग्रवाल ने बढ़ाया विद्यालय का गौरव

800 में से 632 अंक प्राप्त कर यह उपलब्धि हासिल की

सीएमए परीक्षा में ऑल इंडिया प्रथम स्थान, परी अग्रवाल ने बढ़ाया विद्यालय का गौरव

विद्यास्थली पब्लिक स्कूल की छात्रा परी अग्रवाल ने CMA परीक्षा 2023-24 में ऑल इंडिया प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय और शहर का नाम रोशन किया। परी ने 800 में 632 अंक प्राप्त किए। उन्होंने जूनियर विद्यार्थियों को अनुशासन, मेहनत और एकाग्रता से सफलता पाने की प्रेरणा दी।

जयपुर। विद्यास्थली पब्लिक स्कूल की छात्रा परी अग्रवाल ने सत्र 2023-24 में अध्ययनरत रहते हुए इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित सीएमए परीक्षा में ऑल इंडिया प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय और जयपुर का नाम रोशन किया है। परी ने 800 में से 632 अंक प्राप्त कर यह उपलब्धि हासिल की।

छात्रा ने अपनी सफलता का श्रेय नियमित अध्ययन, कक्षा में निरंतर उपस्थिति और पूरे वर्ष केंद्रित तैयारी को दिया। परी के माता-पिता ने इस उपलब्धि को परिवार, गुरुजनों और शहर के लिए गर्व का क्षण बताया। विद्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में परी का स्वागत किया गया तथा कक्षा 11 और 12 के विद्यार्थियों से उनका परिचय कराया गया। इस दौरान परी ने जूनियर विद्यार्थियों को संदेश दिया कि एकाग्रता, अनुशासन और मेहनत से कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।

विद्यालय की प्राचार्य डॉ. सिंह ने परी और उनके पिता का अभिनंदन करते हुए कहा कि छात्र की सफलता में विद्यालय और परिवार दोनों की सकारात्मक भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने विद्यार्थियों को परी से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

संघ की और से एक दिवसीय नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर 29 मार्च को होगा : 4000 लोगों की जांच, दवाइयां और ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध संघ की और से एक दिवसीय नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर 29 मार्च को होगा : 4000 लोगों की जांच, दवाइयां और ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध
सामाजिक संस्था ‘सक्षम’ द्वारा 29 मार्च को पारीक कॉलेज, बनीपार्क में एक दिवसीय नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित। सुबह 9...
एआईसीसी ने तेलंगाना में पार्टी-सरकार समन्वय को मजबूत करने के लिए समिति का किया गठन, प्रशासनिक गतिविधियों के कुशल संचालन के लिए भी करेंगे काम
नाइजीरिया में भीषण आतंकवादी हमला: 23 से अधिक लोगों की मौत, अन्य 108 घायल, बचाव और राहत कार्य जारी
तकनीकी कार्य के कारण रेलसेवाएं रेगूलेट : कई प्रमुख रेल सेवाएं देरी से चलेंगी, यात्रियों को समय में बदलाव के लिए सतर्क रहने की सलाह
जयपुर में टीजेएसबी सहकारी बैंक की एंट्री : वैशाली नगर में खुलेगी पहली शाखा, 18 मार्च को उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी करेंगी उद्घाटन
सेवादल यंग ब्रिगेड की तरफ से रोजा इफ्तार का आयोजन : अमन-चैन की कामना की, शहर के युवा और नेता हुए शामिल 
रोडवेज एमडी ने ली वीसी, खराब परफॉर्मेंस पर जताई नाराजगी