लखनऊ में कांग्रेस का हल्ला बोल: मनरेगा भुगतान को लेकर विधानसभा घेराव आज, कई नेता नजरबंद

लखनऊ: मनरेगा भुगतान को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

लखनऊ में कांग्रेस का हल्ला बोल: मनरेगा भुगतान को लेकर विधानसभा घेराव आज, कई नेता नजरबंद

उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने मनरेगा मजदूरों के बकाया भुगतान हेतु आज लखनऊ में विधानसभा घेराव का आह्वान किया है। प्रशासन ने अजय राय सहित कई नेताओं को एहतियातन नजरबंद कर सुरक्षा बढ़ा दी है।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मंगलवार को कांग्रेस ने मनरेगा मजदूरों के बकाया भुगतान के मुद्दे पर विधानसभा घेराव का ऐलान किया है। कार्यक्रम को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है और कई कांग्रेस नेताओं को एहतियातन हाउस अरेस्ट कर लिया गया है। सुबह से ही शहर में राजनीतिक हलचल तेज हो गई। कांग्रेस कार्यकर्ता अलग-अलग इलाकों से पार्टी कार्यालय पहुंचने लगे। विधानसभा के आसपास अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। बैरिके​डिंग कर दी गई है और आने-जाने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। प्रशासन का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए एहतियाती कदम उठाए गए हैं।

इस बीच, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय पार्टी कार्यालय पहुंचे और वहां कार्यकर्ताओं के साथ आगे की रणनीति पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शांतिपूर्ण ढंग से अपना विरोध दर्ज कराएगी और मनरेगा मजदूरों की आवाज सदन तक पहुंचाएगी।

अजय राय ने कहा कि विधानसभा घेराव मनरेगा मजदूरों को समय पर भुगतान न मिलने के विरोध में किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि मजदूरों की मजदूरी 11-12 महीनों से लंबित है और इससे गरीब परिवारों के सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।

उन्होंने केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा कि मनरेगा का मूल उद्देश्य गरीबों को 100 दिन का रोजगार उपलब्ध कराना था, लेकिन वर्तमान सरकार इस कानून को कमजोर कर रही है। उनका कहना था कि मजदूरों को समय पर भुगतान न मिलने से वे अपने परिवार का भरण-पोषण करने में असमर्थ हो रहे हैं।  

Read More केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे सीबीआई की साइबर अपराध डैशबोर्ड का शुभारंभ, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डेटा एनालिटिक्स के उपयोग पर होगी चर्चा

अजय राय ने सरकार पर धार्मिक मुद्दों को लेकर भी हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि शंकराचार्य के सम्मान से जुड़े मामले में राज्य सरकार की भूमिका विवादित रही है और प्रदेश में धार्मिक एवं सामाजिक सौहार्द बिगाडऩे की कोशिश हो रही है। वहीं कांग्रेस सांसद किशोरी लाल शर्मा कहा कि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता लखनऊ पहुंच रहे हैं और पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से प्रदर्शन करेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार विरोध की आवाज दबाने के लिए नेताओं को नजरबंद कर रही है।

Read More असम सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने हैदराबाद में ओवैसी की प्राथमिकी पर दी प्रतिक्रिया, बोलें-अगर मेरे खिलाफ कोई मामला है तो मैं जेल जाने को तैयार हूं

विधानसभा परिसर के आसपास पुलिस और प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। प्रदर्शनकारियों को विधानसभा तक पहुंचने से रोकने के लिए बैरिकेडिंग की गई है। प्रशासन का कहना है कि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। कांग्रेस ने स्पष्ट किया है कि उसका प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहेगा, जबकि प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है। अब देखना होगा कि दिन भर में राजनीतिक घटनाक्रम किस दिशा में आगे बढ़ता है।

Read More हरे निशान में खुलने के बाद घरेलू शेयर बाजारों में उतार-चढ़ाव, इन कंपनियों में दिखेगा आज एक्शन, जरूर रखें नजर

Post Comment

Comment List

Latest News

आगामी विधानसभा चुनावों से पहले चुनाव आयोग ने की असम में प्रमुख राजनीतिक दलों के साथ बैठक, इन मुद्दों पर हुई चर्चा आगामी विधानसभा चुनावों से पहले चुनाव आयोग ने की असम में प्रमुख राजनीतिक दलों के साथ बैठक, इन मुद्दों पर हुई चर्चा
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के नेतृत्व में निर्वाचन आयोग ने गुवाहाटी में राजनीतिक दलों के साथ बैठक की। दलों...
सोना और चांदी कमजोर : चांदी 6500 रुपए और शुद्ध सोना 2600 रुपए सस्ता, जानें क्या है भाव  
आज शपथ लेंगे बांग्लादेश की नए पीएम तारिक रहमान, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला सहित करीब 1200 देशी-विदेशी विशिष्ट अतिथि होंगे शामिल
गृह विभाग का आदेश : समादेष्टा महेन्द्र सिंह एपीओ, जोधपुर में देंगे नियमित हाजिरी
असर खबर का : भूतल जल संग्राहक की टूटी छत को अस्थायी रूप से ढ़का, टैंक से 1 लाख से अधिक की आबादी को मिलता है पेयजल
तीन माह से अधूरा मिसिंग लिंक रोड का निर्माण कार्य, जानें पूरा मामला
विधानसभा में हंगामा जारी, छठीं बार सदन की कार्रवाई स्थगित