विधानसभा में हंगामा जारी, छठीं बार सदन की कार्रवाई स्थगित
सदस्यों से अपनी-अपने सीटों पर जाने का आग्रह किया
विधानसभा में गायों के मुद्दे पर हंगामे के चलते विधायक संदीप शर्मा और ललित यादव के ध्यान आकर्षण प्रस्ताव अगली बैठक के लिए स्थगित कर दिए गए। विपक्षी सदस्य लगातार नारेबाजी करते रहे। अध्यक्ष द्वारा बार-बार सीटों पर जाने का आग्रह किया गया।
जयपुर। विधानसभा में गायों के मुद्दे पर हंगामा के चलते विधायक संदीप शर्मा और ललित यादव के ध्यान आकर्षण प्रस्ताव को अगली बैठक के लिए स्थगित कर दिया है।
जैसे ही 2:30 बजे सदन की कार्यवाही शुरू हुई तो आसन पर मौजूद अध्यक्ष ने विपक्ष के सदस्यों से अपनी-अपने सीटों पर जाने का आग्रह किया, लेकिन विपक्ष के सदस्य वेल में नारेबाजी करते रहे। ऐसे में आसान पर मौजूद अध्यक्ष ने कोटा शहर स्थित दौलतगंज रंगवादी और काला तालाब को सुरक्षित और पुनर्जीवित करवाए जाने के संबंध में तथा ललित यादव जिला खैरथल तिजारा की पंचायत समिति मुंडावर अंतर्गत ग्राम पंचायत चोर का काल में वर्ष 2020 से जनवरी 2026 के मध्य संपादित विकास कार्यों में अनियमितताओं से उत्पन्न स्थिति के संबंध में लगाए गए ध्यानाकर्षण प्रस्ताव को अगली बैठक के लिए डेफर कर दिया। अध्यक्ष बार-बार विपक्ष के सदस्यों से अपनी सीटों पर जाने का आग्रह करते रहे। इसके बाद भी हंगामा होता रहा, आखिर में स्पीकर ने सदन की बैठक 5:00 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

Comment List