हरे निशान में खुलने के बाद घरेलू शेयर बाजारों में उतार-चढ़ाव, इन कंपनियों में दिखेगा आज एक्शन, जरूर रखें नजर

सेंसेक्स-निफ्टी हरे निशान से लाल में

हरे निशान में खुलने के बाद घरेलू शेयर बाजारों में उतार-चढ़ाव, इन कंपनियों में दिखेगा आज एक्शन, जरूर रखें नजर

घरेलू बाजारों में बुधवार को उतार-चढ़ाव रहा। सेंसेक्स 84,339 पर खुलकर 84,207 पर फिसला, जबकि निफ्टी 25,997 से घटकर 25,927 पर आया। ऑटो-एफएमसीजी मजबूत, बैंकिंग-आईटी कमजोर।

मुंबई। घरेलू शेयर बाजारों में बुधवार को शुरुआती कारोबार में उतार-चढ़ाव देखा गया और प्रमुख सूचकांक हरे निशान में खुलने के बाद गिरावट में चले गये। सेंसेक्स 65.23 अंक की तेजी के साथ  84,339.15 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह पिछले कारोबारी दिवस के मुकाबले 66.69 अंक (0.08 प्रतिशत) नीचे 84,207.23 अंक पर था।

इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक 62.30 अंक की बढ़त के साथ 25,997.45 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह भी 7.60 अंक यानी 0.03 फीसदी टूटकर 25,927.55 अंक पर रहा। 

ऑटो, एफएमसीजी, फार्मा, धातु, टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद और स्वास्थ्य सेक्टरों में तेजी है, जबकि रियलटी, तेल एवं गैस, बैंकिंग, आईटी और मीडिया कंपनियों के समूहों में गिरावट का रुख है। सेंसेक्स की कंपनियों में महिंद्रा एंड महिंद्रा, मारुति सुजुकी, टाइटन, भारतीय स्टेट बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर ऊपर चल रहे थे जबकि एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक और टीसीएस में गिरावट थी।

Post Comment

Comment List

Latest News

ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट पर कांग्रेस चिंतित : जयराम ने पर्यावरण मंत्री को लिखा पत्र, कहा- परियोजना के लिए किए पर्यावरण प्रभाव आकलन अध्ययन अधूरे ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट पर कांग्रेस चिंतित : जयराम ने पर्यावरण मंत्री को लिखा पत्र, कहा- परियोजना के लिए किए पर्यावरण प्रभाव आकलन अध्ययन अधूरे
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव को पत्र लिखकर आरोप लगाया कि ग्रेट निकोबार विकास परियोजना का...
लकड़ी फैक्ट्री पर पुलिस ने दी दबिश : बाल श्रम करवाने पर संचालक गिरफ्तार, देखरेख और सुरक्षा का भी नहीं रखा जा रहा था ध्यान
बजरी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली का टायर फटा : लोहे का कवर उखड़कर पैदल जा रहे युवक के सिर में लगा, हादसे में मौत
कर्नाटक में शासन व्यवस्था सत्ताधारी पार्टी में गुटबाजी के आगे लाचार : आंतरिक सत्ता संघर्षों एवं नेतृत्व अनिश्चितता से जूझ रही सरकार, मोदी ने कहा- सत्ता समीकरण बदलने के लिए पुराने सहयोगियों को धोखा देती है कांग्रेस
कृषि विज्ञान भर्ती परीक्षा -2022 पेपर लीक का बड़ा खुलासा: पूर्व आरपीएससी सदस्य बाबूलाल कटारा सहित 3 गिरफ्तार, 60 लाख में बेचा गया था पेपर
दबाव बनाया तो हमेशा के लिए बंद हो जाएगा होर्मुज जलडमरूमध्य : मिसाइल और ड्रोन इकाइयों ने अपने लक्ष्यों को पहले ही कर लिया है लॉक, मौसवी ने कहा- केवल आदेश का इंतजार
हिमंता सरमा ने राज्यपाल से की मुलाकात : सरकार बनाने का दावा पेश किया, कहा- समृद्ध असम की यात्रा को अधिक गतिशील बनाने के लिए एक बार फिर से प्रतिबद्ध