गिरावट में खुले लेकिन बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, इन शेयरों ने दिखाया एक्शन

शेयर बाजार: शुरुआती गिरावट के बाद शानदार रिकवरी

गिरावट में खुले लेकिन बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, इन शेयरों ने दिखाया एक्शन

सोमवार को शेयर बाजार गिरावट के साथ खुलने के बावजूद शानदार बढ़त पर बंद हुए। सेंसेक्स 650 अंक उछलकर 83,277 पर और निफ्टी 211 अंकों की तेजी के साथ 25,682 के स्तर पर पहुंचा।

मुंबई। सोमवार को शेयर बाजार की शुरूआत गिरावट के साथ हुई लेकिन शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुए। बताया जा रहा है कि सेंसेक्स 650.39 अंक चढ़कर 83,277.15 अंक पर और निफ्टी-50 सूचकांक 211.65 अंक की बढ़त में 25,682.75 अंक पर बंद हुए। 

वृहत बाजार में ज्यादा गिरावट थी और मझौली तथा छोटी कंपनियों के सूचकांक नीचे चल रहे थे। आईटी, ऑटो, मीडिया, धातु, सार्वजनिक बैंक, तेल एवं गैस और रसायन समूहों के सूचकांक लाल निशान में थे। फार्मा, स्वास्थ्य, निजी बैंक और टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद समूहों में तेजी थी।

सेंसेक्स की गिरावट में इंफोसिस, रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा और अडानी पोर्ट्स का ज्यादा योगदान रहा। एचडीएफसी बैंक, पावर ग्रिड, एनटीपीसी और एक्सिस बैंक के शेयर ऊपर चल रहे थे। 

Post Comment

Comment List

Latest News

सरकारी विश्राम गृहों में चाय-नाश्ता और भोजन महंगा : नई दरें लागू, जानें कीमत  सरकारी विश्राम गृहों में चाय-नाश्ता और भोजन महंगा : नई दरें लागू, जानें कीमत 
राजस्थान के सरकारी गेस्ट हाउस में चाय-नाश्ता और भोजन की दरों में बड़ी बढ़ोतरी। अब चाय 25 रुपए, कॉफी 40...
ऑपरेशन क्लीन स्वीप : प्याज की फसल में अफीम के 363 पौधे जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
अनिल अंबानी के रिलायंस ग्रुप पर ED का शिकंजा: 581.65 करोड़ रुपये की 31 संपत्तियां जब्त, तलाशी के बाद कार्रवाई का आदेश
पंचायत चुनावों में देरी : आयोग नहीं विभाग जिम्मेदार, निर्वाचन आयोग ने पंचायतीराज चुनाव को लेकर पत्र लिखकर चेताया
राज्यसभा चुनाव: संभावित क्रॉस वोटिंग के मद्देनजर ओडिशा कांग्रेस के 6 विधायक बेंगलुरु पहुंचे, जरूरी बैठकों और प्रशिक्षण सत्रों में भाग लेने का निर्देश
एलपीजी संकट से मचा हड़कंप : इंडक्शन चूल्हों की मांग में 50 प्रतिशत का इजाफा, जयपुर के रेस्टोरेंट-केटरिंग-हलवाई अब बिजली पर निर्भर
‘फ्लाइंग फ्यूल स्टेशन’ खतरे में...अमेरिकी सेना का केसी-135 पश्चिमी इराक में दुर्घटनाग्रस्त, राहत और बचाव कार्य जारी